अर्थ जगत | Kavita Arth Jagat

अर्थ जगत

( Arth Jagat )

 

अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज
************
उद्गम राजस्थानी मरुथल धरा,
न्यून वृष्टि संसाधन विहीन ।
तज मातृभूमि आजीविका ध्येय
अंतर्मन श्रम निष्ठ भाव कुलीन ।
प्रायः राष्ट्र हर क्षेत्र श्री गमन ,
लघु आरंभ बुलंद आर्थिक आवाज ।
अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।

हिंद अर्थ व्यवस्था रीढ़ स्तंभ,
नब्बे प्रतिशत आधिक्य योगदान ।
वृहत्त उद्योग स्थापना अनूप ,
मूल मंत्र सतत प्रगति आह्वान ।
रोजगार शिक्षा अनन्य भागिता ,
चिकित्सा क्षेत्र सेवा महाकाज ।
अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।

जप तप सम मस्त मलंग,
धर्म परोपकार हित अग्र कदम ।
मानवता उत्थान नित्य आतुर,
सदा यथार्थ स्तुति उर भाव पदम।
शुद्ध सात्विक नैतिक जीवन शैली ,
सनातन संस्कृति दिव्य रिदम साज ।
अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।

टाटा बिड़ला डालमिया बजाज संग
पोद्दार सेकसरिया मित्तल शुभ नाम ।
सिंघानिया मोदी सर्राफ पिरामल सह ,
संपूर्ण वैश्य जाति अनंत कोटि प्रणाम ।
पर्याय आर्थिक तंत्र मोहक श्रृंगार,
शोभा विकास प्रतिमान स्थापना ताज ।
अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • पुरुषों | Purushon

    पुरुषों ( Purushon )    यूं ही कब तक जलती रहेगी नारी हवस की इस आग मे पुरुषों कब तक रहोगे तुम खून को पीते देह के चीथड़े नोच नोच पुरुषों.. नारी केवल वही नारी नही कुत्तों जिसे कहते मां ,बहन ,बेटी कुत्तों नारी वह भी है जो पल रही कहीं बनने को तुम्हारी बीबी…

  • वर्षा ऋतु आई | Varsha ritu aayi | Chaupai

    वर्षा ऋतु आई ( Varsha ritu aayi )   घेरे घटा सघन नभ घोरा । चमके चपला करहि अजोरा ।।१ सन सन बहे तेज पुरवाई । लागत हौ बरखा ऋतु आई ।।२ आगम जानिके खग मृग बोले । अति आनंद ह्रदय में घोले।।३ प्रेम मगन वन नाचे मोरा । पपिहा करे पिउ पिउ चहु ओरा।।४…

  • हम जिंदा हैं

    हम जिंदा हैं   हम जिंदा हैं क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं   भले ही हमारी रगों का लहू सूख चुका है हमारे कानों तक नहीं पहुंचती कोई चीख पुकार ना ही कोई आहो बका   हम नदी के कगारों पे खड़े ठूंठ हैं   हम खामोश हैं क्योंकि हम दर्शक हैं  …

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

  • नसीब | Hindi Kavita Naseeb

    नसीब ( Naseeb : Hindi Kavita )   नसीब निखर जाता है, तकदीर भी मुस्काती है। सारे ग्रह साथ देते, खुशियों की घड़ी आती है।   सेवा  स्नेह  संस्कार भर, विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य का खिलता है।   किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग  दिलों  में …

  • मन का विश्वास | Kavita man ka vishwas

    मन का विश्वास (  Man ka vishwas )   बवाल बड़ा होता बोले तो हंगामा खडा हो जाता सहता रहा दर्द ए दिल को कब वक्त बदल जाता   वो मुश्किलें आंधियां रोकना चाहे मेरे होसलो को अल मस्त रहा मै सदा खुद को बुलंदियों पे पाता   अड़चनो को रास ना आया राहों पे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *