Sanskrti Neh ka

संस्कृति नेह का | Sanskrti Neh ka

संस्कृति नेह का

( Sanskrti neh ka )

 

हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास

निज संस्कृति अनन्या धरोहर,
नैतिक कर्तव्य वंदन संभाल ।
अंतर अथाह प्रेम भाईचारा,
आभा अनूप नागरिक भाल ।
गंगा सदृश पुनीत पावन,
दर्शन धर्म कर्म उल्लास ।
हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।।

शीर्षस्थ स्वर्णिम इतिहास ,
भव्य गौरव गाथा गुणगान ।
निर्वहन संस्कार मर्यादा परंपरा,
अपनत्व अनंत आह्वान ।
रग रग समाहित देश प्रेम,
सर्वत्र प्रसरित दिव्य उजास ।
हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।।

उत्सर्ग सह उत्कर्ष आर्तभाव,
आनंद अथाह प्रदायक।
प्रशस्त आध्यात्म योग मार्ग,
वैचारिक उन्नता विधायक ।
सर्व धर्म समभाव छटा,
असीम खुशियां रज रज वास ।
हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।।

दुनिया परम आकर्षण केन्द्र ,
जीवंतता प्रेरक पहचान ।
प्रदत्त सुख समृद्धि वैभव,
अभिरक्षित राष्ट्र स्वाभिमान ।
अनवरत स्नेहिल अठखेलियां ,
सर्व प्रगति उन्नति अभिलाष ।
हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

मीरा की कृष्ण भक्ति | Meera ki Krishan Bhakti

Similar Posts

  • एकांत | Ekant

    एकांत ( Ekant ) यह एकांत जो हमें ,हमसे मिलाता है ।यह एकांत जो हमें ,जीना सिखाता है ।यह एकांत जो हमें ,शक्तिशाली बनाता है ।यह एकांत जो हमारे ,गुणों को बाहर लाता है ।यह एकांत जो हमारे ,ह्रदय में चैन लाता है ।और धीरे धीरे यह ,हमारे जीवन का ,महत्वपूर्ण भाग बन जाता है…

  • करूं भी तो क्या | Karoon Bhi to Kya

    करूं भी तो क्या हम सबकी जिंदगी भी एक सर्किल की तरह है,इसी में हम सब उलझें और घूमते रहते हैं हरदम।लाइन पर सीधा चलना तुम भी भूले और हम भी,अपने ही कामों में उलझे रहते हैं अब तो हरदम।। हम सबका था रंगीन जीवन अब बेरंग हो गया है,कलर प्लेट में है,या प्लेट कलर…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

  • वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी

    वीरों की कहानी , भारत माँ कि जुबानी खून टपकती बून्दो को तुम गिन्ती उन बून्दो की छोड़ो ,याद करो शहीदों को और भारत माँ की जय बोलो।। सूरज की किरणों में बसी एक कहानी,शहीदों का बलिदान सुनो आज भारत माँ की जुबानी।। गांधी जी की अहिंसा से जगे जन-गण-मन,लड़े बड़े जोश से हर दिल…

  • तितली बन उड़ जाऊं | Kavita titli ban ud jau

    तितली बन उड़ जाऊं ( Titli ban ud jau )   नीले अंबर खुले आसमां तितली बन उड़ जाऊं। सारी दुनिया घूम के देखूं महकूं और मुस्काउं।   डगर डगर गांव-गांव देखूं सारे रंग अलबेले। हौसलों के पंख लगा देखूं दुनिया के मेले।   हिम्मत और हौसलों से कुछ करके मैं दिखलाऊं। देखूं दुनिया के…

  • हमारी बिटिया | Kavita hamari bitiya

    हमारी बिटिया ( Hamari bitiya )   पुष्प में मकरंद जैसे सूर्य की किरण जैसे चहकती चिड़ियों जैसे गुलाब की सुगंध जैसे स्वच्छ निर्मल जल जैसे स्थिर वृक्ष पर्वतों जैसे हवा के उन्मुक्त वेग जैसे दीप की ज्योति जैसे बज रहे हो नूपुर जैसे ऐसी थी हमारी बिटिया जज्ब किए जज्बात कैसे मूक बनी रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *