गोवर्धन गिरधारी

गोवर्धन गिरधारी | Kavita Govardhan Girdhari

गोवर्धन गिरधारी

( Govardhan Girdhari )

जय जय जय कृष्ण मुरारी
गोवर्धन गिरधारी!
पूर्णावतार प्रेमावतार
रसनावतार भवतारी!!

बाधा दूर करो तुम सबकी
आकर के बनवारी!
जय जय जय कृष्ण मुरारी
गोवर्धन गिरधारी

भंवर बीच में आज है भारत
जिस पर तुमने जन्म लिया!
आकर मुक्त करो संकट से
जिसे दुष्टों ने ग्रसित किया!!

मुरली मनोहर हे बंसीधर
दूर करो लाचारी!
जय जय जय कृष्ण मुरारी
गोवर्धन गिरधारी!!

आतंकी दहशतगर्दों का
आकर तुम संहार करो!
कंस की दंस से दुखी है दुनियां
हम-सब का उद्धार करो

दुष्ट दरिन्दों का इस जग से
अब तो सत्यानाश करो
हे मनमोहन मदनमुरारी
भवसागर से पार करो

आश लगाकर बैठे हैं मत
करो देर बनवारी!
जय जय जय कृष्ण मुरारी
गोवर्धन गिरधारी

सुनने को सब तरस रहे हैं
बंसी की धुन प्यारी!
अब तो सुन लो अरज हमारी
आकर मदनमुरारी!!

जय जय जय कृष्ण मुरारी
गोवर्धन गिरधारी!
जय जय जय कृष्ण मुरारी
गोवर्धन गिरधारी

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

कमलेश विष्णु की कविताएं | Kamlesh Vishnu Hindi Poetry

Similar Posts

  • तेरे पाठ और तेरे गीत | Kavita Tere Paath Aur Tere Geet

    तेरे पाठ और तेरे गीत पढ़ा रहे हो पाठ कोई, या सुना रहे हो कोई गीत, कुछ भी हो सुंदर हैं दोनों, तेरे पाठ और तेरे गीत, याद रखूंगी पाठ तुम्हारे, याद रखूंगी तेरे गीत, जीवन के लिए जरूरी दोनों, तेरे पाठ और तेरे गीत, सीख जरूरी जीवन में, संगीत जरूरी जीवन में, दोनों ही…

  • नौशाबा की कविताएँ | Naushaba Poetry

    अफ़सोस ज़िंदगी की राहों में,हर कोई तकलीफ़ों से गुज़रता है,तपता है गम की धूप मे कभीकभी देखता है स्वप्न खुशियों केमगर अफ़सोस !डसते हैं रात के अंधेरे बहुतभोर का उजाला भी ठहरता कहाँ है! सालते ही रहते हैंटूटे ख्वाबों के एहसासहर लम्हा बीती घड़ी का हिस्सा होता हैदूर दूर तक रहती हैं विरानियाँहर पल गुजरा…

  • पिता | Pita par kavita

    पिता ( Pita : Kavita )   रोज सवेरे निकल पड़ता पिता परिवार की खातिर कठिन परिश्रम पसीना बहाता घर संसार की खातिर   बच्चों की शिक्षा ऊपर से मोटी फीस का चक्कर बारिश के मौसम में होती टूटे छप्पर की फिकर   जीवन भर पूरी करता रहता सारी फरमाइशें घर की लगता है ऐसा…

  • प्यार की ताकत | Pyar ki Taqat

    प्यार की ताकत प्यार की ताकतकोई गणितज्ञ आज तकनाप नहीं पाया है।यह ख़ुशबू की तरह है,जो आँखों से नहीं दिखतीबस इसको महसूस कियाजा सकता है प्यार की ताकतकोई शासक आज तककुचल नहीं पाया है।यह मिट्टी में गिरे बीज की तरह हैथोड़ी सी अनुकूल परिस्थिति पाते हीकहीं से भी फूटकरअपनी राह खोज लेता है। प्यार की…

  • जय हो जय हो कलम तेरी | Jai ho Kalam Teri

    जय हो जय हो कलम तेरी  ( Jai ho jai ho kalam teri )    तीर और तलवार कहां कब कर पाए वह काम कभी कलमों के ताकत के आगे टिका कौन बलवान कभी   जड़चेतन में जान फूंककर पिघल पिघल स्याही लिख दी सिंहनाद सी कलम गरज कर युग की युगभावी लिख दी  …

  • हममें राम, तुममे राम

    जय श्री राम हममें राम, तुममे राम सबमे राम, सबके राम जहाँ भि देखो राम हि राम बोलो जय श्री राम राम हि धरती राम हि अम्बर राम हि बूंद, राम समंदर देखा जैसा, पाया वैसा कोई अलग नहीं उनका धाम बोलो जय श्री राम त्यागी राम, वैरागी राम सकल शृष्टि के अनुरागी राम सत्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *