Kanha

कान्हा | Kanha

कान्हा

( Kanha ) 

 

भाद्र पक्ष की अष्टमी तिथि

घनघोर  अंधियारी वह रात

रोहिण नक्षत्र में जन्म लयो

 मथुरा मे कंस की कारागार

 वसुदेव देवकी के भय लाल

            सो गए द्वारपाल पहरेदार

स्वयं  खुले कारागार के द्वार

रख टोकरी में नन्हा सुकुमार

शेषनाग की छाया तले

वसुदेव करके यमुना पार

छोड़ आए मित्र नंद  के  द्वार

पालनहारी बनी यशोदा मैया

गोपियों के पाये उलहाने चार

नटखट, कान्हा नंदकिशोर

माखन गांव भर का खाते

मित्रों को चोरी से खिलाते

ग्वाला बन गायों को चराते

मुरली मनोहर वही बजाते

नाचे राधा गोपियों के संग

बाल गोपाल  रास रचाते

मोर पंख माथे पर सोहे

चंदन का  वो तिलक लगाते

श्याम वरन पीतांबर धारी

जगदीश्वर वह  कहलाते

श्री हरि केशवम नारायण

विष्णु कृष्ण रूप में आते

अपनी एक उंगली पर देखो

गोवर्धन को हंसकर उठते

नित नए-नए रूप दिखाते

जगत के स्वामी पालनहार

गायों के रक्षक बनकर

संरक्षण घर-घर दिलवाते

दीन दुखी के दुख हरते

सुदर्शन धारी कृष्ण मुरारी

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Gurudev | शिक्षक

 

Similar Posts

  • मन तो मन है | Kavita Man to Man Hai

    मन तो मन है ( Man to Man Hai ) मन तो मन है, पर मेरे मन! मान, न कर नादानी। वल्गाहीन तुरंग सदृश तू, चले राह मनमानी। रे मन! मान, न कर नादानी। सुख सपनों की मृग मरीचिका, का है यह जग पानी। प्रतिक्षण जीवन घटता जाये, मोह त्याग अभिमानी। रे मन! मान, न…

  • तटरक्षक बल | Tatrakshak Bal par Kavita

    तटरक्षक बल ( Tatrakshak bal )    समुद्री सेवा प्रदान करता है तटरक्षक, डूबते की जान बचाता है तटरक्षक। तटरक्षक बल है सशस्त्र बल के ही जैसा, समुद्री कानून की रक्षा करता है तटरक्षक।   करता है नौसेना का वो महानिदेशक नेतृत्व, तालमेल से अपना फर्ज निभाता है तटरक्षक। तटरक्षक जहाज होता है नौ सेना…

  • देवा श्री गणेशा | Deva Shree Ganesha

    देवा श्री गणेशा ( Deva shree ganesha )    रिद्धि सिद्धि के दाता सब विध्नहर्ता, सब कार्यों में प्रथम पूज्य शुभारंभ कर्ता। देवा श्री गणेशा……. सबसे निराले और विलक्षण रूप धारी, शुभ और लाभ दाता हैं मंगल कारी। देवा श्री गणेशा…… इनकी पूजा बिना न कोई काम होवे, इनको है भाते मावा, लड्डू और खोवे।…

  • आस का दामन | Aas ka Daman

    आस का दामन ( Aas ka Daman ) आस का दामन, मत छोड़ो । वक्त की तरह, तुम भी दौड़ो । जो टूट गया, फिर से जोड़ो । यदि आस ,तुम्हारी टूट गई । समझो कि, ज़िन्दगी रूठ गई । ख़ुद पर तुम, पूरी आस रखो । सब पाओगे , विश्वास रखो । होगा पूरा,…

  • चांदनी | Chandni

    चांदनी ( Chandni )    पूनम के चांद से सब कतराने लगे अमावस की चांदनी मे नहाने लगे जलने लगी है अब उन्हे सूरज की धूप हैलोजन की फ्लैश मे ही नचाने लगे रंगीन बालों मे ही दिखती है जवानी बूढ़े भी अब तो सिर मे विग लगाने लगे युवतियों के कपड़े उतारने लगे तन…

  • प्रियतम | Geet priyatam

    प्रियतम ( Priyatam : Geet )   आशाओं के दीप तुम ही हो तुम ही नैनो का करार दिल में बसने वाले प्रियतम प्रिय लगे तुम्हारा प्यार   हो मधुर मुस्कान लबों की मेरे दिल की धड़कन हो खुशबू हो महकी बगिया की लगे सुहाना मौसम हो   नेह की बहती सरिता प्यार का उमड़ता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *