कलयुग के राम खंड पर | Kalyug ke Ram Khand par

कलयुग के राम खंड पर

( Kalyug ke Ram khand par )

 

कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर

स्व प्रज्ञित अग्र कदम,
अंतरतम दृढ़ संकल्प ।
आज्ञा अनुपालन शिरोधार्य,
श्रम निष्ठ ध्येय प्रकल्प ।
नित गमन सत्य पथ,
अवरोध बाधा खंड खंड कर ।
कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर ।।

राघव मर्यादा वैदेही शील,
सह्रदय सहर्ष आत्मसात ।
चरित्र ओज नवल धवल,
आदर्श अधिगम साक्षात ।
आहूत सकारात्मक सोच ऊर्जा,
सर्व मंगल साधना अखंड कर ।
कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर ।।

तज नैराश्य भाव भंगिमा,
उत्साह उमंग जोश जगा ।
आशा किरण ज्योत तले,
क्रोध वैमनस्य भय भगा ।
मैत्री अपनत्व परिवेश उत्संग,
जीवन अनुपमा मार्तंड भर।
कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर।।

सद्गुण सात्विकता पताका,
अंतर्मन पटल नव्य लहरा ।
स्वच्छ स्वस्थ आचार विचार ,
व्यवहार सद्चरित ध्वज फहरा ।
वंदन निज संस्कृति संस्कार परंपरा,
समग्र प्रगति अथक प्रयास मंड ।।
कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

प्रतिद्वंदी संसार | Pratidwandi Sansaar

Similar Posts

  • आजमाया करें | Kavita

    आजमाया करें ( Aajmaya Karen )   बेवजह बात को ना बढाया करे, मुझसे जब भी मिले मुस्कुराया करे। सारी दुनिया के रंजो व गम भूल कर, दो घडी आँख मुझसे मिलाया करे।   आरजू जो दबी सी सनम दिल में है, आप मुझसे कभी ना छुपाया करे। आइने सा ये चेहरा मेरा है सनम,…

  • कवियित्री महादेवी वर्मा | Mahadevi Verma par Kavita

    कवियित्री महादेवी वर्मा ( Kavayitri Mahadevi Verma )    विद्यार्थी-समय से काव्य में प्रतिष्ठा पानें लगी आप, साहित्य-संगीत, चित्रकला में पहचान बनाई आप। गुलामी व आज़ादी के दिनों पर रची रचनाएं ख़ास, हिंदी विशाल मन्दिर की सरस्वती कहलायी आप।। आज हिंदी में सबसे सशक्त कवयित्रियों मे‌ं ये नाम, जिससे इन्हें जानते है आधुनिक मीरा के…

  • जेठ की दुपहरी | Jeth ki Dupahari

    जेठ की दुपहरी ( Jeth ki Dupahari )   तू चलना मत छोड़ना, आगे बढ़ना मत छोड़ना। सफलता मिले या ना मिले, पीछे मुड़कर कभी ना देखना।। तू परेशानियों से ना घबरा, जेठ की दुपहरी से मत कतरा। डगमगा मत अपनें पाँवो से, दौड़ता चल अपनी रफ्तार से।। तू दौड़ में प्रथम भले ही ना…

  • अधीर | Adheer

    अधीर ( Adheer )   बह जाने दो अश्रु को अपने कुछ तो दिल के छालों को राहत मिलेगी बातों के बोझ को भी क्या ढोना कुछ तो सोचने की मोहलत मिलेगी बांध रखा है फर्ज ने वजूद को उसे खोकर भी जिंदा रहना नहीं है अदायगी के कर्ज को चुकाना भी जरूरी है पथ…

  • प्रेम की गंगा नहाऊँ | Prem ki Ganga Nahaoon

    प्रेम की गंगा नहाऊँ कि जिसकी प्रीत का दीपक जलाऊं, उसी के प्रेम की गंगा नहाऊँ। वो मेरा श्याम है सुंदर सलोना उसी की बावरी राधा कहाऊं।। वो मेरा देव मैं बन कर पुजारन, उसी को मन के मंदिर में सजाऊं। लगन ऐसी लगी उस बावरे से, उसी से रूठ कर उसको मनाऊं। बिना देखे…

  • दिल तोड़कर | Geet dil tod kar

    दिल तोड़कर ( Dil tod kar )   दिल तोड़कर ग़म से ही प्यार कर दिया! दिल इस क़दर  मेरा आजार कर दिया ये क्या हाये  तूने ये यार कर दिया क्यूं बेसहारा यूं  बेदर्द कर दिया   ये जिंदगी अकेली ऐसी हो गयी के भीड़ में तन्हाई का अहसास हो ऐसा मिला मुहब्बत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *