ऐ दुनियावालों | Aye Duniya Walo

ऐ ! दुनियावालों

( Aye duniya walo )

खून- खराबा किसी के लिए है खेल-खिलौना,
मगर मेरी तहजीब अलग है।
कोई बोता है नफरतों का बीज,
पर मेरी तहजीब अलग है।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी, यहूदी, सभी हैं मेरे अपने,
हम हैं एक डाल के फूल, गमकने दो बहारों में,
मेरी तहजीब अलग है।

सियासतें तो होती हैं खून की प्यासी, इतिहास गवाह है देखो,
लेकिन हमारे खून में है अमन, शान्ति, भाईचारा,
क्योंकि मेरी तहजीब अलग है।

ऐ! दुनियावालों कुछ नहीं बचेगा अगर तुम ऐसे लड़ते रहोगे,
ऐसा पागलपन का दौरा नहीं है हमारे जींस में,
क्योंकि मेरी तहजीब अलग है।

शहर का शहर हो गया खंडहर, देखो, अभी तक आग नहीं बुझी,
हम नहीं चाहते कोई वर्षों- बरस मनाए सोग,
मेरी तहजीब अलग है।

जंग लड़नी है, तो बेरोजगारी से, महंगाई से, भुखमरी से लड़ो,
हम हैं वसुधैव कुटुम्बकम वाले,पढ़ो मेरी आत्मा,
मेरी तहजीब अलग है।

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

कृष्ण | Krishna Kavita Hindi

Similar Posts

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -सास बनने का जुनून

    सास बनने का जुनून ( Saas Banne Ka Junoon )   मेरे  पतझड  में  फूल  खिल  आया आज सुबह ही बेटे के लिए रिश्ता आया   मुझे भी  सास बनने का जुनुन चढ़ आया दिल में रंग बिरंगे फूलो का बगीचा उगाया   रिश्ते वालो की खातिर तव्वजो जम के की बेटे  की  खामियाँ  तारीफ…

  • रक्तदान पर कविता

    रक्तदान पर कविता रक्तदान महादान, ईश्वर भक्ति के समान, वक्त में मिल जाए गर, बॅच सके किसी की जान, पुण्य हो कल्याण हो, सहृदयता का भान हो, सफल हो जीवन यात्रा, जब जरूरत मंद को, वक्त मे हम दान दें, रक्त की कुछ मात्रा, रक्त बिन जो जा रहा, लौट के न आएगा फिर, करो…

  • विचार-धारा

    सच्चाई कौन दोस्त कौन दुश्मन फ़र्क़ नहीं पड़ता,कौन अपना कौन पराया फ़र्क़ नहीं पड़ता। हम चले मंज़िल की ओर एकदम अकेले,कौन रहबर कौन रहज़न फ़र्क़ नहीं पड़ता। सोच में सपने संजोये भावी भविष्य के,कौन नाकाम कौन कामयाब फ़र्क़ नहीं पड़ता। नक्कमे करते नुक्ताचीनी हर किसी काम में,कौन नेक कौन नादान फ़र्क नहीं पड़ता। करते जो…

  • सवाल करेंगे | Poem sawal karenge

    सवाल करेंगे ( Sawal karenge )    सुनो……! एक दिन तुम्हारे बच्चे तुम्हीं से सवाल करेंगे कि आपने कभी किसी से प्यार किया है…..? क्या जिससे प्यार किया था उसका नाम अपने होंठों पर ला पाएंगे…..? नहीं..ना…! आप नजरें झुकाने के अलावा कोई जवाब नहीं दे पाएंगे तुम बच्चों की नज़रों में उसी पल गिर…

  • बदल गया है | Hindi mein kavita

     बदल गया है  ( Badal gaya hai )   बदल गया है लोगों के रहने का,चलने का खाने का, पीने का उठने का,बैठने का एक-दूसरे मिलने का साथ-साथ चलने का ढंग………….।   बदल गया है लोगों के सड़क पर निकलने का सफ़र में जाने का दुकान से खरीददारी का किसी वस्तु को छूने का बाज़ार…

  • चरित्रहीन | Charitraheen

    चरित्रहीन ( Charitraheen ) “घर आकर बताता हूँ”जब जब उसने कुछ पूछना चाहाहमेशा यही उत्तर मिलाऔर फिर कभी ना वो समय आयाना ही उसे कुछ बताया गया।उसे कभी नहीं लगा किवह भी किसी की ज़िंदगी का हिस्सा है।दोनों कभी नहीं बन पायेएक दूसरे के सहभागी,बस एक दूसरे को ज़िम्मेदारी बनढोते रहे।बिना ये सोचे किएक समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *