बेटी

बेटी | Kavita

बेटी

( Beti )

 

बेटी- है तो, माँ के अरमान है,
बेटी- है तो, पिता को अभिमान है!
बेटी- है तो, राखी का महत्त्व है,
बेटी- है तो, मायका शब्द है!

 

बेटी- है तो, डोली है,
बेटी- है तो, बागों के झुले हैं!
बेटी- है तो, ननद- भाभी की ठिठोली है!
बेटी- है तो, घर- संसार है,
बेटी- है तो, चौखट और द्वार है!

 

बेटी- है तो, शहनाई है,
बेटी- है तो, पायल की झंकार है!
बेटी- है तो, बहु के आने का इंतजार है!
बेटी- है तो, पिता ,भाई, पति, बेटा शब्द है!

 

बेटी- है तो, श्रृंगार है मेहंदी है,
बेटी- है तो, तीज त्योहार है!
बेटी- है तो, नखरें हैं, खट्टी अमिया है!
बेटी- है तो, दो  परिवार के बीच मजबूत संबंध है!

 

बेटी- है तो, खनकती हँसी है,
बेटी- है तो, गूंजती किलकारी है!
बेटी- है तो, तुलसी है, आंगन है,
बेटी- है तो, चौका है, पकवान है!
बेटी- है तो, प्रेम शब्द की उपस्थिति है!

 

बेटी- है तो, नारी शब्द है,
बेटी- है तो, हर घर में रिश्तों का रूप है!
बेटी- है तो, माँ, बहन, बेटी,बहु, सास, स्वरूप हैं!
बेटी- बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,
          क्योंकि?…
बेटी- है तो, सारा संसार है!

 

?

कवयित्री :- श्वेता कर्ण

पटना ( बिहार)

यह भी पढ़ें : –

साहिल- तेरे लिए | Hindi Ghazal

Similar Posts

  • नई शुरुआत

    नई शुरुआत ( Nayi Shuruaat ) ***** सदैव कठिनाइयों से भरी होती है, शनै: शनै: सहज होती जाती है। फिर एक दिन- कली, फूल बन खिल जाती है, बाग बगिया को महकाती है; सुरभि फिजाओं में दूर तक बिखर जाती है। आकर्षित हो लोग खिंचे चले आते हैं, सौंदर्य/सफलता देख मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।…

  • मित्र | Kavita Dosti par

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो। चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा, चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा ये रहे ना रहे।   लम्हे…

  • मेरे भोले की महिमा | Poetry on Lord Shiva in Hindi

    मेरे भोले की महिमा ( Mere bhole ki mahima )   जो दाता हैं सब लोकों के, मैं क्या उनका गुणगान करूं। मैं तुच्छ जीव, में अभिमानी, मैं बस शिव का ही नाम जपूं। हे नीलकंठ ,हे विश्वेश्वर, तुम आदि ,अनंत अनंता हो। है आपसे ही सारी सृष्टि, प्रभू आप ही इसके रचयिता हो। हे…

  • थोड़े इसके शब्द ले लिये | Nema poetry

    थोड़े इसके शब्द ले लिये ( Thode iske shabd le liye )   थोड़े  इसके शब्द  ले  लिये, थोड़े  इसके  भाव। चोरी कर कविता लिख डाली, मूछों पर दे ताव।। मूछों  पर  दे  ताव,  बड़े  कवि  कहलाते मंचों पर वो ताल ठोक, कविता कह जाते कह “चंचल” कविराय, ये साहित्यिक फोड़े इनसे  ईश  बचाये, बंद…

  • रक्षा बंधन पर्व शोभित | Raksha Bandhan Parv

    रक्षा बंधन पर्व शोभित ( Raksha bandhan parv sushobhit )    रक्षा बंधन पर्व शोभित, भाई बहन अथाह गर्व अंतर्संबंध अपनत्व प्रवाह, बहन पावन पूज्य स्थान । सुशोभित निज संस्कृति, कर रक्षा संकल्प आह्वान । घर द्वार चहक महक, जन पटल दर्श भाव कर्व । रक्षा बंधन पर्व शोभित,भाई बहन अथाह गर्व ।। उर श्रृंगार…

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *