रक्षक

रक्षक

रक्षक

जन्म लेकर जब वह आंख खोलती है

देख कर दुनिया जाने क्या सोचती है

 

भरकर बाहों में है प्यार से उठाता

शायद इसे ही मां कहा जाता

 

चारों तरफ है लोगों की भीड़

किससे कौन सा रिश्ता नाता

 

कोई भाई, चाचा कोई तो कोई मेरा पिता कहलाता

मैं तो ढूंढूं उसे यहां जो मेरा रक्षक कहलाता

 

डरी हूं सहमी हूं फिर भी देखो खड़ी हूं

इतने जख्म पाकर भी बार-बार मैं लड़ी हूं

 

देखकर आंखें रोती हैं, जब वह दुनिया को पाठ पढ़ाता

खुद अज्ञानी होकर लोगों को है ज्ञान सिखाता

 

कैसे कह दूं दुनिया से इनसे मेरा रिश्ता कहलाता

मैं तो ढूंढूं उसे यहां जो मेरा रक्षक कहलाता

 

पीकर सारे आंसू देखो जिंदगी जी रही हूं

टूटे दिल के टुकड़ों को इस तरह मैं सी रही हूं

 

तेरे इन अत्याचारों को मुझसे अब सहा नहीं जाता

सुधर जा ए जालिम कि हर बार अब कहा नहीं जाता

 

मैं तो ढूंढूं उसे यहां जो मेरा रक्षक कहलाता

 

?

लेखिका : अमृता मिश्रा

प्रा०वि०-बहेरा, वि०खं०- महोली

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें : 

उम्मीद

 

Similar Posts

  • बदलने से | Badalne se

    बदलने से हमको परहेज़ है साहब कहाँ बदलने से।कुछ न बदलेगा मगर बस यहाँ बदलने से। बात कोई नहींं करता वहाँ बदलने कीहम बदल सकते हैं सचमुच जहाँ बदलने से। न दिल, न जज़्बा, न लहजा, न नज़रिया, न नज़रकुछ बदलता नहीं है चेहरा बदलने से। सर झुकाने के तरीके के सिवा क्या बदलादिल बदलता…

  • पल दो पल का शायर

    पल दो पल का शायर साहिर;वह लफ़्ज़ों का जादूगरपल दो पल का शायरउसने सहेवक़्त के सितमयहीं से बन गया उसका विद्रोही क़लम कौन भूल सकता हैउसकी ज़िन्दगी की “तल्ख़ियाँ”कौन भूल सकता हैउसके तसव्वर से उभरती “परछाइयाँ” हालांकि;लुधियाना शहर नेउसे कुछ न दियारुसवाई और बेरुख़ी के सिवाफिर भी;उसने लगा रखा अपने सीने सेइस दयार का नाम……

  • Neend par Kavita | नींद नहीं आसां

    नींद नहीं आसां ( Neend Nahi Aasan ) चीज नई नहीं है, सहज भी नहीं है। बमुश्किल आती है, मेहनतकशों को लुभाती है। आरामतलबों को रूलाती है, बमुश्किल उन्हें आती है; अनिद्रा रोगी बनाती है। खाते औषधि दिन रात, फिर भी बनती नहीं बात। बद से बदतर जब होते हालात- तो निकलते सुबह सैर पर,…

  • कवि की दुनिया न्यारी है | Geet kavi ki duniya nyari hai

    कवि की दुनिया न्यारी है ( Kavi ki duniya nyari hai : Hindi geet )   जोश जगा दे भरी सभा में, लोटपोट  दरबारी   है। काव्य कलश से गंगा बहती, कवि की दुनिया न्यारी है।   लेखनी की ज्योत जगाकर, आलोक हृदय भरता है। शब्द मोती मनमोहक चुनकर, काव्य उड़ाने भरता है।   ओज भरी…

  • दुःख होता है | Dukh hota hai

    दुःख होता है ( Dukh hota hai )     तेरे हंसने पर मैं भी हँसने लगता हूँ तेरे दुःख से मुझे भी दुःख होता है तेरे दुःखी होने पर भी मुझे दुःख होता है तेरे रोने पर मुझे भी रोना आता है।   पर, मैं तेरे साथ रो नहीं पाता हूँ…. इसका ग़म मुझे…

  • विश्व पर्यावरण दिवस | Vishv Paryavaran Divas

    विश्व पर्यावरण दिवस ( Vishv paryavaran divas )   काट रहे हैं जंगल – जंगल, वृक्षारोपण भूल गए। पर्यावरण की रक्षा करना,आखिर कैसे भूल गए। छाँव और औषधि देकर तरुवर करते सबसे प्रेम, धन संचय की चाह में हम प्राणवायु क्यों भूल गए। देखो हवा जहरीली होकर श्वासों में विष घोल रही, वृक्ष हैं धरती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *