जनता जनार्दन

जनता जनार्दन | Kavita Janta Janardan

जनता जनार्दन

( Janta Janardan )

भोली भाली जनता भटक रही इधर उधर
सीधी सादी जनता अटक रही इधर उधर

बहुरुपिए बहका रहे बार-बार भेष बदल
जाति जाल मे खटक रही इधर उधर

नये इरादे नये वादे झूठे झांसों में
झमूरे मदारी में मटक रही इधर उधर

नोटंकी होती ग़रीबी हटाने की हर बार
पांच सालों में गटक रही इधर उधर

धर्म नाम पर धंधा करते चंदा लेकर
अंध भक्ति में अटक रही इधर उधर

धणी धोरी नहीं आहत राहत में ‘कागा
झोला हाथ में झटक रही इधर उधर

कवि साहित्यकार: डा. तरूण राय कागा

पूर्व विधायक

यह भी पढ़ें :-

मेघवाल समाज | Meghwal Community

Similar Posts

  • बस्ता | Kavita Basta

    बस्ता ( Basta )   पीठ पर लादे गोवर्धन-सा बड़ा बस्ता दीखे गिरिधर आ रहे हैं श्यामसुंदर चढ़ रहे वे सोपान शिक्षा के डगमगाते पांव पतले कांपते-हांफते तीसरी में ही ग्ए बन गए हैं फायियान ढ़ो रहे – संसार भर का ज्ञान पूरी पढाई कर निकले जब स्कूल से बन गए हैं बोनसाई शेखर कुमार…

  • भोलेनाथ है मतवाला | Kavita Bholenath

    भोलेनाथ है मतवाला ( Bholenath Hai Matwala )   औघड़ दानी शिव भोले हैं वरदानी। भस्म रमाए बैठे शिवशंकर ध्यानी। काशी के वासी बाबा है अविनाशी। बम बम भोले शिवशंकर हे कैलाशी। शिव डमरू वाले हैं बाघाम्बर धारी। सर्पों की माला शिव महिमा है भारी। जटा गंग साजे चंद्रमा मस्तक साजे। शंकर गौरी संग बैठे…

  • मृत्यु का भोज | Mrityu bhoj par kavita

    मृत्यु का भोज ( Mrityu ka bhoj )    मानों बात आज नव युवक लोग, बन्द कर दो यह मृत्यु का भोज। चला रहें है इसको ये पुराने लोग, आज तुम सभी पढ़े-लिखे लोग।।   जीवित पिता  को एक रोटी नही, मृत्यु पर जिमाते आप लोग कई। अपना समय तुम सभी भूल गये, खिलाते थें…

  • गुरुद्वार | Kavita Guru Dwar

    गुरुद्वार ( Guru Dwar ) जहाँ सूर्य किरण हो । वहीं प्रकाश होता है । जहाँ असीम अनन्त हो। वहीं आकाश होता है ।। जिसे प्रभु-प्रेम होता है। वही भव पार होता है । जहाँ संतो की वाणी हो। वहीं उद्धार होता है।। जहाँ प्रेम की भाषा हो। वहीँ परिवार होता है । जिससे सामाजिक…

  • हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी | Rashtrabhasha Hindi

    हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी ( Hamari rashtrabhasha Hindi )    चाहे हों हम हिंदू मुस्लिम सिख या ईसाई, भारत माता की संतानें हम सब हैं भाई भाई, एक हमारी रगों में बहता खून और एक हैं हमारे रंग रूप, चांद देता बराबर चांदनी और सूरज भी देता सबको समान धूप, सब कुछ देने वाला है ईश्वर…

  • सतत विद्रोही | Satat Vidrohi

    सतत विद्रोही ( Satat Vidrohi )  सतत् विद्रोही-मैं सतत्,सनातन, निरपेक्ष, निर्विकार, निर्भीक’ विद्रोही’ मैंने गान सदा, सत्य का ही गाया धन- यश, वैभव, सत्ता सुंदरी का आकर्षण मेरे मन को तनिक डिगा नहीं पाया… धन -कुबेरों की अट्टालिकाओं को देख मेरा हृदय कभी नहीं अकुलाया क्रांतिवीरों के यशोगान में ही मैंने जीवन का सब सुख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *