Manmohak Krishna

मनमोहक कृष्णा | Manmohak Krishna

मनमोहक कृष्णा

( Manmohak Krishna )

मन को लुभा रही कान्हा तेरी चंचल चितवन।
देखूं तुझको खो जाऊं सुंदर छवि में मनमोहन।

तेरी बंसी की धुन सुनते ही रोम रोम हो मेरा तरंगित।
तेरे दर्शन पा जाऊं तो तन मन हो जाए सुगंधित।

मधुर मुस्कान तेरे होंठों की दिल चुरा ले जाए है छलिया।
होंठों पर तेरे थिरकती जब जब सांवरे मधुर मुरलिया।

मोर मुकुट से सज रहा मनमोहन तेरा सुंदर मस्तक।
रिझा रहे नैनन को कानन तेरे कुण्डल से सुशोभित।

बैजंतीमाला कंठ पर मन आनंदित करती जा रही।
तेरे चरणों की छवि प्रभु सबके अंतस को लुभा रही।

बैठ सामने तुझे निहारूं, निहाल हुई मैं जा रही।
नैनों में अपनी तुझे बसाकर गुलाल हुई मैं जा रही।

बांध लूं अपने कान्हा को ह्रदय की गिरह से।
मिलन ये सजा प्रेम से, ना टूटे किसी विरह से।

कान्हा का ही बुना हुआ है दुनिया का सब ताना बाना।
कान्हा को मन में बसा लिया या कान्हा का ही प्रेम पहचाना।

अपनापन

शिखा खुराना

यह भी पढ़ें :-

शिखा खुराना जी की कविताएँ | Shikha Khurana Hindi Poetry

Similar Posts

  • हाथरस की भीड़ में

    हाथरस की भीड़ में हाथरस की भीड़, में शून्य हुआ जीवन रस अंधविश्वासी बनकर बाबा के दरबार में मैं तो नत मस्तक करने गई थी। अपनों के पास पहुंचने से पहले मैं बाबा धाम पहुंच चुकी थी। सुलझाने कुछ समस्या उलझन में सांसे फस गई थी अंधविश्वासी बनकर मैं तो बाबा के दरबार में गई…

  • मैं औरत हूँ | Kavita main aurat hoon

    मैं औरत हूँ ( Main aurat hoon )   मैं औरत हूँ मैं नारी हूँ मैं न चाहूँ मंदिरों में ग्रंथों में मैं पूजी जाऊँ   मैं तो बस इतना चाहूँ दिलों में सबके मैं बस जाऊँ   माधुर्य, ममता की मूरत कहलाऊँ धरती समान ‘गर जननी हूँ तो उसकी तरह न मैं रौंधी जाऊँ…

  • ज्ञान का दीप जलाते शिक्षक | Shikshak ke Upar Kavita

    ज्ञान का दीप जलाते शिक्षक ( GYan ka deep jalate shikshak )    उनकी महिमा का वर्णन मैं कैसे करूं, ज्ञान की रोशनी जिनसे मुझको मिली, जब कभी लड़खड़ाएं है मेरे कदम, सीख से उनकी हिम्मत है मुझको मिली । अपने ज्ञान की पावन गंगा से, सबको शीतल कर देते शिक्षक। जीवन की अंधेरी राहों…

  • Kavita | अनबन

    अनबन ( Anban )   ** बदल गए हो तुम बदल गए हैं हम नए एक अंदाज से अब मिल रहे हैं हम। ना रही वो कसक ना रही वो ठसक ना रहे अब बहक औपचारिकता हुई मुस्कुराहट! चहक हुई काफूर बैठे अब तो हम दूर दूर! जाने कब क्यूं कैसे चढ़ी यह सनक? मिलें…

  • तुम कैसी मां हो | Kavita tum kaisi maa ho

    तुम कैसी मां हो? ( Tum kaisi maa ho )   फेंक चलीं क्यों ?दिल रोता है! कूड़े में अब दम घुटता है! अंदर ही अंदर दहता है! कितनी विह्वलता है ! मां की यह कैसी ममता है!   पाली ही क्यों अपने अंदर? दिखा दिया दुनिया का मंज़र मौत दिया फिर इतना बत्तर क्या…

  • संत्रास | Gitika chhand

    संत्रास ( Santras )   ईर्ष्या, पीड़ा, शत्रुता, अति, अभाव का त्रास ! हीन भावना , विवशता , से निर्मित संत्रास !!   मन में पाया बिखरता, जब इनका अंधियार चाहा कारण खोज ले, क्यों है यह प्रतिभास !!   मन ने सुन ली सहज ही , मन की सारी पीर समझ लिया था जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *