आप जब बोलेंगे तो सब

आप जब बोलेंगे तो सब,बोलने लग जाएंगे

आप जब बोलेंगे तो सब,बोलने लग जाएंगे

आप जब बोलेंगे तो सब, बोलने लग पायेंगे !
आप चुप होंगे तो सारे, लोग चुप हो जाएंगे !!

आप चल दें तो सफर, हरएक हो सकता शुरू
आप ठहरेंगे तो सब के, पांव भी रुक जाएंगे !!

आप अपना जर्फ दुनिया,में अगर दिखलाएंगे
हादसे खुशनुमाई की , मिसालें बन जाएंगे !!

आप ही से इब्तिदा -ए- दास्ताने जिन्दगी है
आप इसके सब सवालों, के जवाब बनाएंगे !!

आपने बांटी हैं सबको, तोहमतें और लानतें
अब दुआऍं बाॅंटिये सब, लोग खुश हो जाएंगे !!

आपने पाये जहाँ से, दर्दो – गम ये बेहिसाब
आप खुशियों की नियामत,भी वहीं से पाएंगे !!

आप मुश्किल के अन्धेरों, में अगर घिर जाएंगे
आपके औसान ही तब, रौशनी बन जाएंगे !!

आपकी”आकाश”तक की,मंजिलों तकआपको
आपके ही हौसलों के, पंख ले कर जाएंगे !!

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

प्रताप-गाथा | Kavita Pratap Gatha

Similar Posts

  • हुस्न का गुलाब | Husn ka Gulab

    हुस्न का गुलाब ( Husn ka gulab )    हुस्न का है गुलाब वो आज़म शक्ल से लाज़वाब वो आज़म फ़ूल लेता नहीं वहीं मेरा दें निगाहों में आब वो आज़म चाहता हूँ अपना बनाना वो एक खिलता शबाब वो आज़म दीद हो किस तरह भला उसका ओढ़े है जो नक़ाब वो आज़म शक्ल से…

  • तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई | Ghazal Lines in Hindi

    तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई ( Tayashuda kagazon par bayani hui )   तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई हम ग़रीबों की क्या ज़िंदगानी हुई एक पागल ने खोले थे दिल के वरक़ सारी दुनिया मगर पानी-पानी हुई तेरी आँखों में अब भी है रंग-ए-हिना इतनी संजीदा कैसे कहानी हुई उनसे मिलते ही इतने दिये जल…

  • मेरी तलाश में है | Meri Talash Mein Hai

    मेरी तलाश में है ( Meri talash Mein Hai ) भटक रहा जो बराबर मेरी तलाश में है। सुना है मेरा वो दिलवर मेरी तलाश में है। किसी का प्यार मुकर्रर मेरी तलाश में है। ख़ुशी है मुझको, मुक़द्दर मेरी तलाश में है। ज़रा सा क़तरा हूँ लेकिन नसीब है मेरा, जो ख़ुद ही एक…

  • अब के मौसम | Ab ke Mausam

    अब के मौसम ( Ab ke mausam ) अब  के  मौसम जो प्यार का आया तुम  पे  फिर दिल बहार का आया वक़्त   फिर  आर-पार  का  आया मसअला  जब   दिवार  का  आया मुब्तिला   थी   मैं  याद   में उसकी जब   इशारा   मुशार    का  आया पेशवाई    करो   जहां    की    तुम इज़्न    फिर   ताजदार  का  आया ये   सबा   कह   रही …

  • पहली दफ़ा | Pehli Dafa

    पहली दफ़ा ( Pehli Dafa )   जबसे तुम्हें देखा है जीने की हसरत हुई है, पहली दफ़ा ख़ुद से हमको मोहब्बत हुई है, सुन ज़रा तू ऐ मेरे हमराज़ ऐ मेरे हम-नशीं, तेरे आने से मुर्दा-ए-दिल में हरकत हुई है, तू पास है दिलमें जश्न-ए-बहारां हर रोज़ है, तेरे बिन तो फ़क़त ख़िजाँ की…

  • यूं ही रखना सदा ख़याल अपना।

    यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। दूर जाकर भी ख़ुश जमाल अपना।यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। जो भी है आपका ही है वल्लाह।हम को कुछ भी नहीं मलाल अपना। कुछ तो बतलाओ ऐ तबीब-ए-दिल।ह़ाल कैसे हो अब बह़ाल अपना। कौन देखेगा माहो-अन्जुम को।छत पे आ जाए गर हिलाल अपना। ह़ालत-ए-ह़ाल भूल जाओगे।हम दिखा दें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *