कैसा गणतंत्र | Kaisa Gantantra

कैसा गणतंत्र ? किसका गणतंत्र ?

 

जिस देश में ,
आज भी,
संतुलित आहार तो दूर ,
करोड़ों लोग भूख से,
तड़प कर दम तोड़ देते हो, किसान आत्महत्या,
करने को मजबूर हो,
युवा उच्च शिक्षित होते हुए भी दर-दर भटकने को मजबूर हो,

दिन-रात काम करने के बावजूद करोड़ लोग फुटपाथ पर,
सोने को मजबूर हो ,
जहां अपनी आवाज,
उठाने वालों की आवाज को,
आज भी,
कुचल दिया जाता हो!

यह गणतंत्र मात्र,
एक प्रतिशत अमीरों के लिए है, 99% जनता ,
कल भी भूखी नंगी थी,
आज भी भूखी नंगी है।
भारत की आम जनता ,
कल भी न्याय के लिए
दर दर भटकटी थी,
आज भी,
दर-दर भटकती है।
यह विकास मात्र ,
कुछ अमीरों के लिए हुआं है संतुलित भोजन क्या होता है? करोड़ों लोगों को ,
आज भी पता नहीं ,
न्यायालय , पुलिस पूरा तंत्र, अमीरों की सुरक्षा में लगा है।
जो की परतंत्र भारत में,
अंग्रेजों की सुरक्षा में लगा था। गरीब ,किसान, मजदूर ,
कल भी असहाय था
और आज भी असहाय है।

अमीरों और गरीबों के लिए,
कल भी अलग-अलग न्याय थे, और आज भी,
अलग-अलग न्याय हैं ,
कल भी ,
एक कमजोर असहाय व्यक्ति को, फांसी पर चढ़ा देता था ,
और आज भी चढ़ा देता है। है अमीर कल भी,
पैसे के बल पर ,
गंभीरतम अपराध में भी,
शान से बच निकलता था ,
और आज भी बच निकलता है। यह कैसा न्याय है?
गरीब असहाय कल भी था, न्याय के लिए दर-दर भटकता था और आज भी भटक रहा है।

बेरोजगारी से त्रस्त युवको को रोजगार मांगने पर,
कल भी,
प्रताणित किया जाता था ,
और आज भी,
प्रताणित किया जा रहा है।
यह कैसा गणतंत्र है,
जो अपना हक ना मांग सके,
हम गुलाम कल भी थे ,
गुलाम आज भी हैं।

कल भी उच्च शिक्षा ,
अमीरों के पास थी ,
आज भी अमीरों के पास है। बुनियादी जरूरतों से महफूज कल भी,
गरीब बेबस जनता थी,
आज भी है।
शिक्षा के नाम पर,
अमीरों के लिए ,
स्कूलों का निजीकरण, बाजारीकरण किया जा रहा जिसके पास पैसा होगा,
वही शिक्षा प्राप्त कर सकेगा, गरीब का बच्चा,
कल भी शिक्षा से वंचित था, आज भी वंचित है।

कर्ज में डूब कर ,
कल भी,
गरीब ,बेबस मजदूर,
आत्महत्या कर लेता था ,
आज भी आत्महत्या कर लेता है।
अमीर कल भी,
कर्ज में डूबने पर,
विदेश भाग जाता था ,
आज भी विदेश भाग जाता है ।
ये बैंक ,ये सरकारें ,
उसका कुछ नहीं कर पाती है ।
सारा न्याय, सारा कानून,
गरीबों के लिए,
कल भी था,
आज भी है।
अमीर तो उसे ,
कल भी खरीद लेता था ,
आज भी खरीद ले रहा है।

ये कैसा गणतंत्र है?
ये किसका गणतंत्र है?

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

श्री राम जी आयेंगे | Shri Ram ji Aayenge

Similar Posts

  • रामनवमी | Ram navmi kavita

    रामनवमी ( Ram navmi )   रघु कुल में उत्पन्न दशरथ लाल राम कोशल्या की कोख से दशरथ लाल राम सनातन में शुभ दिवस नवमी राम जन्म अवध नगरी जगमग हुआ राम का जन्म घर में हर्ष अपार सजी आंगन रंगोली नगर में ख़ुशी छाई ढोल बजाता ढोली थाल भर मोतियों दासियां कर रही दान…

  • राम आएंगे धरा पर | Ram Aaenge Dhara Par

    राम आएंगे धरा पर ( Ram aaenge dhara par )   राम आएंगे धरा पर, सब राम के गुणगान गाओ। भगवा धर्म ध्वज हाथ ले, नभ पताका लहराओ। चलो अवध रामभक्तों, दर्श को पलके बिछाओ। दिव्य राम मंदिर पावन, भारतवासी सारे आओ। राम का कीर्तन करो, राम की महिमा सुनाओ। आराध्य श्री रामजी, श्रद्धा से…

  • सरोज कौशिक की कविताएं | Saroj Koshik Poetry

    क्या तुमने क्या तुमने झरना देखा है? देखी है उसकी यात्रा? तुम्हें तो सिर्फ अपने सुख से मतलब है। बताती हूं उसकी यात्रा का दुख। तुम्हारी तरह मैंने भी चाहा था मेरा जीवन झरने सा बहता रहे,हर,हर। लेकिन, जब चुल्लू में उसका जल भरा तो रंग मिला लाल रक्त रंजित सा। एक घायल चेहरा कहता…

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

  • Kavita | जय मां कालरात्रि

    जय मां कालरात्रि ( Jay Maa Kalratri )   कालरात्रि रूप में करती मां दुष्टों का संहार विकराल रूप माता का दैविक शक्ति अपार   खड्ग खप्पर हाथ में ले त्रिशूल भाला शमशीर रक्तबीज  संहारिणी  हरति जन जन की पीर   कालरात्रि  कालीका  रणचंडी  शक्ति रूप साधक पर करती कृपा धरकर रूप अनूप   प्रेत…

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस | Subhash Chandra Bose par Kavita

    नेताजी ” सुभाष चंद्र बोस “ ( Netaji Subhash Chandra Bose )   ।। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।। आजादी का ये नारा बुलंद कर , जन जागृति के लिए भारत में, मातृभूमि भारत स्वतंत्र हो अब यही सपने के साथ सुभाष जी अपना दिन और रात बिताते थे ।। देशभक्त महानायक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *