दुनिया

Kavita | दुनिया

दुनिया

( Duniya )

 

रात  मे  चाँद को , जिसने  चमकना  सिखाया ।
सूरज की किरणों को ,आलोक फैलाना बताया ।।
ग्रीष्म ,वर्षा ,शीत ,बसंत ,होती अजीब घटनाएं है ।
वंदन  है  प्रभु ! उन्हें , जिसने  ये दुनिया बनाया ।।
उफनती  नदियों  को , जिसने  बहना  सिखाया ।
गहरी  काली  झीलो  को , शांत रहना समझाया ।।
कलकल करती मधुर ध्वनि, गिरती अनेको झरने है ।
उँचे  पहाडो  पर , जिसने अपना उदगम बनाया ।।
जल  वायू  को , जिसने  जीवनदायनी  बनाया ।
धरती  पर  जीवो  को  जीवन जीना सिखलाया ।।
आकाश सबका छत बनाती ,अग्नि निस्वार्थ भाव दिखलाती ।
पंचतत्व है अजर अमर जो जीवन का सार कहलाया ।।
रातो  मे  आकर , जिसने  जागना  सिखाया ।
चलती हवाओ को , जिसने मुडना सिखाया ।।
चाँद  के  किरणों  जैसी , आती  मेरे  दिलो पे ।
बेरंग जिंदगी मे आकर जिसने प्यार करना सिखलाया ।।
धरती पर जीवो के लिए ,जिसने पालनहार बनाया ।
सौ  दर्द  सहकर हमको , इस  दुनिया  में  लाया ।।
एक किलकारी के बदले में, हजारों आंसू कुर्बान किये ।
भगवान  के  रूप  मे , जिसने  माँ – बाप  बनाया ।।
जीवो के जीवन के लिए ,जिसने ये धरती बनाई ।
आवास,  भोजन का , मुख्य  स्रोत  बनाया ।।
देती हमें प्राण वायू ,करती जीवो की रक्षा है ।
वंदन  है प्रभु ! जिसने  ये  पेड़ पौधा बनाया ।।
कितना तारीफ करुँ जहाँ की ,जिसने हम सबको बनाया ।
वंदन  है  प्रभु !  उन्हें , जिसने  ये  दुनिया  बनाया ।।

 

?

कवि : खिलेश कुमार बंजारे
धमतरी ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/romantic-kavita-darkar/

 

Similar Posts

  • वात्सल्य की प्रतिमूर्ति-हिन्दी

    वात्सल्य की प्रतिमूर्ति-हिन्दी मेरी हिन्दी, प्यारी हिन्दी।सब की है दुलारी हिन्दी। सब भाषायें दुनिया भर की,हुई समाहित हिन्दी में।पर संस्कृत है रही प्रमुख ही,अपनी प्यारी हिन्दी में। महावीर हरिश्चन्द्र आदि ने,समय समय पर अपने ढंग से,खूब संवारी अपनी हिन्दी।हर भाषा से प्यारी हिन्दी। बोलें हिन्दी में जब भी हम,मन मिश्री घुल जाती।मां सम लोकाचार सिखाती,अनुपम…

  • जीवन संसय | Jeevan sansay

    जीवन संसय ( Jeevan sansay )   जन्म की पीड़ मिटी ना प्यास बुझी, इस नश्वर तन से। अभी भी लिपटा है मन मेरा, मोह में मोक्ष को तज के।   बार बार जन्मा धरती पर, तृष्णा में लिपटी है काया। उतना ही उलझा हैं उसमें, जितना ही चाहे हैं माया।   भय बाधा को…

  • गोवर्धन गिरधारी | Kavita Govardhan Girdhari

    गोवर्धन गिरधारी ( Govardhan Girdhari ) जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी! पूर्णावतार प्रेमावतार रसनावतार भवतारी!! बाधा दूर करो तुम सबकी आकर के बनवारी! जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी भंवर बीच में आज है भारत जिस पर तुमने जन्म लिया! आकर मुक्त करो संकट से जिसे दुष्टों ने ग्रसित किया!! मुरली मनोहर…

  • Ghazal || जुगनू आये नया उजाला लेकर

    जुगनू आये नया उजाला लेकर ( Jugnoo Aaye Naya Ujala Lekar )   बुझते  दीपक  मे  साथ  जलने आई  हूं अपनी सारी ही तमन्नाए साथ लाई  हूँ खुदको खोकर मेरा मोल लगाया तुमने दिल के बाजार में बिकने के लिए आयी हूँ चोट पत्थर से नहीं फूल से खायी तुमने इक नादान मुहब्बत में लुट…

  • तुम मिले | Tum Mile

    तुम मिले… सब कुछ मिल गया ( Tum mile sab kuch mil gaya )    तुम मिले बहारें आई समझो सब मिल गया। चेहरों पे रौनक छाई खुशियों से खिल गया। दिल को करार आया लबों पे प्यार आया। मौसम दीवाना हुआ मन ये मेरा हरसाया। प्रेम के तराने उमड़े हृदय प्रीत की घटाएं छाई।…

  • बेटी | Kavita

    बेटी ( Beti )   बेटी- है तो, माँ के अरमान है, बेटी- है तो, पिता को अभिमान है! बेटी- है तो, राखी का महत्त्व है, बेटी- है तो, मायका शब्द है!   बेटी- है तो, डोली है, बेटी- है तो, बागों के झुले हैं! बेटी- है तो, ननद- भाभी की ठिठोली है! बेटी- है…

4 Comments

Leave a Reply to Neha Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *