गुरूदेव नमन | Gurudev Naman

गुरूदेव नमन

( Gurudev Naman )

तेरे चरणों में मेरा, सब कुछ अर्पण।
गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।

तुमने सधाया मेरा बावरा मन।
देकर ब्रह्म का सूक्ष्म ज्ञान।
पल में खोल दिए, मेरे नयन।
रखना मुझको, नित अपनी शरण।
गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।

तुम हो मेरे मन की ज्योति।
तुमने ही किए कंकर मोती।
अंधकार में डूबा था मन।
तुमसे ही मिले, अनमोल वचन।
गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।

तुम ही मेरे परमेश्वर हो।
सेवा में रहूँ सदा, ऐसा वर दो।
राह दिखाओ, प्रभु से मिलाओ।
भटके न कभी मेरा ये मन।
गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।।

जब जब जन्मू, साथ तेरा रहे।
सिर पर हरदम तेरा हाथ रहे।
व्यर्थ है काया, व्यर्थ है माया।
सबसे पावन तेरे चरण।
गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन। ।

चंद्रकला भरतिया
नागपुर महाराष्ट्र.

यह भी पढ़ें :-

संकटमोचन हनुमान | Kavita Sankatmochan Hanuman

Similar Posts

  • जमाना आजकल | Jamana Aaj Kal

    जमाना आजकल ( Jamana Aaj Kal )   जमाना आजकल बदल रहा है, जो कल था,वह आज नहीं रहा है हो रहा है, नित नया प्रयास हर रोज बंध जाती है, जीने की आस l कैसा बीत रहा है आज कल की खबर नहीं क्या होगा कल आज जी को मस्ती भरे नगमे गा लो…

  • वो एक अकेली शेरनी | Nari shakti ki kavita

    वो एक अकेली शेरनी ( Wo ek akeli sherni )      उस वक्त लगा लेना चाहिए उस नारी का अंदाजा, निकाह या विवाह हो कितने लोग लेनें को जाता। अपनें ही व्यवहार से सबकें दिल में जगह बनाती, वो एक अकेली शेरनी कुटुंब छोड़कर संग आती।।   अगर न होती ये पाॅंचो लक्ष्मी रुपणी…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

  • स्व.अटल बिहारी वाजपेयी | Late Atal Bihari Vajpayee

    स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ( सुशासन दिवस )   जन्म दिन हो मुबारक अटल जी हमारे, आए बधाई देने गगन से सितारे। करता हूँ खुशियाँ मैं तुझपे वारी, आए बधाई देने गगन से सितारे। उठती नजर मेरी जाती जहाँ तक, तुम-सा न कोई जमीं-आसमां तक। सलामत सदा रहे धरा की बहारें, आये बधाई देने गगन से…

  • उम्मीदों भरा नया साल

    उम्मीदों भरा नया साल उम्मीदों भरा नया सालखूब आता है मन में ख्याल।ढेर सारी आशाएं हैंजिंदगी की अभिलाषाएं हैं ,शायद जिंदगी हो जाए खुशहालउम्मीदों भरा नया साल।।अधूरे सपने इस साल हों पूरेवक्त बुरा कब तक, जब हम नहीं है बुरेखुशियां जरूर मिलेंगीजिंदगी जरूर खिलेगी ,बदलेगा मौसम का हालउम्मीदों भरा नया साल।।किस्मत कब तक रुलाएगीइस बार…

  • वतन की खुशबू | Watan ki khushboo

    वतन की खुशबू! ( Watan ki khushboo )   मेरी हर साँस में रहती है वतन की खुशबू, मुझे कितनी अजीज है इस चमन की खुशबू। उतर के आ जाओ ऐ! आसमां में रहनेवालों, रखी है बाँध के वो गंग-ओ-जमन की खुशबू।   यहाँ फजाओं में गूँजती हैं ऋषियों की सदाएँ, वही ऋचाएँ बढ़ाती हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *