जाइए सो जाइए

जाइए सो जाइए | Jayie so Jayie

जाइए सो जाइए

( Jayie so Jayie )

छोड़िए भी अब ज़राफ़त जाइए सो जाइए।
हो गयी काफ़ी शरारत जाइए सो जाइए।

जानेमन जान-ए-मसर्रत जाइए सो जाइए।
बन्द कीजे बाबे उल्फ़त जाइए सो जाइए।

नींद सा आराम दुनिया की किसी शय में नहीं
नींद है अल्लाह नेअ़मत जाइए सो जाइए।

मैं तो पागल हूं न कीजे होड़ मेरी जाने मन।
उड़ न जाए रुख़ की रंगत जाइए सो जाइए।

हो न जाए जागते ही जागते मुतलक़ सह़र।
मानिए भी रश्के जन्नत जाइए सो जाइए।

जागने के जानेजानां सैकड़ों नुक़सान हैं।
हो न जाए कोई दिक़्क़त जाइए सो जाइए।

हम ही लुटकर रह गए ख़ामौश तो बोलेगा कौन।
अब न कहना जाने राह़त जाइए सो जाइए।

कब तलक सुनते रहेंगे आप हमको ऐ फ़राज़।
कीजिए आराम ह़ज़रत जाइए सो जाइए।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

हमदम मेरे | Humdum Shayari

Similar Posts

  • मुझे ये बात | Mujhe ye Baat

    मुझे ये बात ( Mujhe ye Baat ) मुझे ये बात लोगों ने कही हैगलत है तू मगर फिर भी सही है नयी है और मज़बूत भी परन जाने क्यों इमारत ढह रही है बिना तारीख़ वाली ज़िन्दगी कीकठिन मौखिक परीक्षा आज ही है कुशल तैराक बनकर आज यारोंग़ज़ल शब्दों के सागर में बही है…

  • बेवफ़ाई किसलिए | Bewafai Shayari

    बेवफ़ाई किसलिए ( Bewafai kis Liye )    बेवज़ह ये बेवफ़ाई किसलिए इश्क़ की शम्मा बुझाई किसलिए। दिल हमारा कैद में जब रख लिया दे रहे हो फ़िर रिहाई किसलिए। जानते हैं असलियत हम आपकी हमसे आख़िर पारसाई किसलिए। हिज़्र ही हासिल फ़कत इसमें हुआ कर रहे हम आशनाई किसलिए। याख़ुदा बेख़ौफ़ हैं मुजरिम यहां…

  • देखना है | Dekhna Hai

    देखना है ज़ब्त अपना आजमाकर देखना है,उसे सितमगर को भुला कर देखना है। ज़र्फ़ की उसके मिसालें लोग देते,बस जरा गुस्सा दिला कर देखना है। चंद सिक्कों में सुना बिकती मोहब्बतपर कहाॅं बाजार जाकर देखना है। वह ख़ुदा रहता हमारे ही दिलों मेंबुग़्ज़ की ऐनक हटाकर देखना है। इश्क़-ए-दुश्वारी में लज्ज़त है अगर तो,फिर हमें…

  • हमदम मेरे | Humdum Shayari

    हमदम मेरे ( Humdum Mere ) हमदम मेरे कब आओगे या ऐसे ही तड़पाओगे वक़्त है अब भी आ जाओ तुम वक़्त गया तो पछताओगे उतना ही उलझेंगी काकुल जितना इनको सुलझाओगे आ भी जाओ बाहों में अब कब तक यूं ही तरसाओगे फोन पे ही फ़रमा दो दिलबर हम पे करम कब फ़रमाओगे खोल…

  • ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए

    ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए ज़िन्दगी से हमें और क्या चाहिए ।आपका बस हमें आसरा चाहिए ।। हार कर भी हमें सोचना चाहिए ।उसकी वाजिब सबब ढूँढ़ना चाहिए ।। जाँ रहा हूँ मिलूँगा तुझे भी सनम ।देखना पर तुम्हें रास्ता चाहिए ।। दो विदाई मुझे आज मुस्कान से ।फिर मिलूँ मैं तुम्हें तो दुआ…

  • जिक्र होता रहा सियासत का

    जिक्र होता रहा सियासत का   जिक्र होता रहा सियासत का औ दिखावा किया हिफ़ाजत का दिल मे पाले रहे सदा नफरत और बहाना किया सदाकत का जुल्म पर जुल्म की बरसात हुई ढोंग चलता रहा सलामत का पास तो बैठे थे वो पहलू में जज्बा पाले हुए अदावत का मेरे ही संग उनकी साँसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *