Karma par Kavita

मानव या दानव कर्मों से | Karma par Kavita

मानव या दानव कर्मों से

( Manav ya danav karmo se )

 

अच्छाई के पथ पर चलते वो मानवता होती है।
लूटमार चोरी अन्याय कर्मों से दानवता होती है।

मानवता आदर्श दिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम।
धर्म निभाया रामचंद्र ने करुणा सिंधु हो निष्काम।

दशानन दंभ में झूमा जब बढ़ा धरा पे पापाचार।
दानवता ने पांव पसारे हुआ मनुज राम अवतार।

देव भाव आसुरी प्रवृत्ति मनोभावों में पलते है सब।
कुंभकरण मेघनाथ भी नर आचारो में चलते अब।

दया क्षमा परोपकार की भावना जब जग जाती है।
देवपुरुष सा मानव लगता बातें दुनिया को भाती है।

छल कपट लोभ लालच जब नर पे हावी होता है।
हाहाकार मच जाती है तब भ्रष्टाचार भारी होता है।

सत्कर्मों से सुपथ चल मानवता धर्म निभाना है।
सद्भावों की धारा में हमको प्रेम रस बरसाना है।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मैं भारत का मजदूर हूं | Poem in Hindi on Majdoor

Similar Posts

  • गुरु की महिमा ( दोहे ) | Guru ki mahima

    गुरु की महिमा ( दोहे ) ***** १. गुरु चरणन की धुलि,सदा रखो सिरमौर आफत बिपत नाहिं कभी,आवैगी तेरी ओर। २. गुरु ज्ञान की होवें गंगा,गोता लगा हो चंगा बिन ज्ञान वस्त्रधारी भी,दिखता अक्सर नंगा। ३. गुरु की वाणी अमृत, वचन उनके अनमोल स्मरण रखो सदा उन्हें,जग जीतो ऐसे बोल। ४. गुरु की तुलना ना…

  • हनुमान जयंती | Kavita Hanuman Jayanti

    हनुमान जयंती ( Hanuman Jayanti )   बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से कलयुग साक्षात देव अनुपमा, भक्तजन सर्व दुःख कष्ट हर्ता । अनंत सद्य मंगल फलदायक, कर्म धर्म मनोरथ पूर्ण कर्ता । अंजनी सुत जन्मोत्सव बेला, सर्वत्र आनंद आराधना स्तुति से । बल बुद्धि विद्या वृष्टि, हनुमंत साधना भक्ति से ।। चैत्र…

  • सीता हरण | Kavita sita haran

    सीता हरण ( Sita haran )   पंचवटी में जा राघव ने नंदन कुटी बना डाली ऋषि मुनि साधु-संतों की होने लगी रखवाली सूर्पनखा रावण की बहना वन विहार करने आई राम लखन का रूप देख वो खुद को रोक नहीं पाई सुंदर रूप धरा नारी का लक्ष्मण ब्याह रचा लो तुम मेरे भी प्रियतम…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Geet -चलते चलते हुए रुक जाऊं

    चलते चलते हुए रुक जाऊं  (Chalte Chalte Hue Ruk Jaoon )   चलते चलते मैं रुक जाऊं तो तुम मत घबराना मीत   याद हमारी आएगी तो आंसू नहीं बहाना मीत।   हम दोनों का प्यार पुराना पावन निर्मल निश्चल है   हृदय एक है प्राण एक है दोनों में ही मन का बल है…

  • याद आता है

    याद आता है   सर्दी की गुनगुनी धूप में वो तेरा पार्क में बैठ तेरा अपनी आँखों से मुझे अनिमेष तकना और मेरा हाथ थामना याद आता है……   तुम्हारा मेरी हथेलियों में अपना हाथ थमा देना अपनी उंगलियों को मेरी उंगलियों में उलझा देना और फ़िर धीरे धीरे अपनी उंगलियों से मेरी हथेली पर…

  • विध्वंस | शैलेन्द्र शांत

    विध्वंस आदमी का फटे चाहे आसमान काकलेजाविध्वंस ही होता है अपमान बहुतदोहन भरपूरउपेक्षा अतिवादे अनवरत झूठेअहर्निश लूटहोती है भारी टूट-फूटकहीं, तब फटता है कलेजा टूट जाता है जब धैर्यप्रकृति काचाहे आदमी का विध्वंस ही होता है ( Destruction was published in the reputed magazine: The Hans. ) Destruction Whether it’s the heart of a manOr…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *