जीवन प्रिशा अनूप अनंत | Jeevan Prisha

जीवन प्रिशा अनूप अनंत

( Jeevan Prisha Anup Anant )

 

मानव जन्म सृष्टि पटल,
अलौकिक अनुपम छवि ।
देवत्व प्रभा मुखमंडल,
ओज पुंज सदृश रवि ।
स्नेह दया सहयोग मूल,
सदा गमन नैतिकता पंत ।
जीवन प्रिशा अनूप अनंत ।।

दुःख कष्ट सम धूप छांव ,
प्रति पल परिवर्तन कारी ।
सुख आनंद नेह संविदा,
धर्म आस्था अंतर धारी ।
जीव जंतु प्रकृति मानव,
परस्पर स्नेह सद्भाव अत्यंत ।
जीवन प्रिशा अनूप अनंत ।।

सतत प्रयास अथक श्रम,
सफलता हेतु अभिन्न अंग ।
सकारात्मक सोच विश्वास,
लक्ष्य अर्जन उत्सल कंग ।
आशा उमंग उल्लास संग,
व्यक्तित्व आदर्श कृतित्व विजयंत ।
जीवन प्रिशा अनूप अनंत ।।

अजर अमर आत्मिकता,
श्री इतिश्री कायिक रूप ।
मान सम्मान स्वाभिमान रक्षा,
उर तरंग सात्विकता अनुभूत ।
अधर मुस्कान हिय आह्लाद,
परहित तत्पर शोभना संत ।
जीवन प्रिशा अनूप अनंत ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

मैं तुम्हें चाहने लगा | Main Tumhe Chahne Laga

Similar Posts

  • सपनों की उड़ान | Sapno ki Udaan

    सपनों की उड़ान ( Sapno Ki Udaan ) सपनों की उड़ान,छू लेती ,आसमान ।करती पूरे ,अरमान ।लाती है ,ये मुस्कान ।भर देती , दिल में जान ।अलग है , इसकी शान ।अद्भुत है ,ये उड़ान ।वाह ,सपनों की उड़ान । श्रीमती प्रगति दत्तअलीगढ़ उत्तर प्रदेश यह भी पढ़ें :

  • अभिव्यक्ति पथ | Abhivyakti Path

    अभिव्यक्ति पथ ( Abhivyakti path )    अभिव्यक्ति पथ मनोज्ञ, प्रियम्वदा शब्द श्रृंगार से हिय चिंतन नैतिक सहज भाव सकारात्मकता ओतप्रोत । यथार्थ अवबोधन संबोधन , पटाक्षेप झूठ पाखंड श्रोत । कारण प्रभाव परिणाम अहम, संप्रेषण उपमा अमिय सार से । अभिव्यक्ति पथ मनोज्ञ, प्रियम्वदा शब्द श्रृंगार से ।। वय लिंग समूह शिक्षा ज्ञान, परम…

  • भिखारी की भीख | Kavita bhikhari ki bheekh

    भिखारी की भीख ( Bhikhari ki bheekh )   एक भिखारी रोज़ गाॅंव जाता, भीख माॅंगकर घर में वो‌ लाता। रोज़ाना वह यही काम करता, काम-धंधा वो कुछ नही करता।। एक घर में जाता वह रोज़, जिसमे औरत अकडू थी एक । भीख माॅंगता उसे गाली मिलती, झोले में वह कुछ नही डालती।। एक दिन…

  • संस्कृति नेह का | Sanskrti Neh ka

    संस्कृति नेह का ( Sanskrti neh ka )   हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास निज संस्कृति अनन्या धरोहर, नैतिक कर्तव्य वंदन संभाल । अंतर अथाह प्रेम भाईचारा, आभा अनूप नागरिक भाल । गंगा सदृश पुनीत पावन, दर्शन धर्म कर्म उल्लास । हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।। शीर्षस्थ स्वर्णिम इतिहास , भव्य गौरव…

  • न मनाओ अंग्रेजी नया वर्ष

    न मनाओ अंग्रेजी नया वर्ष अब तो अंग्रेजों का नया वर्ष सबको मुबारक हो,अंग्रेजियत जिसने अपनाया है उसे मुबारक हो।हम तो आर्यावर्त की धरती पर रहते हैं जनाब,हमारा नया वर्ष हमें तुम्हारा तुमको मुबारक हो।। नया वर्ष हम क्यों मनाते हैं समझ नहीं आता मुझे,न तो एक प्रकृति में कोई हलचल नजर आता मुझे।फिर भी…

  • रुग्ण जीवन | Poem rugn jeevan

    रुग्ण जीवन ( Rugn Jeevan )   इस रूग्ण जीवन का मेरे विस्तार है, हर शक्स ही मेरा यहाँ उस्ताद है।   समझो अगर तो वाह ना तो आह है, अब जिन्दगी से जंग ही किताब है॥   जो कागजो पे ना लिखा वो बात हैं, शिक्षा बिना भी क्या कोई इन्सान है।   कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *