Kavita Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा | Kavita Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा

( Buddha Purnima )

 

समरसता श्री वंदन, गौतम बुद्ध उपदेशों में

धर्म कर्म आध्यात्मिक क्षेत्र,
नर नारी महत्ता सम ।
जाति विभेद उन्मूल सोच,
मानव सेवा परम धम्म ।
क्रोध घृणा द्वेष अनुचित,
नेह समाधान उग्र आवेशों में।
समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।।

सम्यक दृष्टि संकल्प वचन,
कर्म आजीविका परम पद ।
व्यायाम स्मृति समाधि संग ,
उपमित आष्टांगिक मार्ग विशद ।
शब्द अभिव्यंजना सदा शुभ,
प्रयोग अभिव्यक्ति भाव प्रदेशों में ।
समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।।

चिंतन मनन सोच विचार,
भावी जीवन निर्धारक बिंदु ।
अवांछितता परिणाम विपरित,
नैतिकता सह अमिय सिंधु ।
अहिंसा करुणा भाव अद्भुत ,
अभिलाषा विजय भव संवेशों में ।
समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।।

मृदुल मधुर सार्थक संबंध हित,
आत्म मंथन ज्ञान अहम ।
सुख समृद्धि कारक निजता
बाह्य घटक सामंजस्य पैहम।
सकारात्मकता प्रगति मूल मंत्र,
सिद्धार्थ प्रेरणा पुंज संदेशों में ।
समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • सियासत बहुत है | Siyasat Par Kavita

    सियासत बहुत है ( Siyasat bahot hai )   मेरी तालीम मुझसे कहती सियासत बहुत है… हंसती दुनिया को रुलाती सियासत बहुत हैl   कोई हमें बताए जरा हम महफूज कैसे रहे ….. भाई को भाई से लड़ाती सियासत बहुत है।   फूलों की खुशबू सा महकता जीवन अपना …. हवाओं में  जहर घोलती  सियासत…

  • पावन तीर्थ धाम लोहार्गल | Kavita

    पावन तीर्थ धाम लोहार्गल ( Paawan tirth dham lohargal )     सुरम्य वादियों बीच में बसा लोहार्गल तीर्थ धाम अरावली पर्वतमालाये बहता सूर्यकुंड अविराम   शेखावाटी का हरिद्वार जन मन जगाता है विश्वास श्रावण में सब कावड़ लाते शिव पूजे जाते खास   सूर्य मंदिर संग पुरातन पांचो पांडव मंदिर जहां अस्त्र-शस्त्र विसर्जित किये…

  • बेकाबू मन | Kavita bekaaboo mann

    बेकाबू मन ( Bekaaboo mann )     बेकाबू मन मेरा बार बार, स्मरण तुम्हारा करता है। तर जाता जनम मरण मेरा यदि,ईश्वर मे ये रमता है।   तुम मोह मेरे हरि मोक्ष रहे,मन जान नही ये पाता मेर। मन के संग प्रीत का मंथन है, हुंकार हृदय घबराता है।   आशा में तनिक निराशा…

  • सुनो..| Romantic Poetry In Hindi

    सुनो.. ( Suno )   सुनो… तुम एक बार दो कदम घर से निकल कर देखो तो जरा चार क़दम चलते ही मैं उसी चौराहे पर खड़ा इंतजार कर रहा होऊंगा तुम्हारे आने का….   उस चौराहे से चुन लेना कोई भी एक रास्ता और चल पड़ना उस रास्ते पर जो मुझ तक ले आएगा…….

  • बेटियां | Poem in Hindi on Betiyan

    बेटियां ( Betiyan )   बुढ़ापे का सहारा अगर बेटा है तो मां बाप का सम्मान है बेटियां। बेटा भले पराया कर दे लेकिन मां बाप का ध्यान रखती हैं बेटियां। आजकल की बेटियां भी बेटों से नहीं होती किसी मामले में कम। जीवन में आने वाली हर मुश्किल से टकराने का रखती हैं वो…

  • खामोश लब | Poem Khamosh Lab

    खामोश लब ( Khamosh lab )    जाने क्या कह जाते हैं तुम्हारे ये खामोश लब। बहा देते हैं रसधार मधुर गीतों के तराने लब। मुस्कानों के मोती प्यारे अधर सुरीले नैन तारे। खुशी के दीप जलाते हंसते हुए चेहरे तुम्हारे। होठों की रंगत भाती ठुमक ठुमक कर तुम आती। महकता आंगन सारा दिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *