कवि हूँ कविता में जिन्दा रहता हूँ | Kavi Hoon

कवि हूँ, कविता में जिन्दा रहता हूँ

( Kavi Hoon Kavita me Jinda Rahta Hoon ) 

 

तुम समझ सको, शब्दों की भाषा,
तुम जान सको, सपनों की आशा।

बादलों का उड़ना, तुम देख सको,
बहती हवा को, तुम महसूस करो।

तुम डूब के जानो, सागर की गहराई,
तुम उड़ के नापो, अम्बर की ऊँचाई।

सुनो कभी तुम, पंछी का मीठा गाना,
पढ़ो कभी तुम, सांझ का ढल जाना।

पढ़ पाओ तुम, मन की अभिलाषा,
जान सको तुम, छंदो की परिभाषा।

तुम डूब सको, कविता के सागर में,
तुम रस पाओ, शब्दों की गागर में।

लक्ष्य यही मेरा, तुम तक पहुँच सकूँ,
तुम समझ सको, कुछ ऐसा लिखूँ।

हाथ कलम ले, कागज पर लिखता हूँ,
साहित्य कर्म मेरा, भाषा में दिखता हूँ।

सबके, मन को आनंदित करता हूँ,
कवि हूँ, कविता में जिन्दा रहता हूँ…।

अनिल कुमार केसरी,
भारतीय राजस्थानी

यह भी पढ़ें :-

अनुभूति | Anubhooti

Similar Posts

  • गरीबी ने बचाई लाखों की जान | Garibi par kavita

    गरीबी ने बचाई लाखों की जान ! ******* गरीबी ने गरीबों को बचाया? इसी ने कोरोना को है हराया। यह मैं नहीं विशेषज्ञ कह रहे हैं, गरीब देशों में कोरोना के कम आंकड़े तो यही बतला रहे हैं; गरीबों के संघर्ष की गाथा गा रहे हैं। मुझे तो बस भगवान/ईश्वर/अल्लाह ही याद आ रहे हैं।…

  • रक्षक

    रक्षक जन्म लेकर जब वह आंख खोलती है देख कर दुनिया जाने क्या सोचती है   भरकर बाहों में है प्यार से उठाता शायद इसे ही मां कहा जाता   चारों तरफ है लोगों की भीड़ किससे कौन सा रिश्ता नाता   कोई भाई, चाचा कोई तो कोई मेरा पिता कहलाता मैं तो ढूंढूं उसे…

  • बदल रहा है जीवन का ही सार

    बदल रहा है जीवन का ही सार कहने को तो बदल रहा है,जीवन का ही सार। यूं तो शिक्षा के पंखों से,भरकर नयी उड़ान।बना रही हैं आज बेटियां,एक अलग पहचान।फिर भी सहने पड़ते उनको,अनगिन अत्याचार।कहने को तो बदल रहा है,जीवन का ही सार। तोड़ बेड़ियां पिछड़ेपन की,बढ़ने को हैं आतुर।इधर-उधर मन के भीतर पर,बैठा है…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय दिवस भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं ।द्वेष को हटाकर आत्मा निर्मल बनने का सार हैं ।चिन्तन बनता स्वस्थ जब आस्था पाती है विस्तार ।भुवाल माता पर श्रद्धा में जीवन का सार हैं ।राग – द्वेष हम कम करे यह है भीतर की आवाजआत्मा तेजस्वी जब…

  • तुम मेरे हो | Geet

    तुम मेरे हो ( Tum mere ho )   तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो। जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।   मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा। महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।   मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम…

  • संकल्प | Sankalp Poem

    संकल्प ( Sankalp )   आज फिर पराजित हुआ हूं फिर से अपनी काबिलियत को पहचान नहीं पाया आज खुद की ही नजरों में गिरा हूं बन गया हूं अपना ही खलनायक आज फिर पराजित हुआ हूं सोचा था, मंजिल का सामना करेंगे, किंतु ,हिम्मत ही जवाब दे गई अफसोस हुआ है मुझे अपने आप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *