मेरे जीवन में ये शिक्षक | Kavita on Teacher

मेरे जीवन में ये शिक्षक

( Mere jeevan mein ye shikshak ) 

 

दीपक की ज्योति बना,
अंधकार में रोशनी बना,
मार्ग का मार्गदर्शन दिया,
बुद्धि का जिसने विकास किया,
कलम से जिसने लिखना सिखाया,
शब्दों का सही अर्थ बतलाया,
टूटे धागों से माला के मोती पिरोना,
मुश्किलों में भी धैर्य नहीं खोना,
खुद पर विश्वास बनाए रखना,
बिना डरे निरंतर चलते रहना,
अपने फैसलों पर रहना अटल,
व्यर्थ ना गंवाना एक भी पल,
चले जो साथ हमराही बनकर,
उत्साह बढ़ाए हारते हुए भी देखकर,
नहीं झुकने दिया जिसने आजतक,
बनकर आए मेरे जीवन में ये शिक्षक।।

 

आर.वी.टीना
बीकानेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें:-

बड़े भैया | Bade Bhaiya

Similar Posts

  • स्त्री | Stree

     ” स्त्री “ ( Stree )    स्त्री – वो नहीं जो तुम्हारी कल्पनाओं में है और स्त्री वो भी नहीं जिसे जानते हो तुम! एक स्त्री को जानने -समझने की शक्ति किसी पुरुष में कैसे हो सकती है भला। पति हो या प्रेमी पढ़ सकता नहीं किसी स्त्री के मन को वह ढाल नहीं…

  • जमीर | Jameer kavita

    जमीर ( Jameer )   गिरा जो अपना 1रुपया तो पश्चाताप बार-बार करते हो, दूसरों का ले हजारों किए हो जो गमन, जरा सोचो उस पर क्या बीती होगी? स्वार्थ का पर्दा लगाए हो जो जमीर में मेरा सच का आइना लो देखो तो जरा, ईमान खुद बोल देगा जमीर बचाओ यारों, किसी का तुम…

  • धरती के भगवान | Kavita dharti ke bhagwan

    धरती के भगवान ( Dharti ke bhagwan )   आज धरा पर उतर आए धरती के भगवान। मारना नहीं काम हमारा हमतो बचाते जान।   जीवनदाता जनता का कातिल कैसे हो सकता है। जान फूंके मरीज में अन्याय कैसे सह सकता है।   राजनीति का मोहरा सतरंजी चाले मत खेलो। जिंदगी देने वाले को मौत…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

  • Kavita | दबे हुए अरमान

    दबे हुए अरमान ( Dabe hue armaan )   हर बार देख कर तुमकों क्यों,अरमान मचल जाते है। तब  भाव  मेरे  आँखों  मे आ, जज्बात मचल जाते है।   मन  कितना भी बाँधू लेकिन, मनभाव उभर जाते है, दिल की धडकन बढ जाती है,एहसास मचल जाते है।   क्या ये मेरा पागलपन है, या तेरे…

  • कस्तूरी गंध | Kavita Kasturi Gandh

    कस्तूरी गंध ( Kasturi Gandh ) तुमको क्या मालूम कि, कितना प्यार किया करती हूं। ठोकर खाकर संभल-संभल,कर सदा बढ़ा करती हूं।‌। रुसवा ना हो जाए मोहब्बत की ये, दुनियां हमारी। मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।। आशाओं के दीप जलाएं ,हृदय अंधेरी कुटिया। बाती बन में जली प्रियतम, सदा तुम्हारी सुधियां।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *