जंग का सुरूर | Jang ka Suroor

जंग का सुरूर

( Jang ka suroor ) 

 

हर कोई नशे में चल रहा यारों,
तभी तो ये जग जल रहा यारों।
अश्क में उबल रही पूरी कायनात,
देखो सुख का सूरज ढल रहा यारों।

पिला रहे पिलानेवाले बनकर साक़ी,
क्यों यूएनओ नहीं संभल रहा यारों।
इजराइल,हमास,रूस,यूक्रेन,अमेरिका पे,
रोज जंग का सुरूर चढ़ रहा यारों।

ये पीनेवाले नहीं जानते क्या होगा अंजाम,
बताओ क्या जंग लाइलाज है यारों।
मिसाइल औ रॉकेट से दहल गया गगन,
किसी का नशा नहीं उतर रहा यारों।

खफ़ा हो जाएगी उनपे एकदिन कुदरत,
इस बात को कोई नहीं समझ रहा यारों।
जवां रातों को मिट्टी में वे क्यों मिला रहे,
सोलहवें साल में वो ढल रहा यारों।

स्याह रात है, हर कोई है घबराया,
काँटों की छोड़ो,फूलों से डर रहा यारों।
ये सफर है विकास का, न कि विनाश का,
क्यों कोई लहू से धरती भर रहा यारों?

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)

यह भी पढ़ें :-

जातिवाद की आग | Jativad ki Aag

Similar Posts

  • मां का दर्द | Maa ka Dard

    मां का दर्द ( Maa ka dard )   संसार में कोई ऐसी दवा नहीं , जो मां का दर्द दूर कर सके। आठों पहर जो स्वयं को भुलाए, दूसरों के दुख की चिंता करती। उसकी भूख खत्म सी हो गई, बच्चों को पीड़ा से कराहते देख। मातृत्व के समान इस जग में, कोई और…

  • मां | Kavita maa

    मां ( Maa ) मां को समर्पित एक कविता     कहां है मेरी मां उससे मुझको मिला दो l हाथों का बना खाना मुझको खिला दो l   दो पल की जिंदगी मुझको दिला दो l एक बार गुस्से से अपनी डांट पिला दो l   फूल मेरे आंगन में मां तुम खिला दो…

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • तु खुदकी खोज में निकल | Tu Khud ki Khoj mein Nikal

    तु खुदकी खोज में निकल ( Tu khud ki khoj mein nikal )    तु खुदकी खोज में निकल, तुझे किसकी तलाश हैं, तु निराशा के बादलोसे आशा का सावन है ।। तु कोहिनूर सा हिरा है, तुझे क्यों सितारो की तलाश है। तु खुद हमराही है, हमसफर क्यो तलाश है । तु खुद सावन…

  • अनुभूति | Anubhooti

    अनुभूति ( Anubhooti )   निशा थी नीरव था आकाश नयन कब से अलसाये थे। जान कर सोता हुआ मुझे चले सपनों में आये थे। हुई जो कुछ भी तुमसे बात, उसे कब जान सकी थी रात, गया था सारी सुधबुध भूल हृदय को इतना भाये थे। रहे थे जो अनगाये गीत तुम्हें अर्पित कर…

  • बेटी की डोली | Beti ki Doli

     बेटी की डोली ( Beti ki doli )    बेटी का जाना डोली में सौभाग्य पिता का होता है, बेटी का सुहागन हो जाना एहसास सुखदमय होता है।   डोली का मतलब हो ली है पावन रिस्ते सम्बंधों की, छोड़ चली बेटी घर को जोड़ी रिस्ता अनुबंधों की।   है चक्र कभी जब घहराता डोली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *