Kavita Ek Chutki sindoor

एक चुटकी सिंदूर | Kavita Ek Chutki Sindoor

एक चुटकी सिंदूर

एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर

हिंदू धर्म परिणय व्यंजना,
हर नारी मनमोहक श्रृंगार ।
मांग अंतर सिंदूर शोभा,
सुखद जीवन स्वप्न साकार ।
प्राण प्रिय दीर्घ वय कामना,
अलंकृत पद सम कोहिनूर ।
एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।।

वैदिक कालिन दिव्य परंपरा,
प्रेम भक्ति अथाह समाहित ।
पावन दृष्टांत मां पार्वती सीता ,
दैनिक प्रयोग प्रणय मोहित।
शिव राघव सदा विजय भव,
कदापि न ओझल नयनन दूर ।
एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।।

लाल भखरा सिंदूर द्वि वर्ण,
महिला अधिकत्तर प्रयुक्त लाल ।
लाल अंतर नेह ओज अनुपमा ,
आराधना पट केसरिया कमाल ।
वनिता सशक्ति परम परिभाषा ,
चाह वल्लभ शिष्ट बलिष्ठ व शूर ।
एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।।

शुभता स्पंदन भाल बिंदु ,
रूप रंग सौंदर्य अप्रतिम निखार ।
अनिद्रा सिर दर्द तीव्र विलोप,
बिंब स्वाभिमान सुरक्षा निसार ।
सौभाग्य समृद्धि पुनीत सानिध्य,
अंग प्रत्यंग अभिदर्शित अनन्य नूर ।
एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • जय भारत | Jay Bharat

    जय भारत ( Jay Bharat )    फिर से अलख जगाना होगा बुझती ज्योत को उठाना होगा संचार विहीन सुप्त चेतना हुयी प्राण सुधारस फिर भरना होगा.. छूट रहे हैं सब अपने धरम करम निज स्वार्थ ही है अब बना मनका मरी भावना रिश्तों मे अपने पन की घृणित कर्म नही हो,सनातन का.. हिंदी होकर…

  • मेलों की बात निराली है | Melon ki Baat

    मेलों की बात निराली है ( Melon ki baat nirali hai )    झूले सर्कस सज रही दुकानें नाच रही मतवाली है। आओ मेला देखन जाए मेलों की बात निराली है। बिके बांसुरी हाथी घोड़े भांति भांति के खेल खिलौने। शहरी ग्रामीण सब जन आए लगे नजारे बड़े सलोने। चाट पकोड़े कुल्फी खाओ खूब पियो…

  • थकान | Kavita Thakan

    थकान ( Thakan )   जरूरी नहीं कि हर अंधेरा रोशनी के साथ हि पार किया जाय हौसलों के दीये कुछ दिल में भी जलाये रखा करिये माना कि गम कम नहीं जिंदगी में आपकी जरूरते भी तो कम नहीं पैदल के सफर में लगता है वक्त भी पास की भी दूरी लगती कम नहीं…

  • अपनी छवि निहार | Poem apni chabi nihar

    अपनी छवि निहार ( Apni chabi nihar )   अपनी छवि निहार , सुध भूद खोई बैठी नयन राह देखे मेरे , सखियों से दूरी होई।। दिनभर चली पवन , पर कम न हुई तपन , पानी से भीगा तन, फिर भी प्यासा ये मन ।। अटखेलियां करती में, तुम बिन नीरस होई, फिर से…

  • बहुजन जागरण चालीसा

    बहुजन जागरण चालीसा 01. ❝ कहें गर्व-अधिकार से,नारी दलित यतीम।    नाम नहीं नारा नहीं, धम्म-दीप हैं भीम।। ❞ 02. ❝ जन्म हुआ रे भीम का,खुशी महल-खपरैल।     धम्म-घोष है न्याय का, तिथि चौदह अप्रैल।। ❞ 03. ❝ समता औ’ सम्मान ही, संविधान की थीम।  सृजन किए अंबेडकर,बोलो जय जय भीम।। ❞ 04.  ❝…

  • यह पांव की पाजेब | Pajeb par kavita

    यह पांव की पाजेब ( Yeh paon ki pajeb )      ख़ूबसूरती बढ़ा देती है यह पांव की पाजेब, ध्यान सब का हटा देती जब बजती पाजेब। यह भी मुख्य श्रृंगार है विश्व में हर नारी का, खरीददारी में ‌खाली हो जाती मर्द की ज़ेब।।   नयी-नवेंली दुल्हन इससें शरमाती इठलाती, दूर दूर तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *