कल भी था कल भी रहेगा | Kal bhi Tha Kal bhi Rahega

कल भी था कल भी रहेगा

( Kal bhi tha kal bhi rahega ) 

 

धन औ धरती का झमेला ,कल भी था ; कल भी रहेगा।

प्रेम – पत्री का बवेला , कल भी था ; कल भी रहेगा।।

 

संबंध चाहे जो बनाले इस जगत में जीव आके ,

चाँद – सूरज सा अकेला , कल भी था ; कल भी रहेगा।

 

तुम बड़े ज्ञानी हो जाओ , या हो जाओ भारी संत ,

मेरी नज़रों में गदेला , कल भी था ; कल भी रहेगा।

 

हम रहेँ या न रहें , क्या फ़र्क पड़ता है यहाँ ,

यादवों का यह तबेला , कल भी था ; कल भी रहेगा।

 

सोचते हो क्या तेरे आतंक से मुँह बंद कर लूँ ,

‘सोनकर ‘ जैसा बघेला , कल भी था ; कल भी रहेगा।

 

 

डॉ के.एल सोनकर ‘सौमित्र’
जिला महासचिव जौनपुर यूनिट ‘प्रलेस’
खुज्जी,कर्रा कॉलेज चंदवक,जौनपुर (यूपी)।

यह भी पढ़ें :-

हमारे शहर में | Hamare Shahar mein

Similar Posts

  • मित्र | Kavita mitra

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा हो ना हो।   लम्हे सुहाने हो ना…

  • रात पूस की!

    रात पूस की! **** पवन पछुआ है बौराया, बढ़ी ठंड अति- हाड़ मांस है गलाया! नहीं है कोई कंबल रजाई, बिस्तर बर्फ हुई है भाई। किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं, कांपते शरीर में नींद कहां? निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं। चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां- वहीं सुनगा रहे हैं,…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry -काव्य जगत के नन्हें दीप

    काव्य जगत के नन्हें दीप ( Kavy Jagat Ke Nanhen Deep )   नया कुछ गीत गाए हम बच्चों संग बच्चा बन जाएं हम उलझन की इस बगीया में खुशीयो के फूल खिलाये हम   बाते चाद सितारो की ना ना बाते जमी आसमाँ की हो बाते जगमग जुगुनू की और रंग बिरंगी तितली की…

  • मशाल | Mashaal

    मशाल ( Mashaal )   बढ़ रह सैलाब इधर तुम्हे अभी रहनुमा चाहिए उठा लो खड़ा हाथों मे तुम अब हमे निजी सुरक्षा चाहिए.. लगी आग जिन घरों मे देखो भीतर से खिंचती बेटियां देखो देखो न अब केवल रोटियां तुम गर्त मे गिरती पीढियां देखो… रसूख, न दौलत , न जात देखो हो रहे…

  • सब कुछ बदल गया अब | Kavita sab kuchh badal gaya ab

    सब कुछ बदल गया अब ( Sab kuchh badal gaya ab )   सब कुछ बदल गया अब तो बदला आलम सारा कहां गई वो प्रीत पुरानी बहती सद्भावों की धारा   दूर देश से चिट्ठी आती पिया परदेश को जाना पनघट गौरी भरें गगरिया हंस-हंसकर बतलाना   बदल गया अब रहन सहन सब शिक्षा…

  • जुदाई | Judaai

    जुदाई ( Judaai )    धड़कने कभी ह्रदय से जुदा नहीं हो सकती है। परदेसी पिया जुदाई सहन नहीं हो सकती है। पलक बिछाए नयना बैठे नजरे राहें तकती है। अधर गुलाबी प्रीत बरसे पांव पायल बजती है। परदेसी पिया जुदाई काले केश घटाएं घिरती बूंदे बरसात सताती है। मन का मीत पिया परदेसी याद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *