मैं तुम्हें चाहने लगा | Main Tumhe Chahne Laga

मैं तुम्हें चाहने लगा

( Main tumhe chahne laga )

प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा

प्रेम पथ जगी लगन ,
तन मन अथाह मगन ।
देख दिव्य अक्स तुम्हारा,
हृदय मधुर गाने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

मुझे लगी जो सनक ,
सबको हो गई भनक ।
हर पल जीवन पर,
नशा सा अब छाने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

हर जगह तुम्हारा रूप ,
ढलने लगा उसी अनुरूप ।
अधरों पर सबसे पहले,
नाम तुम्हारा आने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर, मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

अंतर्मन घुंघुरू बजने लगे ,
तुम्हारी तरह सजने लगे ।
देखकर तुम्हें धीरे धीरे,
दुनिया का मोह जाने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर, मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

कानों में तुम्हारा स्वर ,
विरह में तुम्हीं परवर ।
अनुभूत कर तुम्हारी सौरभ,
असीम आनंद आने लगा ।
प्रणय अनुबंध पर,मैं तुम्हें चाहने लगा ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

चाहत | Chaahat

Similar Posts

  • जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

    जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है जिन्दगी परिणाम कम परीक्षा ज्यादा लेती है, खुशियों से खेलती बहुत, दुख ज्यादा देती है। इरादों पर बार बार चोट कर निराशा जगाती , जब हों हताश, निराशा में आशा उपजा देती है। कभी निहारती अपने को, कभी भूल जाती श्रृंगार करती हो बेखबर, प्रेम जगा देती है वक्तव्य कब…

  • आओ रुक जायें यहीं

    आओ रुक जायें यहीं   आओ रुक जाए यही कुछ सुकून तो मिले रफ्ता रफ्ता जिंदगी से कुछ निजात मिले   हम भी बहके से चले राहे उल्फत में कभी याद करते हैं तुम्हें कहाँ भूले हैं अभी   बात वो रुक सी गई बात जो कह ना सकी दिल ऐ आइने में अभी एक…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव निरख निरख के रूप तुम्हारा “महावीर “दिल भरता ही नहीं,तेरे चरणों से उठकर जाने को मन करता ही नहीं !!सफल हो गए नरभव सबके जो भी दर्शन को पाए,बुला रहा सौभाग्य सभी को विघ्न कोई पड़ता ही नहीं || रवि सम आभा मुखमण्डल पर कामदेव सी काया है,रूप अनंग…

  • शिक्षकवृंद | Shikshak Vrind

    शिक्षकवृंद ( Shikshak Vrind )    जीवन पथ मूर्धन्य बना ,शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से तन मन सज संवर , अनुपम मंगल पावन । सतत ज्ञान ओज वृष्टि, दृष्टि हरित सावन । उर पटल प्रफुल्लित, सदा अनूप पुनीत दर्श से । जीवन पथ मूर्धन्य बना, शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से ।। निर्मित अभिप्रेरणा आरेख ,…

  • फूलों सी कोमल नारी | Poem nari

    फूलों सी कोमल नारी ( Phoolon se komal nari ) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विशेष प्रस्तुति     सोनू!फूलों सी मासूम हो फूलों में सिक्त शबनम की बूंदे हो देखूँ तुम्हें जी भरके भी जी भरता नहीं बस तेरी तस्वीरों को ही देखता रहता हूँ     पूरी कायनात जैसी हो तुम तुम्हें देख खुदा…

  • मतदान करो | Kavita Matdan Karo

    मतदान करो ( Matdan Karo )   कन्यादान को हि कहा गया दान सर्वोच्च किंतु, समय की बदलती धारा में अब, मत दान हि है उच्च करना है यह पुण्य कर्म सभी को अत्यावश्यक् है यह धर्म सभी को इसमें नही भेद भाव उच नीच का समझना है भविष्य का मर्म सभी को एक वोट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *