Sakaratmak Soch

सकारात्मक सोच | Sakaratmak Soch

सकारात्मक सोच

(Sakaratmak soch )

 

प्रतिपल उत्सविक प्रभा, सकारात्मक सोच से

असंभव कुछ भी नहीं,
मनुज ताकत आगे ।
बस तब तक देर है ,
जब तक डर न भागे ।
यथार्थ आकलन उबारता,
प्रगति प्रयास संकोच से ।
प्रतिपल उत्सविक प्रभा,सकारात्मक सोच से ।।

कमजोरी ताकत बन,
जब आगे बढ़ती है ।
कीर्तिमानी शिखरों पर,
नाम भव्य गढ़ती है ।
हौसली उड़ानों संग,
लक्ष्य सहज भाव बेलोच से।
प्रतिपल उत्सविक प्रभा,सकारात्मक सोच से ।।

अपूर्णता अंतर वसित,
संपूर्णता अनूप परिभाषा ।
सफलता वरण चाहना,
हर अंतर्मन अभिलाषा ।
परिश्रमी तपिशें आह्लादित,
यथार्थपरक मोहक पोज से ।
प्रतिपल उत्सविक प्रभा, सकारात्मक सोच से ।।

सहज सरस माधुर्य पथ,
सदा स्फूर्त हर कदम ।
सहर्ष आलिंगन शीर्षता ,
भाव मृदुलिका सम पदम ।
आशा उत्साह उमंग अनंत,
विमुक्त विपरीत घटकी रोंच से।
प्रतिपल उत्सविक प्रभा, सकारात्मक सोच से ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

कलयुग के राम खंड पर | Kalyug ke Ram Khand par

Similar Posts

  • ईश्वर की मर्जी | Kavita Ishwar Ki Marzi

    ईश्वर की मर्जी ( Ishwar Ki Marzi )     ईश्वर  की  मर्जी  के आगे, कहाँ  किसी  की चलती है। विधि मिटे ना भाग्य बदलता, होनी  तो होकर रहती हैं।   सीता हरण हुआ राघव का,वधू वियोग पहले से तय था, दश आनन को मारा जाना, राम के हाथों ही निश्चय था।   श्रवण मरे…

  • मोह | Kavita Moh

    मोह ( Moh ) दौड़ रहा वीथिका-वीथिका, सुख सपनों की मृगमरीचिका, थोड़ी देर ठहर ले अब तू, कर ले कुछ विश्राम। भले पलायनवादी कह दें, रखा नहीं कुछ मोह में। सारी दुनिया नाच रही है, जग के मायामोह में। मोह बिना अस्तित्व नहीं है, बात पुरानी नई नहीं है। सारा जगत इसी पर निर्भर, कितनों…

  • दशानन | Dashanan

    दशानन ( Dashanan )  ( 2)  जली थी दशानन की नगरी कभी कभी हुआ था वध रावण के तन का जला लो भले आज पुतले रावण के उसने चुन लिया है घर आपके मन का.. मर गया हो भले वह शरीर के रूप मे किंतु कर रहा रमन विभिन्न स्वरूप मे बसा ,हुआ खिल खिला…

  • भाई में फौजी बणग्यो

    भाई में फौजी बणग्यो   छोड़ गाॅंवा की खेती-बाड़ी भाई में फ़ौजी बणग्यो, मूॅंछ मरोड़ कर निकलूं हूॅं भाई में नौकरी लागग्यो। गैंती फावड़ों और खुवाडयो‌ं चलाबो अब भूलग्यो, सीमा पर करुं रखवाली बन्दूक चलाबो सीखग्यो।। कलतक कोई न पूछतो अब रुतबो म्हारो बढ़ग्यो, आबा लागी घणी-सगाईया आज में भी परणग्यो। जनटर मनटर बणर आउॅंला…

  • मौसम ने बदला मिजाज़ | Mausam ne Badla Mizaaj

    मौसम ने बदला मिजाज़ ( Mausam ne Badla Mizaaj )   मौसम ने बदला अपना मिज़ाज हमने भी बदला अपना अन्दाज़। ऋतु यह आई सर्दी ली अगडाई हम सबके मन को ये बहुत भाई।। निकाल लिऐ सब कम्बल, रजाई मौसम भी बदला अब सर्दी आई। गैस चूल्हा आज हमको ना भाऐ लकड़ी जलाकर ये खाना…

  • मेरे मन का शोर | Mere mann ka shor | Kavita

    मेरे मन का शोर ( Mere mann ka shor )   विचारों की उथल-पुथल उमड़ा मेरे मन का शोर कल्पनाओं ने उड़ान भरी आया भावों का दौर   भावो का ज्वार हिलोरे ले रहा हलचल मची मन में उमंगे उठ रही नित नई साहस भर रहा नस-नस में   प्रचंड भाव प्रवाह मन का तूफान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *