Kavita Ae China

ऐ चीन | Kavita Ae China

ऐ चीन

( Ae China ) 

 

ऐ! चीन तेरा जीना हराम कर देंगे,
तेरा सारा वार हम नाकाम कर देंगे।
तवांग में अभी तूने जो की थी घुसपैठ,
फिर किया हिमाकत तो ढेर कर देंगे।

 

राफेल, सुखोई भी हैं इंतजार में,
हम जिनपिंग की नाक में दम कर देंगे।
गलवान में ऐ! ड्रैगन तू पहले की गलती,
विस्तारवादी नीति का ईलाज कर देंगे।

 

दोहरा चरित्र तेरा जानती है दुनिया,
प्यार से न समझा भूगोल बदल देंगे।
ड्रोन,फाइटर,एयरक्राफ़्ट तूने खड़ा किया,
उकसाया जो इस बार तिरंगा गाड़ देंगे।

 

पंचशील की बात हम तुमसे करते आए,
युद्ध हुआ तो तेरी मिट्टी लाल कर देंगे।
बासठवाला भारत बहुत बदल चुका सुन,
तेरी मटर जैसी आँख, राई कर देंगे।

 

हथियारों के बल जंग जीती नहीं जाती,
तेरे एटमबम का मुँह तेरी तरफ कर देंगे।
धरती, अम्बर और समंदर होंगे गवाह,
बन मत सिकंदर फन कुचल के रख देंगें।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

समान नागरिक संहिता | Saman nagrik sanhita par kavita

Similar Posts

  • बनारस | Banaras par Kavita

    बनारस ( Banaras )   (भाग -1)   भोले का दरबार बनारस, जीवन का है सार बनारस। विश्व मशहूर सुबह-ए-बनारस, देखो अस्सी घाट बनारस। संस्कृति का श्रृंगार बनारस, मुक्ति का है द्वार बनारस। होता है अध्यात्म का दर्शन, भक्ति का संसार बनारस। प्रथम सभ्यता का उद्गम, तीर्थों का है तीर्थ बनारस। है त्रिशूल पे टिकी काशी,…

  • प्रपोज़ डे

    प्रपोज़ डे तेरी आँखों में जो प्यार झलकता है,वही मेरी रूह तक महकता है।हर धड़कन में तेरा ही नाम बसा है,दिकु, तू ही मेरा पहला और आखिरी किस्सा है। सांसों में खुशबू है तेरे एहसास की,हर शाम है मेरी अब तेरी तलाश की।आज जुबां पर वही बात ले आया हूँ,जिसे सदियों से दिल में दबाया…

  • वशीकॄत खामोशी | Vashikrit Khamoshi

    वशीकॄत खामोशी ( Vashikrit Khamoshi )    अनिश्चित अपरिचित भयावह सी खामोशी गहरे छाप छोड़ और हावी होकर मेरे अन्तर्मन पर मुझे धकेलने की कोशिश करती पश्चाताप और ग्लानि के निर्जन कुंए में.. अनियंत्रित अदमित जुनूनी सी मोहब्बत अमानचित्रित और निषेधित करती खामोशी के चिन्हों को वशीकरण से रूह को तर जाने के लिए प्रेेम…

  • ढ़लती जवानी | Kavita Dhalti Jawani

    ढ़लती जवानी ( Dhalti jawani )    मेंरे भाई अब यह उम्र ढ़लती जा रही है, इन हड्डियों से माॅंस अब कम हो रहा है। ये बाल भी काले रंग से सफ़ेद हो रहें है, टांगों में भी दर्द अब यह शुरु हो रहा है।। अब भागना और दौड़ना दूर की बात है, पैदल चलने…

  • साथी हाथ बढ़ाना | Geet sathi haath badhana

    साथी हाथ बढ़ाना ( Sathi haath badhana )   प्रीत तुम्हारी मन को भाती, प्रीत जरा निभाना। साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना।   वृंदावन सा हृदय हो गया, गोकुल सा अफसाना। आंधी तूफां मुश्किलों का, सुख सागर बन जाना। बजे बांसुरी जब मोहन की, झूम झूमकर गाना। साथी हाथ बढ़ाना, साथी हाथ बढ़ाना।  …

  • मीरा की कृष्ण भक्ति | Meera ki Krishan Bhakti

    मीरा की कृष्ण भक्ति ( Meera ki krishan bhakti )   मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह राठौड़ वंश अति शोभित, मीरा अप्रतिम अवतरण । प्रस्फुटित उपासना भाव, पुनीत पावन अंतःकरण । विष पात्र सहर्ष स्वीकार, भान कर अमृत अथाह । मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह ।। राणा रतन सिंह दिव्य सुता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *