ईंट की दीवारें | Kavita Eent ki Deewaren

ईंट की दीवारें

( Eent ki Deewaren )

जब तक है जीवन जगत में
वक्त का दौर तो चलता रहेगा
बंटी है रात और दिन में जिंदगी
ये चक्र तो यूँ ही चलता रहेगा

मिलेंगे रेत के टीले हर जगह
कहीं पर्वतों का झुंड होगा
होगी कहीं कहीं खाईं गहरी
कहीं खौलता कुआं होगा

कट न सकेगा सफर तनहा
मोड़ हैं रास्ते में बेइंतहा
होगा सरल ये साथ चलकर ही
रह जायेंगे वरना हम यहाँ वहाँ

ईंट की दीवारें रहेंगी तोड़तीं
दिल की उचाई से ही जीत होगी
रिश्ते हि होंगे साथी अनमोल
बंटवारे मे खोखली भीत होगी

वक्त पर ही समझ लो वक्त को
फिर वक्त भी साथ देगा नहीं
निकल गया जो आज हाथ से
फिर हाथ का भी साथ होगा नहीं

Mohan

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

बिनकहे | Kavita Binkahe

Similar Posts

  • मरने भी नहीं देते

    मरने भी नहीं देते वो देते हैं ज़हर मुझको मगर मरने भी नहीं देते,बनाते हैं ताबूत, मेरी लाश बिखरने भी नहीं देते। करूं मैं प्यार सिर्फ उनसे ये भी तो ज़िद्द है उनकी,वो ज़ाहिर इश्क मुझको मगर करने भी नहीं देते। वो देते रहते हैं ज़ख्म पे ज़ख्म मेरे इस सीने पर,मगर इन ज़ख्मों को…

  • सावन में नहीं आए भरतार | Sawan mein Nahin Aaye Bhartar

    सावन में नहीं आए भरतार ( Sawan mein nahin aaye bhartar )   राह तक रही ये अंखियाॅं जो प्रेम दीवानी तेरी, साजन के बिन है अधूरी प्यारी सजनी ये तेरी। तेरे बिना साजन ये सावन लग रहा सूना-सूना, कब आओगे हमें बतादो तड़पे ये चाॅंदनी तेरी।। विरह में ऐसे तड़प रहें जैसे नही बदन…

  • ऐसी भीषण गर्मी | Garmi par Kavita

    ऐसी भीषण गर्मी ( Aisi bhishan garmi )  कर लिया है गर्मी ने अभी से यह विकराल रूप, ऐसी भीषण गर्मी से यें शक्लें हो रहीं है कुरूप। तप रही है धरा एवं सभी प्राणियों का यह बदन, बुझ ना रही प्यास किसी की पड़ रही ऐसी धूप।। यह सहा नही जा रहा ताप दिन…

  • माँ | Maa Ke Upar Kavita

    माँ ( Maa )   खिली धूप से चमक रहे थे उसके बाल अनुभव की सिकुड़न रहती उसके माथे पर कड़वा तीखा बोलने की ताकत उसके लब पर मुस्कुरा कर फिर आ जाती तेरे एक बुलाने पर रिश्तो के ताने-बाने में उलझी रहती जीवन भर तरतीब से रखा हुआ सामान उसके होने का एहसास कराता…

  • जलयान

    जलयान समुद्र के किनारे उस छोर परखड़ा हुआ है एक जलयान…किसी प्रवासी के इंतजार मेंअनुमान है वह प्रवासी वहाँ पहुंचकर वापस लौटकर चला गया है..या अभी वह उस गंतव्य तक पहूँचा ही नहीं है …समंदर के किनारे उस छोर पर खड़ा हुआ है एक जलयान चौहान शुभांगी मगनसिंहलातूर महाराष्ट्र यह भी पढ़ें:-

  • युवा हैं हम | Yuva Hai Hum

    युवा हैं हम ( Yuva Hai Hum ) हम युवा हिन्दी से हिन्दुस्तान का गौरव बढायेंगे,तन मन धन से निजभाषा उन्नति का नारा लगायेंगे | अभिनंदन संस्कृति का, अभिलाषा जन-गण-मन गाते रहें,हिन्दी से हिन्दुस्तान का हर कोना-कोना सजायेंगे | हिन्दुस्तान के हम युवा, हिन्दी के केन्द्र बिन्दु हैं,अपनी ताकत से, हिन्दी का परचम,पूरे विश्व में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *