Kalam ka pujari

कलम का पुजारी | Kalam ka pujari | Kavita

कलम का पुजारी

( Kalam ka pujari )

 

नजर उठाकर देखो जरा, पहचान लीजिए।
कलम का पुजारी हूं, जरा ध्यान दीजिए।

 

शब्दों की माला लेकर, भाव मोती पिरोता हूं।
कागज कलम लेकर, मैं सपनों में खोता हूं।

 

गीत गजल छंद मुक्तक, दोहा चौपाई गाउं।
मनमंदिर मांँ शारदे, पूजा कर दीप जलाऊं।

 

भाव भगीरथी उमड़े, महक जाए मन ये सारा‌।
काव्य की सरिता बहे, गंगा सी अविरल धारा।

 

ओज तेज कांति ले, सौम्य शब्द मनभावन से।
दिल तक दस्तक दे जाए, मधुर बोल सावन से।

 

झूम उठे महफिल सारी, जब मन मयूरा नाचता।
मोहक मुस्कान लबों पर, कविता कोई बांचता।

 

सारे सदन को मोह ले, कविता के बोल प्यारे।
मधुर तराने गीत मीठे, सुरीले अंदाज सारे।

 

शारदे की कृपा सारी, शब्दों का भंडार वो।
वाणी मुखर कर देती, जग किर्ती दातार वो।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

भोले बाबा बम बम | Bhole baba bam bam

Similar Posts

  • जंगल | Jungle par kavita

    जंगल ( Jungle )   कुदरत का उपहार वन जन जीवन आधार वन जंगल धरा का श्रृंगार हरियाली बहार वन   बेजुबानों का ठौर ठिकाना संपदा का खूब खजाना प्रकृति मुस्कुराती मिलती नदी पर्वत अंबर को जाना   फल फूल मेंवे मिल जाते नाना औषधि हम पाते वन लकड़ी चंदन देते हैं जीव आश्रय पा…

  • नारी नित नमनीय | Nari Nit Namniye

    नारी नित नमनीय ( Nari Nit Namniye )   रंग बिखरे हों रंगोली से भरा हो सारा आकाश नेह का काजल लगाकर खत्म सारे ‘ काश’ हों …..! आदी से उस लक्ष्य तक की वीथिका के वृत्त को जोड़ती और संवारती अब बने हम व्यास। जगत सृजित करे नारी ही बहन बेटी पत्नी मां का…

  • हिंदू नव वर्ष | Kavita Hindu Nav Varsh

    हिंदू नव वर्ष ( Hindu Nav Varsh )   मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा, अद्भुत अनुपम विशेष । नव सत्संवर अनूप बेला, रज रज आनंद अधिशेष । धरा गगन पुनीत पावन, जनमानस रत साधना वंदन में । मोहक पल्लव सुगंधि, पिंगल के अभिनंदन में ।। प्रकृति अंतर यौवन उभार,…

  • औरत | Aurat

    औरत ( Aurat )  ( 2 ) औरत फूलों की तरह….नाज़ुक सी होती है, मगर…काँटों को भी पलकों से वो चुनती है, उसके चरित्र की धज्जियां दुनिया उड़ाती है, फिर भी.मोहब्बतों से इसको वो सजाती है, रखी है जिसके पैरों के नीचे ख़ुदा ने जन्नत, उठाके चरित्र पे उँगली भेजते उसपे लानत, चलते हैं उसके…

  • युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का 15 वां पट्टोंत्सव दिवस

    युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का 15 वां पट्टोंत्सव दिवस   धर्म की ज्योति जला ले हम । साधना पथ पर निरंतर कदम बढ़ाएं हम । ज्ञान को पुष्ट कर ले हम । धर्म से मन सदा बंधा रहे । लक्ष्य से इधर – उधर ना भटके । दुनिया की चकाचौंध में न फँसे । मोहक विषयों…

  • ब्याह | Byah

    ब्याह ( Byah )    तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी, दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी। मंडप सजाया खुशियां मनाई सहरे सजें बाराती थे, वो तो तेरे दहेज के बाबुल आए बन सौगाती थे, तेरी आंखों ने सपने बुने थे गुड़ियां को ऐसे ब्याहूंगा, अपनी लाडो की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *