Aachary bhikshu

266वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस

266वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस

भिक्षु स्वामी का नाम स्मरण कर जीवन सफल बनायें ।
मानव जीवन को धर्म कर सफल बनाये ।
हमको आज हो मिला हैं फिर न मिलेगा ।
बगिया में सुरभित यह फूल महान हैं ।
जो खिला – खिला हैं फिर न खिलेगा ।
भिक्षु स्वामी का नाम स्मरण कर जीवन सफल बनायें ।
हीरों – सा चमकीला जीवन हम क्यों व्यर्थ गंवाते ।
संसार के कीचड़ में पड़कर हम क्यों भव – भ्रमण करते ।
अपने इस मैले मन को हम क्यों भूल से नहीं देखते ।
मानव जीवन पूर्व सुकृत का मीठा फल हैं ।
भिक्षु स्वामी का नाम स्मरण कर जीवन सफल बनायें ।
हम निष्क्रिय क्यों बैठे जबकि क्रिया हमको पुकार रही हैं ।
हम सन्देह क्यों पालते जबकि धारा बन ज्योति बही हैं ।
भौतिक चकाचौंध में क्यों उलझे जबकि आत्मा निर्मल पावन हैं ।
हम अपना विधान क्यो भूल रहे है जबकि आत्मा परमात्मा हैं ।
भिक्षु स्वामी का नाम स्मरण कर जीवन सफल बनायें ।
जो हम बाहर खोज रहे हैं सभी वह अन्दर हैं हमारे ।
प्रतिबिम्ब हमारा ही हर नर में खड़ा निहारें ।
हम अपनी सही पहचान क्यों न कर सके ।
संसार के बन्धन को तोड़ आत्मा का “प्रदीप “ पायें ।
भिक्षु स्वामी का नाम स्मरण कर जीवन सफल बनायें ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • होकर उल्लू पर सवार

    होकर उल्लू पर सवार होकर उल्लू पर सवार ,चली लक्ष्मी हर घर-द्वार। यश, धन की करने बरसात,अनिल मंद स्वर गाए मल्हार । सोने का रथ,रजत पालकी,रथ पर हुए कुबेर सवार । ऋद्धि-सिद्धि व बुद्धि प्रदाता ,संग गणेश हैं , दीप आधार। मन भावन प्रिय लगे सुरुचिकर,दीपावली, धनतेरस त्यौहार। जीवन में शुभ-लाभ है छाया ,दीप जले…

  • मुहब्बत से मगर देखा नहीं था | Muhabbat poetry

    मुहब्बत से मगर देखा नहीं था ( Muhabbat se magar dekha nahin tha )   मुहब्बत से मगर देखा नहीं था उसी ने ही मुझे समझा नहीं था   गिले शिकवे  करें है जब मिले वो लगे आकर कभी लगता नहीं था   उसे आवाज़ दी है खूब मैंनें किया मेरे तरफ चेहरा नहीं था…

  • Hindi Diwas Poem | Hindi kavita -हिंदी हम को प्यारी है

    हिंदी हम को प्यारी है ( Hindi Humko Pyari Hai )   हिंदी हमको प्यारी है, हर भाषा से न्यारी है। तन मन धन सब मेरा, यह तो जान हमारी है।।   मां की ममता में हिंदी, पिता की झमता में हिंदी। पति पत्नी के प्यार में , जीवन के हर कार्य में हिंदी।।  …

  • समझ लेना होली है

    समझ लेना होली है हर इंसान अपने रंग में रंगा हो तो, समझ लेना होली है।हर रंग कुछ कहता ही है,हर रिश्ते में हँसी ठिठोली है।जीवन रंग महकाती, आनंद उमंग उल्लास से।जीवन महक उठता है,एक दूसरे के विश्वास से।प्रकृति की हरियाली,मधुमास की राग है।नवकोपलों से लगता,कोई लिया वैराग्य है।हर गले शिकवे को मिटा दो,फैलाओ ये…

  • कोई तो है | Koi to Hai

    कोई तो है (मां पर कविता)    मन में जीवन में जीवन भर सदा के लिए दिल में बसी,                कोई तो है।   हर एक दुख में दर्द में सामने खड़ी हो जाती है ममता की मरहम लिए और हवा की सांसों सी सहला जाती है वह…..                 कोई तो है।  …

  • ऐ दीप दिवाली के | Aye Deep Diwali ke

    ऐ दीप दिवाली के ( Aye deep diwali ke )   ऐ दीप दिवाली के तुम एक बार फिर आओ, जग में फैले अज्ञानता के अंधकार को मिटाओ, प्रेम-एकता-बंधुत्व से सबको रहना सिखाओ, अभिमान-द्वेष-अहं सबके दिलों से मिटाओ । ऐ दीप दिवाली के तुम एक बार फिर आओ । भक्ति-श्रद्धा का चाँद गुम हो गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *