बरसात का आगमन

बरसात का आगमन | Kavita Barsaat ka Aagman

बरसात का आगमन

( Barsaat ka Aagman )

एक गौरैया
बारिश में अपने पंख फैलाकर
जब नहाती है
तब सूचना देती है वह
बारिश के आगमन का।
और बादल आपस मे टकराकर
टूटते है, बिखरते ही अपनी
बूंदो को इस धरा पर
दूर किसी बस की खिड़की में
तब झाँकता दिखलाई देता है
एक धुंधला-सा दिन।
ऐसे ही एक सफर की
धुंधली-सी याद आती है
तुम्हारे साथ की।
याद हो आती है तुम्हारी उंगलियों की
अनकही अभिव्यक्ति—
जो अपने प्रेम को परिभाषित
कराती है उस खिड़की की
कांच में भाप पर लिखी हुई
आकृति की।
फिर—
वही गौरैया गुनगुनाती है गीत
अपने गीले पंखों
और भीगती हुई आवाज में।
वहीं दूर पहाड़ में
एक फोहा बर्फ का
अब भी इंतजार में झांकता
दिखलाई देता है
उस खिड़की के उस पार से।।

डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’
लेखिका एवं कवयित्री
बैतूल, मप्र

यह भी पढ़ें :-

रोशनी के दिये | Kavita Roshni ke Diye

Similar Posts

  • आओ अस्पताल बनवाएं | Hospital par Kavita

    आओ अस्पताल बनवाएं ( Aao aspatal banaye )    आओ मिलकर नेक कार्य ऐसा हम ये कर जाएं, सबके लिए सार्वजनिक यह अस्पताल बनवाएं। जहां होगा हर रोगी की बीमारियों का ये ईलाज, हर एक व्यक्ति दिन रात देगा सबको वो दुआएं।। कदम-उठाकर कदम-मिलाकर बीड़ा ये उठाओ, अपनें हो चाहें पराये सभी का जीवन ये…

  • पहले के रिश्ते | Rishte kavita

    “पहले के रिश्ते” ( Pahale ke rishte )   पहले के लोगो में रिश्तो का ज्ञान था औरत की इज्जत का सबको ध्यान था।   बड़े और छोटों की घर में थी पहचान कच्चे थे घर उनके मगर पक्के थे ईमान।   मान सम्मान से बंधी थी रिश्तो की डोरी विश्वास और मर्यादा में नहीं…

  • बेकाबू मन | Kavita bekaaboo mann

    बेकाबू मन ( Bekaaboo mann )     बेकाबू मन मेरा बार बार, स्मरण तुम्हारा करता है। तर जाता जनम मरण मेरा यदि,ईश्वर मे ये रमता है।   तुम मोह मेरे हरि मोक्ष रहे,मन जान नही ये पाता मेर। मन के संग प्रीत का मंथन है, हुंकार हृदय घबराता है।   आशा में तनिक निराशा…

  • पुज्य पितर | Kavita pujya pitar

    पुज्य पितर ( Pujya pitar )   हे पूज्य पितर देव हमारे कृपा दृष्टि बरसा देना फुलवारी पूर्वज आपकी वरदानों से हरसा देना तुम बसे हो यादों में चित में नित्य समाए हो जीवन की प्रचंड धूप में आशीषों के साए हो तुम बगिया को महकाये हो   हे देव पितृलोक में रह जीवन में…

  • पापा की यादें | Papa ki Yaadein

    पापा की यादें ( Papa ki Yaadein )    पूछ रहे थे तुम मुझसे आंखें क्यों भर आई है गूथ रही थी आटा में बस यू ही कहा था मैंने याद पिता की आई है बरबस ही बरस पड़ी ये अश्रु की जल धारा बनके सावन के इस मौसम में मन ने बातें दोहराई है…

  • सत्यमेव जयते | Satyamev Jayate

    सत्यमेव जयते ( Satyamev Jayate ) सत्यमेव जयते ऋषि मुनि सब कहते ।। राम चले सत्य की डगर । मुश्किल में भी नहीं छोड़ा सत्य मगर ।। अपनी राहों में सबको गले लगाया । पाप पुण्य का पाठ सबको पढ़ाया ।। माता-पिता का मान जग में बढ़ाया । सम्मान देकर सबको नाम कमाया।। कर्म से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *