सोलह श्रृंगार | Kavita Solah Shringar

सोलह श्रृंगार

( Solah Shringar )

मैं तो सुहाग सिंदूर मांग सजाऊँ,
मैं तो कंगन ,चूड़ी खन – खन खनकाऊँ,
मैं तो पायलियाँ छन – छन छनकाऊँ ,
होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार,
चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार।

मैं तो मेंहदी हाथ रचाऊँ,
मैं तो महावर पांव लगाऊँ,
काजल से अंखियाँ कजराऊँ ,
होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार,
चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार।

मैं तो गजरा केश गुथवाऊँ,
मैं तो माला गले पहनाऊँ ,
कमर करधनी लटकाऊँ,
होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार,
चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार।

मैं तो अंगुठियाँ उंगलियों में डालूंगी,
मैं तो बिछिया भी सम्भालूंगी,
झूमका कानों में डाल झूमूंगी,
होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार,
चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार।

मैं तो बिंदी माथे चमकाऊं,
मैं तो भक्ति सुगंधि से तन – मन महकाऊँ,
मैं तो वारि- वारि जाऊँ,
होता नहीं भाग्य में लिखा सबका सोलह श्रृंगार,
चाहिए इसके लिए प्रभु जी की कृपा अपार।

मैं तो सबको अपने भाग्य पर इठलवाऊँ,
मैं तो सतीत्व के नैया पे सबका पग धरवाऊँ,
उमरिया सबके सुहाग की लंबी करवाऊँ,
प्राप्त रहे सदा सबको यह सोलह श्रृंगार,
बनी रहे सदा सब पर प्रभु जी की कृपा अपार।

मैं हूँ जिनकी चरणों की दासी,
मुझे अपने से भी ज्यादा चाहने वाले,
वे तो मेरे सर्वस्व, हैं अजर – अमर- अविनाशी।
हैं आराध्य मेरे घट – घट वासी।
प्राप्त रहे सदा मुझे उनका दुलार।
प्राप्त रहे सदा मुझे उनके नाम का सोलह श्रृंगार।
बनी रहे सदा मुझ पर उनकी कृपा अपार।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

जिंदगी | Zindagi

Similar Posts

  • मन | Man

    मन ( Man )    मन की अशुद्धता मे प्रीत नही होती मन की चंचलता मे जीत नही होती मन की व्याकुलता मे गीत नही होती मन की अस्थिरता मे संगीत नही होती मन एक मध्य की स्थिति है ज्ञान भाव से परे की प्रवृत्ति है रंग,रूप,स्पर्श आदि से प्रभावित है मन सब के लिए…

  • आम के आम गुठलियों के दाम | Kavita Aam ke Aam

    आम के आम गुठलियों के दाम ( Aam ke Aam guthliyon ke daam )   आम के आम हो जाए, गुठलियों के दाम हो जाए। अंगुली टेड़ी करनी ना पड़े, अपना काम हो जाए। कविता में रस आ जाए, श्रोताओं के मन भा जाए। कलमकार रच कुछ ऐसा, दुनिया में नाम हो जाए। आम वही…

  • घर घर तिरंगा लहराए | Ghar ghar tiranga lahraye | Geet

    घर घर तिरंगा लहराए ( Ghar ghar tiranga lahraye )   घर-घर तिरंगा लहराए, हम गीत वतन के गाए। शौर्य पराक्रम की गाथा, जन मन जोश जगाये। घर-घर तिरंगा लहराए, घर-घर तिरंगा लहराए।   आजादी जश्न मनाएं, जन गण मन गाए प्यारा। वंदे मातरम वंदे मातरम, सबका है एक ही नारा।   क्रांति काल में…

  • गणगौर त्योहार | Gangaur Tyohar par Kavita

    गणगौर त्योहार ( Gangaur tyohar )    ईसर गौरी की पूजा होती पावन गणगौर का त्योहार। गोरी सज धज शिव शंकर को वंदन करती बारंबार। कुंवारी कन्याएं सोलह दिन गौरी पूजन कर आती। जल दूब अर्पण शिव गौरी गौर गौर गोमती गाती। सिंदूर मेहंदी चूड़ा चढ़ाती कर गोरी सोलह सिंगार। मनचाहा वर दो शिव भोले…

  • मरने भी नहीं देते

    मरने भी नहीं देते वो देते हैं ज़हर मुझको मगर मरने भी नहीं देते,बनाते हैं ताबूत, मेरी लाश बिखरने भी नहीं देते। करूं मैं प्यार सिर्फ उनसे ये भी तो ज़िद्द है उनकी,वो ज़ाहिर इश्क मुझको मगर करने भी नहीं देते। वो देते रहते हैं ज़ख्म पे ज़ख्म मेरे इस सीने पर,मगर इन ज़ख्मों को…

  • मैं जानती हूं | Main Janti hoon

    मैं जानती हूं ( Main janti hoon )    मैं जानती हूं की मैं कौन हूं क्या हूं पता है मुझे ,मेरी वास्तविकता….. मैं ,कोई तस्वीर या श्रृंगार का सामान नही ना ही ,यादों को संजोकर ना याद रखनेवाली भुलक्कड़ लड़की हूं और ना ही कोई भटकती हुई आत्मा हूं…. मैं , मतलब की पुड़िया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *