Log

लोग | Log

लोग

( Log ) 

 

जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग
मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग
बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग

यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच
अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग
रहना भी चाहें, तो रहें किस बस्ती में जाकर
जमी तो जमी रही, आकाश भी खरीद ले रहे हैं लोग

फुरसत किसी को नहीं, खुदगर्जी की होड़ है
दिशाहीन सा होकर, जाने कहाँ दौड़ रहे हैं लोग
मंजिल पे काबिज मन नहीं,
पर मुकाम को ही तलाश रहे हैं लोग

फैलता ही जा रहा है, और धुंद कोहरे का
भुला बैठे हैं खुद को ही, और लोगों को ढूंढ रहे हैं लोग

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

तेरी चाहत के सिवा | Teri Chahat ke Siva

Similar Posts

  • समझदारी | Samajhdari

    समझदारी ( Samajhdari )   यह संभव ही नहीं कि लोग मिले आपसे पहले की तरह ही उनका काम निकल जाने के बाद भी रहे नहीं संबंध अब पहले जैसे आपकी अपेक्षाएं और विश्वास ही कष्ट अधिक देते हैं उम्मीदों का दौर अब खत्म हुआ अपने पैरों को मजबूत आप ही बनाए रखें भरोसा दिलाते…

  • दुपहरी जेठ की | Dupahari Jeth ki

    दुपहरी जेठ की ( Dupahari Jeth ki )    जेठ की दुपहरी नंगे पांव चलती है, जड़ हो चेतन सभी को ये खलती है। सूख जाता है तब नदियों का पानी, गरम -गरम लू चहुँ ओर चलती है। बेचारे परिन्दे बुझायें प्यास कहाँ, तवे की तरह धरती खूब तपती है। झुलस जाता है कलियों का…

  • सूत्र | Kavita Sutra

    सूत्र ( Sutra )   प्रयास तो करना हि होगा सफल होने तक सौ से पहले गिनती पुरी नही होती बिना पूरा मूल्य चुकाये दुकानदार सामान नही देता अधूरा ज्ञान और अधूरा अनुभव उपहास का कारण बनते हैं अवसर की समझ और समय की कद्र किये बिना, आपका मूल्य कुछ नहीं वक्त और मौत बताकर…

  • मकर संक्रान्ति

    मकर संक्रान्ति मकर संक्रान्ति पर्व परहमारे जीवन में नवचिन्तन का सृजन होंऔर आशा हमारे जीवन केहर पल को उत्साह से भरती जायें ।क्योंकि सकारात्मक जीवनव चिंतन का अपना एकअलग ही आनंद और उत्साह है,इससे दुःख की धारा का प्रवाहस्वतः ही पड़ जाता मंद है ।मरना सिर्फ एक ही दिन परजीने के दिन तो अनेक है,सत्य…

  • दीवाली 2020 | Short poem for diwali

    दीवाली 2020   आई दीवाली लाई खुशियां हर कोई मतवाला है । किसी की यह भव्य दीवाली तो किसी का निकला दीवाला है । कोई तिजोरी वाला हो गया कोई टुटा कटोरे वाला है । कोरोना का रोना ही नहीं वैश्विक संकट का बोल बाला है । चाह बहोत है मन में । पर मैंने…

  • आज भी बेटियाँ | Kavita Aaj Bhi Betiyan

    आज भी बेटियाँ ( Aaj Bhi Betiyan )   सिल बट्टा घिसती है, खुद उसमे पिसती है, बूँद बूँद सी रिसती है, मगर फिर भी हँसती, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में….!! नाज़ो से पलती है, चूल्हे में जलती है, मनचाही ढलती है, फिर भी ये खलती है, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में ….!!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *