Jhule pad gaye sawan ke

झूले पड़ गए सावन के | Jhule pad gaye sawan ke

झूले पड़ गए सावन के

( Jhule pad gaye sawan ke )

 

आजा साजन आजा साजन झूले पड़ गये सावन के
उमड़ घुमड़ बदरिया छाई बूंदे बरसे मोती बनके

 

इठलाती बलखाती सी नदियां लहर लहर लहराये
सुरभीत बाग बगीचे महके तन मन सारा हरसाये

 

हरियाली से भरी वादियां फूल खिले मनभावन से
मनमयूरा झूम के नाचे झूले पड़ गए सावन के
आजा साजन आजा साजन

 

मस्त बहारें चले हवाएं रिमझिम झड़ी सावन की
उमंगे हिलोरे खाती गोरी बाट निहारे साजन की

 

घनघोर घटाएं घिर आई छाई काली बदरिया बनके
प्रीत उमड़ रही घनेरी झूले पड़ गए सावन के
आजा साजन आजा साजन

 

महक रही सब फुलवारी पुष्प खिले मोरे आंगन में
रिमझिम बूंदे बरस रही मनभावन से सावन में

 

बंसी की धुन लगे प्यारी दिलों के सब तार झनके
मधुर गीतों की लहरिया झूले पड़ गए सावन के
आजा साजन आजा साजन

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

भोले बाबा की चली रे बारात | Geet Bhole Baba Ki Chali Re Baraat

Similar Posts

  • गुरु शिष्य का भाग्य संवारते | Kavita

    गुरु शिष्य का भाग्य संवारते ( Guru shishya ka bhagya sanwarte )   किस्मत का ताला खुल जाता, गुरु शिष्य का भाग्य विधाता। ज्ञान ज्योति जगा घट घट में, अंतर्मन उजियारा लाता।   शिल्पकार मानव निर्माता, शत शत वंदन हे गुण दाता। बुरे मार्ग से हमें बचाओ, प्रगति का मार्ग दिखलाओ।   गढ़कर नित नये…

  • मन मे भेद | Man per Kavita

    मन मे भेद ( Man me bhed )   वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है हर किसी का व्यक्तिगत संसार है किंतु ,आपसी मन मुटाव कर देता है बाधित कई सफलताओं को…. मन मुटाव भी स्वाभाविक है हक है सभी को अपनी तरह से जीना किंतु ,बात जब परिवार या समाज की हो तब ,आपका मूल्य…

  • गौतम बुद्ध | Gautam Buddha

    गौतम बुद्ध ( Gautam Buddha )  ( 2 )   वैशाख मास बुद्ध पूर्णिमा, लिया  बुद्ध अवतार। श्रीहरि के नवम् अवतार रूप में, प्रगटे बुद्ध भगवान।। दुख- दर्द, जरा अवस्था,  देखी न जाती थी। अर्थी  देखी जब बालक ने, नाना प्रश्न मन उपजे  थे।। उत्तर समाधान कारक, नहीं मिल पाया बालक को।  झंझावात विचारों के…

  • क्रोध है ऐसी अग्नि | Krodh par Kavita

    क्रोध है ऐसी अग्नि ( Krodh hai aisi agni )    खुशियों से भरा रहता है उन सब का जीवन, सकारात्मक सोच रखें एवं काबू रखते-मन। काम क्रोध मद लोभ मात्सर्यो से जो रहे दूर, बुद्धिमान कहलाते है दुःखी नही रखते-मन।। ज्ञानी होकर भी रह जाते वो व्यक्ति-अज्ञानी, बदले की ये भावना जिन व्यक्तियों ने…

  • कब बरसी सवनवाँ | कजरी

    कब बरसी सवनवाँ टप-टप चुवेला पसीनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। लुहिया के चलले से सूखेला कजरवा, ऊपरा से नीचवाँ कब बरसी बदरवा। गरमी से आवें न पजरवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। टप-टप चुवेला पसीनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। ताल-तलइया,नदिया,पोखरी सुखैलीं, अपने बलम के हम गोनरी सुतऊलीं। चिरई जुड़ाई कब खोंतनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। टप-टप…

  • राम तेरा गुण गाउं | Ram Tera Gun Gaun

    राम तेरा गुण गाउं ( Ram Tera Gun Gaun )   निरखी प्रभु जब मूरत तेरी हलचल सी मची जिया में मेरे हुई प्रफुल्लित मन की बगिया रोम रोम में समाये राजा राम रसिया नशीली आंखों के गहरे समंदर में डूबूं,उतरूं,तैरूं, और कभी मैं ठहरूं l देख मनोहारी छवि बलिहारी मैं जाऊं l रसीले अधरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *