Kavita divya bhumi

दिव्य भूमि | Kavita divya bhumi

1.दिव्य भूमि

 

दिव्य भूमि साकेत जहाँ पर, राम ने जन्म लिया था।
कलयुग में वो भाग्य पे अपने, जार जार रोया था।

 

सृष्टि के साथ ही उदित हुआ,उस नगर का नाम था काशी।
नराधमों ने काशी की महिमा को बना दिया दासी।

 

नाम बदल दी धर्म बदल दी, इतिहास मिटा दी सारी।
पृथ्वी को संकीर्ण किया, भारत ही बदल दी सारी।

 

फिर भी वैभव मिटा नही, सौभाग्य पुरातन पाएगा।
सजधज करके राष्ट्र देव जब, फिर से वापस आएगा।

 

2. शिव की नगरी काशी

 

धरा पर एक ही नगरी हैं जो, शिव को प्यारी हैं।
अलौकिक हैं वो पावन, शिव की नगरी काशी है।
कहाँ था छोड़ के ना जाऊगां, चाहे कुछ भी हो,
अभी भी वही पे है शिव शम्भू,जहाँ ज्ञानवापी हैं।

 

3. तीव्र वेदना

 

आकुल मन की तीव्र वेदना, मन से निकल न पाए।
अश्रु शिला से नयन में जम गए,छलक निकल न पाए।
व्यथा हमारी कथा सरीखे, सुने जिसे भी सुनाए,
पर इस मन की पीड बुझी ना, तड़पन कम हो पाए।

 

4. जन्म की पीड़

 

जन्म की पीड़ मिटी ना प्यास बुझी, इस नश्वर तन से।
अभी भी लिपटा है मन मेरा, मोह में मोक्ष को तज के।
बार बार जन्मा धरती पर, तृष्णा में लिपटी है काया।
उतना ही उलझा हैं उसमें, जितना ही चाहे हैं माया।

 

  ?

          शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

शख्सियत | Poem shakhsiyat

Similar Posts

  • आर या पार | हास्य कविता

    आर या पार ( Aar ya paar )   बीवी का जन्मदिन था यार, मेरे लिए था बड़ा त्यौहार। लेकिन जन्मदिन इस बार , लाया संग मुसीबत अपार। देना था मुझे उसे उपहार, लेकर आया मैं एक हार। आ रहा है तुम पर प्यार, इसको तुम पहन लो यार। देख हाथ में हीरो का हार,…

  • दशानन | Dashanan

    दशानन ( Dashanan )  ( 2)  जली थी दशानन की नगरी कभी कभी हुआ था वध रावण के तन का जला लो भले आज पुतले रावण के उसने चुन लिया है घर आपके मन का.. मर गया हो भले वह शरीर के रूप मे किंतु कर रहा रमन विभिन्न स्वरूप मे बसा ,हुआ खिल खिला…

  • अर्थ हीन | Arth-Heen

    अर्थ हीन ( Arth-Heen )    एक स्त्री के लिए अच्छा घर,अच्छा पति अच्छे बच्चे, सास ससुर और ,एक अच्छी खासी आमदनी भी तब,किसी काम की नही होती जब, उस पर लगा हो बंदिशों का पहरा किसी से भी बात न करने की मनाही उठती हुई शक की नजरों के साथ हर बात पर व्यंग…

  • अटूट बंधन | Atoot Bandhan

    अटूट बंधन ( Atoot bandhan )    यह रिश्तों से बंधा हुआ बंधन है किसी बंधन से बंधा नहीं है यह स्वयं ही अटूट विश्वास की डोर है जो जोड़ती है रिश्तों को भाई बहन का त्यौहार बड़ा ही खास होता है जो लाता है खुशियों का डिब्बा खुशियों संग लाता है मस्ती भरा अंदाज…

  • मानव एक दूत है | Manav par Kavita

    मानव एक दूत है ( Manav ek doot hai )    रचकर भेजा है इस धरती पर मानव एक दूत है। नीली छतरी वाला बैठा उसकी माया अद्भुत है। वो डोर हिलाता सबकी सांसो की सरगम सुनता। बाजीगर के खेल निराले ताना-बाना सब बुनता। मानव को माध्यम बनाया धर्म-कर्म सब काज करें। दो हाथों से…

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *