कर रहा मनुहार है

कर रहा मनुहार है

कर रहा मनुहार है

क्यों अकारण कर रहा मनुहार है
बात तेरी हर मुझे स्वीकार है

मेरे होंठो पर तुम्हारी उंगलियाँ
मैं समझता हूँ यही तो प्यार है

तेरा यह कहना तुम्हें मेरी क़सम
मुझ अकिंचन को यही उपहार है

बात तेरी मान तो लूँ मैं मगर
सामने मेरे अभी संसार है

दे दिया जीने का मुझको रास्ता
तेरा यह कितना बड़ा उपकार है

है तुम्हारा नाम ही हर श्वाँस पर
अब तो जीवन का यही आधार है

मन की बातें मानूँ या मष्तिष्क की
हर तरफ़ मेरे लिए मझधार है

मैं तुम्हारा नाम लेना छोड़ दूँ
मन पे साग़र अब कहाँ अधिकार है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहीं

    फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहीं फूल तो ज़िन्दगी में खिला ही नहींकोई अपना तो जग में हुआ ही नहीं आज वो भी सज़ा दे रहें हैं मुझेजिनसे अपना कोई वास्ता ही नहीं मैं करूँ भी गिला तो करूँ किसलिएकोई अपना मुझे तो मिला ही नहीं जिनसे करनी थी कल हमको बातें बहुतउसने लम्हा…

  • यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है

    यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है दिखाओ वह घटा काली कहाँ हैयहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है जुबाँ उसकी सुनों काली कहाँ हैदरख्तों की झुकी डाली कहाँ है गुजारा किस तरह हो आदमी काजमीं पर अब जगह खाली कहाँ है जिसे हम चाहते दिल जान से अबहमारी वो हँसी साली कहाँ है मिलन अब हो…

  • मुझको गुरुदेव का सहारा है | Mujhko Gurudev ka Sahara Hai

    ( 2 )  मुझको गुरुदेव का सहारा है राह में मेरी यूँ उजाला है राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी पार गुरुदेव ने उतारा है अब नहीं डर किसी भी दरिया का हमने गुरुदेव को पुकारा है नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया किनारा है नाम उनका लिए बिना अब तो मेरा…

  • हुए हैं किसी के

    हुए हैं किसी के करम जब से हम पर हुए हैं किसी केमज़े आ रहे हैं हमें ज़िन्दगी के पड़े हम को मँहगे वो पल दिल्लगी केफँसे प्यार में हम जो इक अजनबी के किया उसने दीवाना पल भर में मुझकोहुनर उस पे शायद हैं जादूगरी के निगाहों से साग़र पिलाने लगे वोमुक़द्दर जगे आज…

  • मंज़िल की जुस्तुजू | Manzil ki Justuju

    मंज़िल की जुस्तुजू ( Manzil ki Justuju ) मंज़िल की जुस्तुजू थी मैं लेकिन भटक गयामैं शहरे दिल को ढूँढने यूँ दूर तक गया आहट जो आने की मिली मुखड़ा चमक गयादिल याद कर के जल्वों को तेरे धड़क गया रिश्तों का ये पहाड़ ज़रा क्या दरक गयानाराज़ हो वो ख़त मेरे दर पर पटक…

  • नाम मुहब्बत रखा गया

    नाम मुहब्बत रखा गया दुनिया को इस तरह से सलामत रखा गयादो दिल मिले तो नाम मुहब्बत रखा गया गर वक़्त साथ दे तो बुलंदी पे हैं सभीरूठा अगर तो नाम कयामत रखा गया फैलाया हाथ हमने किसी के न सामनेख़ुद्दारियों को सारी अलामत रखा गया सब कुछ लुटाया उसने हमारे ही वास्तेमाँ का भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *