Kavita bin badal barsaat

बिन बादल बरसात | Kavita bin badal barsaat

बिन बादल बरसात

( Bin badal barsaat )

महक जाए चमन सारे दिल की वादियां घर हमारे।
झूम उठे मेरा मन मयूरा मुस्कुरा उठे चांद वो तारे।

 

हो जाए दिल दीवाना मधुर सुहानी जब लगती रात।
मन का मीत तेरे आने से होती बिन बादल बरसात।

 

कोई नया तराना लिखता होठों का मुस्कुराना दिखता।
चेहरे की चमकती चांदनी मौसम बड़ा सुहाना दिखता।

 

मन आंगन की प्रेम कुटि में पवन करता दिशा से बात।
झील सी आंखों से झरता आई हो बिन बादल बरसात।

 

कोई सपना सच लगता है कोई अपना अब लगता है।
अपनापन प्रेम भरा सागर कोना कोना सब लगता है।

 

मानव धर्म से बढ़कर जग में होती ना ऊंची है जात।
निर्धन घर लक्ष्मी बरसे समझो बिन बादल बरसात।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

इज्जत चाहते हो तो इज्जत करो | Kavita izzat

Similar Posts

  • निजी आजादी | Niji Zindagi

    निजी आजादी ( Niji zindagi )    गलत को गलत यदि कह न सको तो गलत का साथ भी गलत ही होगा स्वयं को निर्दोष समझने से पहले अपनी भूमिका भी माननी होगी… दुनियां के उसूलों के साथ चलना स्वयं को गुलाम बना लेना है विशिष्टता मे लोग अलग कुछ नही करते ढंग ही उनका…

  • भारत की बुलंद तस्वीर

    भारत की बुलंद तस्वीर पढ़ा था अखबारों मेंसुना था समाचारों में हम देश को विकसितकर चुके हैं सब के भविष्य कोसुरक्षित कर चुके हैं आज देखा मैंने दिल्लीकी कड़कती धूप पर नन्हे मुन्ने घूम रहे थेनंगे पांव उसे पथ पर दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर खड़े दिल्ली की सड़कों पर अड़ेकड़क धूप पर…

  • समस्या नहीं, समाधान बनें

    समस्या नहीं, समाधान बनें   जब जनमानस उद्वेलित हो, अथाह नैराश्य भावों से । हिम्मत नतमस्तक होने लगे, अनंत संघर्षी घावों से । तब सकारात्मक सोच से, प्रेरणा पुंज अनूप गान बनें । समस्या नहीं, समाधान बनें ।। जब जीवन पथ पर, संकट बादल मंडराने लगे । लक्ष्य बिंदु भटकाव पर, आत्म विश्वास डगमगाने लगे…

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • मै राही संघर्ष का | Mai Rahi Sangharsh ka

    मै राही संघर्ष का ( Mai Rahi Sangharsh ka ) मै राही संघर्ष का, नित पथ में बढ़ता जाता हूं। हर आंधी तूफानों से, फौलादी सा टकराता हूं। मैं राही संघर्ष का तीर सहे तलवार सहे, शब्दों के हर तीखे वार सहे। हौसलों से दुश्चक्र मिटाए, जिंदा तन मन प्राण रहे। जोश जज्बा हृदय में…

  • ब्रह्मचारिणी | Brahmacharini Navratri Kavita

    ब्रह्मचारिणी ( Brahmacharini Navratri )   हे ब्रह्मचारिणी तपस्विनी सदाचरण की देवी करो कृपा हे जगदंबे मत करो अब देरी   आचरण को विमल कर दो निर्मल कर दो भाव शब्दों में तुम शक्ति भर दो मां दे दो चरणों की छांव   भरा रहे दरबार तुम्हारा सुख समृद्धि यश कीर्ति सृष्टि की करतार माता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *