सादगी | Laghu Katha Saadgi

निशांत आज अपनी मां के साथ लड़की देखने गया उसकी मां ने निशांत के कहने पर मॉर्डन दिखने वाली लड़की की खोज पूरी कर ली थी।

निशांत की मां ने आज उसे लड़की से मिलने के लिए मना ही लिया था ताकि वो भी शादी करके अपना घर बसा ले पर मामला यहां तो उल्टा ही हो गया ।

मॉर्डन दिखने वाली लड़की से मिलने के बाद भी वह खुश नही लग रहा था । शायद यह निशांत के घर का परिवारिक और संस्कारिक माहौल का ही असर था जो वह उस लड़की से मिलकर भी खुश नहीं हुआ उसे सादगी की कमी खल रही थी।

निशांत को उसके विचार सुनकर और उससे वार्तालाप करके अब यह समझ आ गया था की पहनावा और शख्सियत दोनो अलग हैं।

किसी को मॉर्डन कपड़े पहना सकते हैं परंतु किसी का व्यक्तित्व नहीं बदल सकते एक साधारण दिखने वाली लड़की को आप जींस टॉप पहन कर मॉडल बना सकते हैं परंतु जींस टॉप पहनकर अपने आप को मॉर्डन होने के घमड से चूर और फूहड़ता से बात करने वाली लड़की को संस्कारिक नहीं बना सकते।

आज निशांत को सादगी का सही महत्व समझ आया। हम कुछ भी पहने कुछ भी ओढ़े पर सलीका और सादगी आपके व्यक्तित्व में दिखाई देता है । आपकी वैचारिक भाषा में दिखाई देता हैं।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

बादल प्यारे | Kavita Badal Pyare

 

Similar Posts

  • संस्कृति नेह का | Sanskrti Neh ka

    संस्कृति नेह का ( Sanskrti neh ka )   हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास निज संस्कृति अनन्या धरोहर, नैतिक कर्तव्य वंदन संभाल । अंतर अथाह प्रेम भाईचारा, आभा अनूप नागरिक भाल । गंगा सदृश पुनीत पावन, दर्शन धर्म कर्म उल्लास । हिंद संस्कृति नेह का,मृदुल मधुर अहसास ।। शीर्षस्थ स्वर्णिम इतिहास , भव्य गौरव…

  • फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर | Mohabbat ko Sare Aam

    फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर ( Phir humne mohabbat ko sare aam kar )    छुप छुप के दिल का बुरा हाल कर लिया सच जानिए तो जी का जंजाल कर लिया समझ जो आया,एक उम्र बीत जाने के बाद फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर दिया फिर हमने मोहब्बत को सरे…

  • हिंदी हमारी प्यारी प्यारी

    हिंदी हमारी प्यारी प्यारी हिंदी हमारी प्यारी प्यारीहमारी राष्ट्रभाषा है न्यारीसाहित्य की है फुलवारीसरल सुबोध पर है भारी अंग्रेजी से जंग है जारीसम्मान की है अधिकारीहिंदी है पहचान हमारीये मातृभाषा है हमारी जन-जन की है भाषा हिंदीभारत की है आशा हिंदीहिंदुस्तान का गौरवगाथा हिंदीएकता की अनुपम परंपरा है हिंदी जिसके बिना हिंद थम जाएऐसी जीवन…

  • कच्चे धागे | Kachche Dhaage

    कच्चे धागे ( Kachche dhaage )    एक कच्चे धागे से बँधी प्रेम की डोर, भाई बहन कहीं रहे खींचे अपनी ओर। युग बदले पर बदले न स्नेह के रिवाज, कहे बिन सुने भाई बहना की आवाज़। हज़ारों कोस जग में जा रहने लगो सुदूर, अकाट्य रक्षा कवच से रह न पाओ दूर। परस्पर प्रेम…

  • बिन तुम्हारे | Bin Tumhare

    बिन तुम्हारे ( Bin Tumhare )    सुनो मेरी कितनी शामें तन्हा निकल गई, बिन तुम्हारे कितने जाम बिखर गए सर्दी में ,बिन तुम्हारे लिहाफ भी अब तल्ख लगने लगा है सर्द दुपहरी भी अब तपने लगी,बिन तुम्हारे मौसमों ने भी ले ली है कुछ करवट इस तरह कोहरे की जगह ले ली है अब…

  • चक्षुजल | Chakshujal par kavita

    चक्षुजल ( Chakshujal )    बुभुक्षित कम्पित अधर का सार है यह। चक्षुजल है प्रलय है अंगार है यह।। तुंग सिंधु तरंग अमृत छीर है यह, प्रस्तरों को को पिघला दे वो नीर है यह, लक्ष्य विशिख कमान तूणीर है यह, मीरा तुलसी सूर संत कबीर है यह, प्रकृति है यह पुरुष है संसार है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *