जम्हूरा मन

जम्हूरा मन

जम्हूरा मन

वर्षों का विश्वास तोड़कर,
चलता बना जम्हूरा मन।
अब तक मुझे कचोट रहा है,
मेरा यही अधूरापन।

धड़कन तार-तार हो जाती,
सपना दिन में तारे सा,
साँस गटरगूँ करता रहता,
अपना बिना सहारे सा।
बनी ज़िन्दगी ढोल-नगाड़ा,
बाजे ख़ूब तम्बूरा मन।

आओ और उड़ाओ खिल्ली,
मेरे एकाकीपन की।
चिन्दी-चिन्दी छीन-झपट लो,
बेढ़ंगे जर्जर तन की।
ओखलिया में कूट-कूट कर,
बना लिया है चूरा मन।

जाने कैसी उलझन में है,
क्यों बेचैन सदा रहता।
शंका आशंका में डूबा,
चुप रहता फ़िर कुछ कहता।
ऊपर-ऊपर से रसगुल्ला,
भीतर बड़ा धतूरा मन।

देशपाल सिंह राघव ‘वाचाल’
गुरुग्राम महानगर
हरियाणा

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • देख बेबसी | Dekh Bebasi

    देख बेबसी ( Dekh bebasi )   लगता है कुछ होने को , मान गए इस टोने को . मन करता है कभी -कभी , पाप पुराने धोने को . याद बची एक तुम्हारी , और नहीं कुछ खोने को . अभी -अभी रोकर सोया , बच्चा एक खिलौने को . बीत गई सो बात…

  • टूट गई | नवगीत

    टूट गई | नवगीत   साँप मरा ना घुन खायी सी , लाठी टूट गई . जिनकी खातिर आँख फुड़ाई , कहें वही काना . उतना ही वह दुःख भोगता , जो जितना स्याना . चने उगें भी नहीं बतीसी , पहले टूट गई . सीना चीर दिखाया लेकिन , गई नहीं शंका . कंलक…

  • शासन और प्रशासन | Shasan aur Prashasan

    शासन और प्रशासन ( Shasan aur Prashasan )   उग्र भीड़ सचिवालय जानिब , चली सौंपने ज्ञापन . शोषित जन की आवाज बने , अब आक्रोशित नारे . माँगें लेकर खड़ी याचना , शासन को धिक्कारे . तीन पाँव धरती की खातिर , निकला जैसे वामन . फर्जी बनकर टेढ़े चलते , ये सारे ही…

  • खोया है विश्वास

    खोया है विश्वास : नवगीत फटे-पुराने कपड़े उनके,धूमिल उनकी आस।जीवन कुंठित है अभाव में,खोया है विश्वास।। अवसादों की बहुतायत है,रूठा है शृंगार।अंग-अंग में काँटे चुभते,तन-मन पर अंगार।।मन विचलित है तप्त धरा है,कौन बुझाये प्यास। चीर रही उर पिक की वाणी,काॅंपे कोमल गात।रोटी कपड़ा मिलना मुश्किल,अटल यही बस बात।।साधन बिन मौन हुआ उर,करें लोग परिहास। आग…

  • ये सावन के अंधे हैं | Sawan ke Andhe

    ये सावन के अंधे हैं ( Ye sawan ke andhe hai )   सूझ रही है बस हरियाली , ये सावन के अंधे हैं . कोलाहल की आड़ लिए नित , मिला चीखता सन्नाटा . कंगाली ने तरस दिखा कर , दिया जिन्हें गीला आटा . आग बुझा कर गई हताशा , सपने कुछ अधरंधे…

  • नव वर्ष पर एक नवगीत

    दीप प्रेम का जग में जलाएं दीप प्रेम का जग में जलाएंआओ मिल नव वर्ष मनाएं रहे न भूखा कोई कहीं परसोए नहीं मजबूर जमीं परहाथ मदद का चलो बढ़ाएंआओ मिल नव वर्ष मनाएं। १। लुटे न अस्मत किसी बहन कीउठे न अर्थी किसी दुल्हन कीसंस्कारों की हम जोत जलाएंआओ मिल नव वर्ष मनाएं।२। नशे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *