उपहार

उपहार

“मैं चाहता हूँ कि तुम मुझे अपने प्रेम की कोई निशानी दो। मुझे तुमसे एक शर्ट चाहिए।” लव बोला “बिल्कुल दूँगी। मैं भी काफी दिनों से तुम्हें कुछ उपहार देने की सोच रही थी।

तुम्हें पता भी नहीं है, मैंने दो दिन पहले ही तुम्हारे लिए एक उपहार ले लिया है लेकिन आज लाना भूल गयी। मुझे पता ही नहीं था कि आज हम मिलने वाले हैं। अगली मुलाकात में पक्का तुम्हें तुम्हारा उपहार मिल जायेगा।” रीता ने अपने प्रेमी लव का हाथ हाथों में लेकर कहा।

“क्या बात है। इसका मतलब तुमने तो मेरे दिल की बात बिन कहे ही समझ ली।” लव आगे बोला…
“क्या मैं जान सकता हूँ कि तुमने मेरे लिए लिया क्या है?”

“एक शर्ट… वो भी अपनी पसन्द की।” रीता इतरा के बोली।

“सच में, तुमने शर्ट ले भी ली वो भी अपनी पसन्द की… बहुत सुंदर… वैसे तुम्हें क्या लगता है कि जो शर्ट तुमने ली, वो मुझे पसन्द आ जायेगी?”

“अब तक तुमने अपनी पसंद की शर्ट पहनी है। अब मेरी पसन्द से तुम्हें कपड़े पहनने होंगे। चाहे पसन्द आएं या नहीं? सोच लो माई लव।”

“अच्छा ऐसी बात है! फिर तो मैं तुम्हारी पसन्द को अपनी पसंद बना लूंगा, लेकिन तुम्हें भी मेरा कहना मानना होगा। मेरी भी एक शर्त है।” लव अपनी बात रखते हुए बोला।

“अब मुझे अपनी पसंद के कपड़े पहनाने के लिए तुम्हारी शर्त भी माननी पड़ेगी?” रीता ने सवाल किया।

“जी हाँ” लव इतराकर बोला।

“अच्छा, तो फिर बताओ, फिर क्या शर्त है?”

“शर्त यह है कि तुम्हें वह शर्ट सबसे पहले खुद पहननी होगी। तुम्हारे पहनने के बाद वह शर्ट मैं खुशी-खुशी पहनूंगा। अगर ऐसा करोगी तो मुझे बेहद खुशी होगी। मुझे अच्छा लगेगा।” लव बोला।

रीता लव की शर्त सुनकर सोच में पड़ गयी। वह समझ न पा रही थी कि लव आखिर चाहता क्या है? उसके लिए शर्ट उपहार है या मेरा स्पर्श?

लेखक:- डॉ० भूपेंद्र सिंह, अमरोहा

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • कब आएगी माई | Kahani Kab Ayegi Mai

    दिव्यांश अभी 2 वर्ष का भी नहीं हुआ था कि उसकी दादी नहीं रही। वह दादी को माई ही कहकर बुलाया करता था। दादी को न देखकर पूछता कि पापा दादी कब आएंगी। उस अबोध बालक को उसके पिता कैसे समझाते कि उसकी दादी अब इस दुनिया में नहीं रही। अक्सर वह झूठ बोल दिया…

  • Hindi Laghukatha | Kahaniya -दहेज़ एक मज़ाक : लघुकथा

    दहेज़ एक मज़ाक : लघुकथा ( Dahej Ek Mazak : Laghukatha ) लाला नारायण दास की शहर में सुनार की बहुत बड़ी दुकान है । आज उनकी दुकान पर उनके एक पुराने मित्र रत्नसेठ आए । उनका कारोबार भी अच्छा चल रहा है। औपचारिक अभिवादन के बाद रतन सेठ उनसे अपनी बेटी के लिए, उनके लड़के…

  • Panchtantra Ki Kahani | खरगोश को हुआ चिकन पॉक्स

    खरगोश को हुआ चिकन पॉक्स ( पंचतंत्र की कहानी ) एक बार की बात है। एक जंगल में बिन्नी नाम का एक खरगोश रहता था। एक दिन वह पेंटिंग बना रहा था। तभी जैकी जैकाल खुश होकर चिल्लाते हुए कहता है “बिन्नी खरगोश चलो अब तुम मेरे पेट मे जा कर वहीं पर पेंटिंग बनाना”। खरगोश डर…

  • कायर

    फोन की घंटी बजी। राजीव ने फोन उठाया। फोन पर अनुराग था। “भैया आप कहाँ है? क्या आपसे इस समय मुलाकात हो सकती है?” यह पूछते वक्त अनुराग की आवाज में वह बात नहीं थी जो अक्सर बात करते समय राजीव महसूस करता था। ऐसा लग रहा था जैसे कि वह किसी दिक्कत में है।…

  • सकूँ

    विभु एक 15 वर्षीय लड़का था, जो अपने परिवार के साथ एक छोटे से शहर में रहता था। वह एक अच्छा लड़का था, जो हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहता था। एक दिन, विभु ने अपने पिता से कहा कि वह नदी के किनारे घूमने जाना चाहता है। उसके पिता ने उसे…

  • अच्छे मूल्यों की शिक्षा

    एक छोटे से गाँव में एक छोटा लड़का रहता था, जिसका नाम रोहन था। रोहन के माता-पिता उसे बहुत प्यार करते थे और उसे अच्छे मूल्यों की शिक्षा देना चाहते थे। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि किस तरह रोहन को अच्छा लड़का बनाया जाए, उसमें अच्छे संस्कार डाले जाएं। अचानक रोहन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *