Patthar ki Murat

कोई पत्थर की मूरत है | Patthar ki Murat

कोई पत्थर की मूरत है

( Koi patthar ki murat hai ) 

 

कोई पत्थर की मूरत है किसी पत्थर में मूरत है।
कैसा शहर है दिलों का ये पत्थर खूबसूरत है।

कोई पत्थर दिल होता है कोई पत्थर को पूजे है।
कोई पथरीले नयनों से देखके अपनों को पूछे हैं।

कोई पत्थर को सजाते हैं कोई पत्थर फिंकवाते हैं।
लिखा है रामनाम जिनके वही पत्थर तिर जाते हैं।

कहीं पत्थर पारस होता कहीं जीवन रस होता।
कोई पथरीली राहों पे कर्मों का भार ढोता है।

कोई पत्थर भी हीरा है कोई हीरा भी पत्थर है।
नजरिया देखने का दिल क्यों आज पत्थर है।

कोई ठोकर खा लेता है कोई पत्थर रख लेता है।
दर्द को बहते जाना है अश्कों से मोती बहना है।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अद्भुत आता चैत्रमास | Chaitra Mass par Kavita

Similar Posts

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) षष्ठ दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) षष्ठ दिवस भुवाल माता का नाम स्मरण कर लेबिरामी – बिरामी की पावन धराका अदभुत इतिहास हैंचिन्मय विश्वास हैंनभ से निरुपमरवि यान उतरागूँज रही हैं चपे – चपे परकल्याणी भुवाल – माता ।आपण अक्षत सहनाणी दिल कीतम में अभिनव आलोक बिखरासदैव जागते रहने सेसदा सफलताएं चलतीजागृति के आगे – आगेजीवन…

  • बोतल | Kavita Botal

    बोतल ( Botal ) ता-ता थैया करती बोतल लाती है बाहर l उसकी ताकधीना-धिन पर नाच रहा संसार l बोतल में है समाया सारे जग का सार l करता है गुलामी बोतल की संसार l बिन बोतल के सूना है संसार बिना बोतल नहीं नहीं है मनुज का उद्धार। बोतल के दम पर आज बच्चा…

  • Agnisuta par Kavita | अग्निसुता

    अग्निसुता ( Agnisuta )   द्रौपदी  ने  खोले  थे  केशु, जटा अब ना बांधूंगी। जटा पर दुःशासन का रक्त, भीगों लू तब बाधूंगी। मेरे प्रतिशोध की ज्वाला से,जल करके नही बचेगे, मै कौरव कुल का नाश करूगी, केशु तभी बाधूंगी।   धरा पर नारी को कब तक सहना,अपमान बताओं। पुरूष की भरी सभा मे,द्रोपदी की…

  • मुझको कभी भी आज़मा कर देख लेना | Poem aazma kar dekh lena

    मुझको कभी भी आज़मा कर देख लेना ( Mujhko kabhi bhi aazma kar dekh lena )     मुझको कभी भी आज़मा कर देख लेना। हो सके मुझसे दिल लगा कर देख लेना।।   एक पल भी मुझसे दूर नहीं रह पाओगे। कितना भी फासला बना कर देख लेना।।   चाहे लाख नज़रें भी चुराओ…

  • ये नवल धरा है रसिकों की | Nawal Dhara

    ये नवल धरा है रसिकों की  ( Ye Nawal Dhara Hai Rasiko Ki )    तुम लक्ष्मीकांत मैं रमाकांत, तुम गुणी पूज्य मैं भी हूं शांत। तुम हंसी ठहाकों की दुनिया, महफ़िल में रंग जमा जाना। ये नवल धरा है रसिकों की, तुम आकर पुष्प खिला जाना। मैं मनमौजी मतवाला गीतों में, फागुनी रस राग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *