Kavita Bachpan ki Baatein

बचपन की बातें | Kavita Bachpan ki Baatein

बचपन की बातें!

( Bachpan ki baatein ) 

 

सुनाओ कोई फिर बचपन की बातें,
कोई लब पे लाओ लड़कपन की बातें।
दरख्तों की छाँव में होती थीं बातें,
बड़े ही मजे से चलती थीं साँसें।

दुआएँ बड़ों की मिलती थी हमको,
नाजो-अदा न उठानी थी हमको।
कागज की कश्ती वो बारिश का पानी,
आओ करें उस जमाने की बातें।
कोई लब पे लाओ लड़कपन की बातें,
सुनाओ कोई फिर बचपन की बातें।

शोहरत ये दौलत मेरी तू ले लो,
आँचल वो माँ का फिर से ओढ़ा दो।
नई थी जमीं वो, नया आसमां था,
गुम हो चुके उन लम्हों की बातें।
कोई लब पे लाओ लड़कपन की बातें,
सुनाओ कोई फिर बचपन की बातें।

इमली की चटनी वो चूल्हे की रोटी,
माँयें सभी में थी संस्कार बोतीं।
आम के टिकोरे,हाथों में सुतुही,
नमक वो लगाकर खाने की बातें।
कोई लब पे लाओ लड़कपन की बातें,
सुनाओ कोई फिर बचपन की बातें।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

शहीदों को नमन | Kavita Shahido ko Naman

Similar Posts

  • गासो का प्रकाश | Gaso ka Prakash

    गासो का प्रकाश ( Gaso ka Prakash )    एक रवि जो हमें हर रोज दिखाई देता है जो दिन में दिखाई देता है एक रवि जो हमें छोड़ कर चले गए वो नहीं आयेंगे उसका प्रकाश दिन रात हर वक्त हर घड़ी होता था गरीबों और मजदूरों में उन्होंने बुझे दिलों में प्रकाश फैलाया…

  • कलम ने जिंदगी आसान कर दी | Kalam par Kavita

    कलम ने जिंदगी आसान कर दी ( Kalam ne zindagi aasan kar di )    बल जोश जज्बा उमंग भर दी हिम्मत हौसलों में जान कर दी चेतना की लौ जला मेरे मन में कलम ने जिंदगी आसान कर दी हर आंधी तूफ़ानों से भीड़ जाना हर बाधा मुश्किलों से टकराना कवि मन में ऐसी…

  • शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

    शेखावाटी उत्सव ( Shekhawati Utsav )   सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में वीर भूमि शेखावाटी उत्संग, अति शोभित नवलगढ़ नगरी । ठाकुर नवलसिंह संस्थापक, उपमा धन धान्य वैभव गगरी । मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा, आकर्षक हवेलियां घनत्व में । सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।। अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर, मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली । छियालीस ग्राम…

  • संकेत | Sanket

    संकेत ( Sanket )    बेहतर है कल के लिए कल को भुला देना कल की संभावनाओं मे आज को बांधा नही करते.. मान लो की वह एक मौका था उनको समझ लेने का अब आपको ही अपनी समझ से आगे का सफर तय करना है… बीते का तो केवल पदचिन्ह ही शेष है आपके…

  • कोई प्रहरी | Geet Koi Prahari

    कोई प्रहरी ( Koi Prahari ) कोई प्रहरी काश लगा दे,ऐसा भी प्रतिबंध । किसी ओर से बिखर न पाये,धरती पर दुर्गंध ।। दिया हमीं ने नागफनी अरु,बबूल को अवसर क्यों बैठे हम शाँत रहे, सोचा कभी न इस पर कभी तो कारण खोजो आये,कैसे यहाँ सुगंध ।। गुलमोहर -कचनार-पकड़िया , आम -नीम-पीपल आज चलो…

  • डूबते को तिनके का सहारा | Kavita Doobte ko Tinke ka Sahara

    डूबते को तिनके का सहारा ( Doobte ko Tinke ka Sahara ) डूबते को तिनके का कोई सहारा मिल जाए। मंझधार में हमको कोई किनारा मिल जाए। रिश्तो में भी प्रेम भरी कोई रसधारा बह जाए। मुश्किलों की क्या बिसात दर्द सारा ढह जाए। तूफानों में कश्तियों को हौसला मिल जाए। ठान ले इंसान गर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *