दिखती नहीं | Ghazal Dikhti Nahi

दिखती नहीं

( Ghazal Dikhti Nahi )

 

ग़ालिबन उनके महल से झोपड़ी दिखती नहीं I
इसलिए उनको शहर की मुफ़लिसी दिखती नहीं II

लाज़िमी शिकवे शिकायत, ग़ौर तो फरमा ज़रा I
आख़िरश उनकी तुम्हे क्यों बेबसी दिखती नहीं I

पेट ख़ाली शख्त जेबें पैरहन पैबंद तर I
फिर उसे संसार में कुछ दिलकशी दिखती नहीं II

रूह घायल तोहमत-ओ-इल्जाम से महबूब के I
इश्क दीवानी उसे कोई कमी दिखती नहीं II

हो गया दरकार अब रंगीनियाँ-ए-शख़्सियात I
जगमगाती रौशनी में सादगी दिखती नहीं II

ऐनक-ए-जज़्बात से माँ देखती औलाद को I
ऐब सारे, गलतियाँ तो ही कभी दिखती नहीं II

ओढ़ लो मुस्कान कर के दफ़्न जख्मों को अभी I
मस्त दुनिया है उसे अफ़्सुर्दगी दिखती नहीं II

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,  ( गोवा )

शब्द
ग़ालिबन= संभवतः, कदाचित, शायद
मुफ़लिसी= ग़रीबी, निर्धनता
आख़िरश= अंततः, अंततोगत्वा, आख़िर, आख़िरकार
पैरहन=पोशाक, वस्त्र, पहनने का कुरता
दिलकशी= attraction
दरकार= जिसकी अपेक्षा या आवश्यकता हो, आवश्यकता, अपेक्षित, जो चीज़ चाहिए हो
शख़्सियात= शख्सियत ( व्यक्तितव) बहु वचन
अफ़्सुर्दगी= state of melancholy, उदासी

यह भी पढ़ें :-

प्यार नीलाम हुआ | Ghazal Pyar Neelam Hua

Similar Posts

  • यह भी कोई बात हुई | Yeh Bhi koi Baat Hui

    यह भी कोई बात हुई ( Yeh Bhi koi Baat Hui ) कुछ तो बोलो जान-ए-राह़त यह भी कोई बात हुई।तोड़ गए तुम अ़ह़्द-ए-उल्फ़त यह भी कोई बात हुई। एक ज़रा सा दिल क्या टूटा राहे मुह़ब्बत में दिलबर।भूल गए तुम नाज़ो नज़ाकत यह भी कोई बात हुई। मिलते तो हो हम से लेकिन दिल…

  • वो निशानी दे गया | Wo Nishani de Gaya

    वो निशानी दे गया ( Wo Nishani de Gaya ) ज़र्द चेहरा वो निशानी दे गयाबे सबब सी ज़िन्दगानी दे गया उम्र भर जिसको समझ पाए न हमइतनी मुश्किल वो कहानी दे गया खूँ चका मंज़र था हर इक सू मगरकोई लम्हा शादमानी दे गया जाते जाते वो हमें यादों के साथखुश्बुएं भी जाफ़रानी दे…

  • तेरी आँखे | Teri Aankhen

    तेरी आँखे ( Teri Aankhen ) देती क्या ये इशारा है तेरी आँखे करें दिलकश नज़ारा है तेरी आँखे ! देखीं है जब से खुबसूरत निगाहों को, हुई इश्क -ऐ -सहारा है तेरी आँखे ! मुहब्बत का मिला हमको शगन यारो, मेरी जश्न -ऐ -बहारा है तेरी आँखों ! निशा में हो जैसे चमका अभी…

  • उसी के दिल में | तरही ग़ज़ल

    उसी के दिल में ( Usi ke dil me ) उसी के दिल में बसी मेरी जान थोड़ी है अकेली मुझपे वही मेहरबान थोड़ी है हँसी-मज़ाक है , वो बदज़बान थोड़ी है कि मुझसा उसका कोई क़द्रदान थोड़ी है सभी ने हुस्न की मलिका उसे कहा है यहाँ हमारा एक ये तन्हा बयान थोड़ी है…

  • मौजू सुहाने आ गये

    मौजू सुहाने आ गये वो बहाने से हमें हर दिन बुलाने आ गयेशायरी के वास्ते मौजू सुहाने आ गये इस कदर डूबे हुए हैं वो हमारे प्यार मेंउनकी ग़ज़लों में हमारे ही फ़साने आ गये अनसुनी कर दी जो हमने आज उनकी बात कोहोश इक झटके में ही उनके ठिकाने आ गये उस घड़ी हमको…

  • हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं

    हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं हमें होश ऐसे भुलाए गए हैं।निगाहों से साग़र पिलाए गए हैं। सितम हम पे ऐसे भी ढाए गए हैं।हंसा कर भी अक्सर रुलाए गए हैं। जिन्हें देखकर ताब खो दे ज़माना।वो जलवे भी हम को दिखाए गए हैं। जो चाहो करो हम से बरताव यारो।हम आए नहीं हैं बुलाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *