Kavita woh buddha neem

वह बुड्ढा नीम | Kavita woh buddha neem

वह बुड्ढा नीम

( Woh buddha neem )

 

जो तपस्वी सा खड़ा अचल वो बुड्ढा नीम।
जर्जर सी हवेली हुई डगमग हो रही नींव।

 

यादों के झरोखों में झलक आए सावन सारे।
ठाठ बाट हवेली के वो दिन थे कितने प्यारे।

 

हाथी घोड़े ऊंट होते भावों की बयार बहती।
आपस में प्रेम कितना प्यार की गंगा रहती।

 

आस-पड़ोस सारा उमड़ आता ठंडी छांव में।
धाक आलीशान हवेली की होती पूरे गांव में।

 

कैसा जमाना था वो क्या अलबेले लोग थे।
महकता घर आंगन सारा सुखद संयोग थे।

 

सुहानी हवाएं बहती दिल भी सबका साफ था।
होठों से झरते बोल मीठे नाही कोई संताप था।

 

खड़ा-खड़ा नीम अब भी कड़ी साधना में लीन है।
बदलावों की बयार चली जन अर्थ में तल्लीन है।

 

पैसा कमाया मानव दिलों का प्रेम टूटा है।
भुला सब रिश्ते नाते बहुत कुछ छोटा है।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बिन बादल बरसात | Kavita bin badal barsaat

Similar Posts

  • तुम्हें मनाने आया हूं | Prarthana

    तुम्हें मनाने आया हूं ( Tumhe manane aaya hun )   दीन दयाल दया के सागर तुम्हें   मनाने   आया  हूं शब्दों के मोती चुनकर फूल  चढ़ाने  लाया  हूं   हे  जग  के करतार सुनो केशव माधव दातार सुनो करुणा के सागर आप प्रभु अब दीनों की पुकार सुनो   कुछ चमत्कार हरि कर दो दूर …

  • कहीं किसी मोड़ पर | Kahin kisi mod par | Kavita

    कहीं किसी मोड़ पर ( Kahin kisi mod par )   फूल खिलने मन मिलने लगे महक गई वादियां मनमीत मिले संगीत सजे लो होने लगी शादियां आओ आओ सनम मिलो प्रेम की हसीं रोड पर फिर मिलेंगे हम जाने कब कहीं किसी मोड़ पर   राहे खुल सी गई बातें घुल सी गई जुबां…

  • रंग दे बसंती चोला

    रंग दे बसंती चोला रंग दे बसंती चोला,मेरे देश की धरती को,रंग दे बसंती चोला। तेरी खुशबू से महके,मेरे देश की हवा को,तेरी खुशबू से महके। तेरे रंग से रंगे,मेरे देश की धरती को,तेरे रंग से रंगे। तेरी खुशियों से खिले,मेरे देश की फसलें को,तेरी खुशियों से खिले। तेरे प्यार से प्यारे,मेरे देश के लोगों…

  • दुस्साहस | Kavita dussahas

    दुस्साहस ! ( Dussahas ) *** भय से भी भयभीत नहीं हो रहे हैं हम, लाख चेतावनियों के बाद भी- कान में तेल डाल, सो रहे हैं हम। दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा आंकड़ा- दानव रूपी कोरोना का, हम ताली थाली पीट रहे- सहारा ले रहे जादू टोना का ! सरकार जुटी है सरकार बनाने…

  • सुशांत केस की जांच सीबीआई को | Kavita

    सुशांत केस की जांच सीबीआई को ********** सुशांत आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच की सिफारिश सही पाया है। बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच इसपर हो रही थी रस्साकसी, न्यायालय के फैसले के बाद सुशांत के घरवालों में दिखी खुशी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय ने फैसले में कहा…

  • हमारे शहर में | Hamare Shahar mein

    हमारे शहर में ( Hamare shahar mein )  ( 36) ‘हमारे शहर में’ प्रायः डाॅक्टर का बेटा डाॅक्टर है, वकील का बेटा वकील मास्टर का बेटा मास्टर है. इसी के अनुसार वधू भी तलाशते हैं , डाॅक्टर के लिए डाक्टरनी प्राथमिकता बताते हैं. कमाने वाली बहू सबकी पहली पसंद है , नकद दस लाख फार्चूनर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *