Kavita izzat

इज्जत चाहते हो तो इज्जत करो | Kavita izzat

इज्जत चाहते हो तो इज्जत करो

( Izzat chahte ho to izzat karo )

 

मिले मान मर्यादा हमको दुनिया में सम्मान मिले।
हौसलों को मिले सफलता ना कोई व्यवधान मिले।

 

सब करे सम्मान हमारा ऐसा कोई शुभ काम करो।
इज्जत चाहते हो जहां में सबका तुम सम्मान करो।

 

इज्जत करने वालों को इज्जत की दौलत मिलती है।
यश वैभव कीर्ति दुनिया में विनय बदौलत मिलती है।

 

सत्य स्नेह सादगी से ही उज्जवल आचरण रहता है।
होता है सम्मान उनका भावों में सदाचरण बहता है।

 

जिनके शब्द शब्द वाणी से झरती अमृतधारा है।
प्यार के मोती लुटाते जिनको अपनापन प्यारा है।

 

सेवा परोपकार प्रेम से जो निर्भय हो बढ़ते जाते हैं।
जिंदगी को गले लगाकर वो स्नेह सुधा बरसाते हैं।

 

औरों की इज्जत जो करते रखे प्रेम से गहरा नाता है।
सारी दुनिया में इज्जत बनती पहचान वही बनाता है।

 

आदर्श सेवा संस्कार रगों में नित बहती गंगा धारा है।
कीर्ति पताका जब लहराए बनते आंखों का तारा है।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कागज के पुतले मत फूंको | Kavita kaagaz ke putle mat funko

Similar Posts

  • राज़ | Kavita Raaj

    राज़ ( Raaj ) दिवाली की रात आने वाली है, पर दिवाली ही क्यों? रोजमर्रा की जरूरत गरीबी ,लाचारी, सुरसा के मुंह की तरह मुंह खोल खड़ी है। जाने क्या गज़ब ढाने गई है वो? लौट के जब आएगी, चंद तोहफ़े लायेगी। भूख ,प्यास से, बिलख रही है उससे जुड़ी जि़दगीयां अचानक अचंभा हुआ—— कुछ…

  • सच्चा भक्त | Sacha Bakht

    सच्चा भक्त ( Sacha bakht )    सच्चा भक्त ढोंग ढकोसला छल फ़रेब दिखावा मोह माया आडंबर व अंधविश्वास में कभी नहीं पड़ सकता कभी नहीं क्योंकि बखूबी वह वाक़िफ़ है जमीनी यथार्थ की सच्चाई से और इससे भी कि ये सभी चीजें विज्ञापन हैं बाजार हैं मूल्य नहीं।   नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’ नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं यमुनापार,करछना,…

  • चंद्रयान-३ | Chandrayaan-3

    चंद्रयान-३ ( Chandrayaan-3) ( 1 )  नया द्वार खोलेगा चंद्रयान देखो, बनेगा भारत की पहचान देखो। मुट्ठी में मेरे रहेगा अब चंदा, बढ़ेगा जगत में मेरा सम्मान देखो। कठिन दौर से मेरे गुजरे वैज्ञानिक, उनके भी चेहरों पे मुस्कान देखो। ख्वाहिशें हमारी सदा से हैं जिन्दा, उनके अंदर का अभिमान देखो। स्वागत करो रोली,तंदुल, श्रीफल…

  • दो पहलू वाला | Kavita Do Pahlu Wala

    दो पहलू वाला ( Do Pahlu Wala ) मैं हूं उजाला काला दो पहलू वाला बिन आनन कानन वाला l मैं सीधा सदा भोला भाला l अजब गजब मेरा ठाठ निराला l हूं भरी गगरिया गुण अवगुण की मतवाला छैला रंग रंगीला l मेरी अदाओं पर सब घायल मेरे गुणों के सब कायल l जिसका…

  • सलीका सिखाएँगे | Kavita salika sikhayenge

    सलीका सिखाएँगे! ( Salika sikhayenge )   हम सिर्फ जिन्दा रहे,तो मर जाएँगे, देश के लिए जिएँ, तो जी जाएँगे। मुबारक हो उन्हें जो सोते रुपयों पे, हम तो वहाँ खाली हाथ जाएँगे।   तुम खफा न हो जमीं-आसमां से, हम सितारे जमीं पे उतार लाएँगे। अपने बसेरों से पंछी लौट न जाएँ, हम उनका…

  • संस्कृति नेह का | Sanskrti Neh ka

    संस्कृति नेह का ( Sanskrti neh ka )   हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास निज संस्कृति अनन्या धरोहर, नैतिक कर्तव्य वंदन संभाल । अंतर अथाह प्रेम भाईचारा, आभा अनूप नागरिक भाल । गंगा सदृश पुनीत पावन, दर्शन धर्म कर्म उल्लास । हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।। शीर्षस्थ स्वर्णिम इतिहास , भव्य गौरव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *