Kam Khana aur Gam Peena

कम खाना और ग़म पीना | Kam Khana aur Gam Peena

कम खाना और ग़म पीना

( Kam khana aur gam peena ) 

 

अपने इस स्वास्थ्य को बेहतर सभी रखना,
खानें के लिए नही जीने के लिये है खाना।
पाचनशक्ति ठीक व वज़न को कम रखना,
सदा कम ही खाना एवं यह ग़म पी जाना।।

बिना दवाईयों के सबको पेट ठीक रखना,
स्वयं समझदार बनकर सबको‌ समझाना।
स्वास्थ्य से बढ़कर संसार में कुछ भी नही,
ये पसीना बहाना एवं मेहनत करते जाना।।

स्वस्थ-तन स्वस्थ-मन तो स्वस्थ ये जीवन,
आनंदित ये दसों दिशाएं घर परिवार संग।
नही देना निमंत्रण कोई इन‌ बीमारियों को,
जिनसे लड़ना पड़े व करना पड़े ऐसे जंग।।

बढ़ रही है आजकल कई सारी बीमारियां,
डायबिटीज़ हार्ट अटैक शुगर और कैंसर।
किडनी बी पी एड्स और यह सोरायसिस,
इसलिए मोटापा कमकर यही है अवसर।।

फिटनेस का ध्यान रखे ना ले मदिरा मांस,
करना दौड़ व व्यायाम योग और उपवास।
शामिल करे जीवन में ये रोज़‌ मार्निंगवाक,
शुद्ध स्वच्छ पानी-पीना ताज़ा लेना श्वास।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मोची | Mochi

    मोची ( Mochi )    पैरों से चलने में मजबूर, फिर भी प्रकृति में, मुस्कान भरी छाता बिखेरता , वह तल्लीन था अपने कार्य में, लगता था ऐसे कि वह , प्रभु के गांठ रहा हो जूते, उसका कार्य करने का ढंग, बड़ा ही प्रीत पूर्ण था, वह नहीं देखता कि , कौन छोटा कौन…

  • कार्तिक पूर्णिमा स्नान | Kartik Purnima Snan

    कार्तिक पूर्णिमा स्नान ( Kartik Purnima Snan )   नौ ग्रह कृपा वृष्टि, कार्तिक पूर्णिमा स्नान से सनातनी संस्कृति कार्तिक मास, अद्भुत अनुपम व विशेष । पूर्णत्व सुफलन साधना पथ, धर्म आस्था दर्शन अधिशेष । जीवन सुमंगल आनंदमय, जप तप दान व ध्यान से । नौ ग्रह कृपा वृष्टि, कार्तिक पूर्णिमा स्नान से ।। शैव…

  • तितली बन उड़ जाऊं | Kavita titli ban ud jau

    तितली बन उड़ जाऊं ( Titli ban ud jau )   नीले अंबर खुले आसमां तितली बन उड़ जाऊं। सारी दुनिया घूम के देखूं महकूं और मुस्काउं।   डगर डगर गांव-गांव देखूं सारे रंग अलबेले। हौसलों के पंख लगा देखूं दुनिया के मेले।   हिम्मत और हौसलों से कुछ करके मैं दिखलाऊं। देखूं दुनिया के…

  • कर्म | Karm

    कर्म ( Karm)    कर्म करो तुम हे मानव, तू क्यो संताप में डूबा हैं। फल देना है काम मेरा, तू कर जो तेरी पूजा है। मैं हर युग का नारायण जो, हर पल तेरे साथ रहा, संसय त्याग के कर्म करो, उस सा कर्म न दूजा है। मैने ही खंम्भे को फाड कर, के…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

  • अफवा | Kavita Aphava

    अफवा ( Aphava ) कभी तेरे लौट आने की खबर आई थी, दिल ने उसे सच मानकर ख़ुशी मनाई थी। पर हर बार वो एक अफवा ही निकली, तेरी यादों से फिर दिल ने उम्मीद की लो जलाई थी। इस अफवा में भी इक हसरत थी, शायद कभी ये हकीकत में बदल जाए। तेरी बातों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *