गुरुजी

गुरुजी | Kavita Guru Ji

गुरुजी

( Guru Ji )

ज्ञान का दीप जलाते गुरुजी ज्ञान का प्रकाश बिखराते गुरुजी।
अज्ञानता और अशिक्षा के अंधकार से छुटकारा दिलाते गुरुजी।

ज्ञानदीप के उजियारे से चहुं ओर उजाला फैलाते गुरुजी।
शिक्षा के प्रसार से लोगों को हर तरह से सक्षम बनाते गुरुजी।

बिना शिक्षा के जीवन अधूरा लोगों को ये बात बताते गुरुजी।
आम जनता को सही राह दिखाकर जन जागृति फैलाते गुरुजी।

जाति पाती ऊंच नीच के भेदभाव का अंतर भी मिटाते गुरुजी।
समाज में फैली हुई कई कुरीतियों से भी बचाते गुरुजी।

पीड़ित शोषित जन को भी समाज में सम्मान दिलाते गुरुजी।
अन्याय और अनीति के विरोध करने की बात सिखाते गुरुजी।

सबको समान शिक्षा देकर लोगों को खुशहाल बनाते गुरुजी।
क्या सही और क्या गलत है सबको ये सिखलाते गुरुजी।

स्कूल में पढ़ाता हो जो केवल वही नहीं है गुरुजी।
जो हमें सही राह दिखलाए हर वो व्यक्ति है गुरुजी।

जीवन देते माता पिता तो जीवन को संवारते हैं गुरुजी।
मात पिता के बाद धरती के ईश्वर होते हैं गुरुजी।।

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

झमाझम बारिश | Jhamajham Barish

Similar Posts

  • एक प्रेम कविता | Prem ki poem

    एक प्रेम कविता ( Ek prem kavita )    जब जब साथ तुम्हारा मिले यह ह्रदय मेरा प्रेम से खिले, फूलों से महक जाए हर खुशी भावनाओं में जैसे ये मन वहे ।। मैं एक प्रेम कविता बन जाऊं तू लिखे मुझे अपनी चाहत से , खाली समय में बस सोचे मुझे, तेरी ही एक…

  • मित्र | Kavita mitra

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो,चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा,चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा हो ना हो।   लम्हे सुहाने हो ना…

  • मित्रता | Friendship poem in Hindi

    मित्रता ( Mitrata ) सभी को रहती है मित्रता की आस, मित्र बिन जीवन बनता अधूरी सांस; मित्रों के साथ मिलता सुखद एहसास, अनुभूतियां रहती है सदैव आसपास। लड़ते झगड़ते रहना फिर भी साथ-साथ, हर मुश्किल में मित्र आगे बढ़ाता है हाथ, कभी नहीं छोड़े श्रीकृष्ण सुदामा का साथ, हर मुसीबत में मिलती है तिनके…

  • उर तृषा सदा तृप्त | Sada Tript

    उर तृषा सदा तृप्त ( Ur trisha sada tript )    उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । उर तृषा सदा तृप्त, नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार,…

  • वाह जिंदगी | Kavita Waah Zindagi

    वाह जिंदगी ( Waah zindagi ) वाह जिंदगी वाह क्या बात ! तूने याद दिलादी, मुझे मेरी पहली मुलाकात ! यू आईने के सामने खड़ा रहा घंटों देख रहा था शायद अपना वो पहला सफेद बाल! मिला मुझे जब वह करीब से मैंने रंग डाला उसे, काले रंग से तुरंत निकाल ! पहले थोड़ा घबराया…

  • अपराध बोध | Apradh Bodh

    अपराध बोध ( Apradh bodh )   अपनी आत्मा पर कोई बोझ न कभी रखना | किसी का दिल तुम्हारी वजह से दु:खे, ऐसा कोई काम न कभी करना | कोई इंसान पत्थर दिल न होता यहाँ | इस बात से इंकार न कभी करना | मंजू की लेखनी का है यही कहना | बहुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *