Kavita Jal Hai to Kal Hai

जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

जल है तो कल है

( Jal Hai to Kal Hai )

 

सृष्टि पंच तत्व प्रभा,
जल अद्भुत अनमोल ।
जीवन आयुष श्रेष्ठ पद,
पग पग दिव्य तोल ।
अमृत तुल्य नीर संग ,
जीवंत हर पल है ।
जल है तो कल है ।।

पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता,
सर्वदा अक्षम्य पाप ।
अवांछित कृत्य परिणति ,
मानवता स्पंदन संताप ।
सलिल अतिदोहन काज,
प्रकृति काया निर्बल है ।
जल है तो कल है ।।

जल संरक्षण महाकाज ,
प्रयास संचेतना जरूरी ।
जीवन उत्तम आभा हित,
बचाव एकमात्र धुरी ।
उद्गम स्थल खुशहाली,
खुशियां आगम सकल है ।
जल है तो कल है ।।

सर्वजन सदा अग्र तत्पर,
जल संरक्षण परम शपथ ।
समृद्ध उन्नत संसाधन चाह,
प्रशस्त आह्लादित भोर पथ ।।
जल बचत मूल मंत्र व्यंजना ,
समग्र जीवन सुसफल है ।
जल है तो कल है ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

शब्द प्रणय | Shabd Pranay

Similar Posts

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

  • गला कटे तत्काल | Gala Kate Tatkal

    गला कटे तत्काल ( Gala Kate Tatkal ) कत्ल करे दुश्मन बने, बदल गई वो चाल। करके देखो नेकियाँ, गला कटे तत्काल।। जो ढूंढे हैं फायदा, उनका क्या परिवार। संबंधों की साधना, लुटती है हर बार।। नकली है रिश्ते सभी, नहीं किसी में धीर। झूठी है सद्भावना, समझेंगे क्या पीर।। सब कुछ पाकर भी रहा,…

  • ऐ चीन | Kavita Ae China

    ऐ चीन ( Ae China )    ऐ! चीन तेरा जीना हराम कर देंगे, तेरा सारा वार हम नाकाम कर देंगे। तवांग में अभी तूने जो की थी घुसपैठ, फिर किया हिमाकत तो ढेर कर देंगे।   राफेल, सुखोई भी हैं इंतजार में, हम जिनपिंग की नाक में दम कर देंगे। गलवान में ऐ! ड्रैगन…

  • धनतेरस का त्योहार आया

    धनतेरस का त्योहार आया जगमग जगमग चांद सितारेमाता लक्ष्मी के चरण पधारे। व्यापारियों के भाग्य संवारेधनतेरस पर बज रहे नगाड़े। हो रहा दीपावली का शुभारंभनव वर्ष का सफल प्रारंभ। सभी खुशी-खुशी गाये मल्हारधनतेरस का आया है त्यौहार। आज झालर दिपों से सजी सभी की गेहमन के नभ से बरसे माधुरीम नेह। पुजे कुबेर संग धनवंतरी…

  • नए साल से नशा छोड़ देना | Kavita naye saal se nasha chhod dena

    नए साल से नशा छोड़ देना ( Naye saal se nasha chhod dena )    आओ मिलकर जश्न मनाएं आज फिर से हम, ऐसी चीज़ों का त्याग करें जिनमे लगती शर्म। मांस मछली मदिरा मुर्गा इन सबको छोड़ें हम, एक वर्ष फिर बीत गया करलो ये अच्छे कर्म।। भूल जाना दुःख-भरी वो राते कर लेना…

  • खुशियाँ की छांव | Khushiyon ki chhaon ghazal

    खुशियाँ की छांव ( Khushiyon ki chhaon )     जीस्त से खुशियाँ की छांव ज़ख्मी रही रोज़ ग़म की बहुत धूप आती रही   दुश्मनी पे उतर आया है आज वो दोस्ती जिससे ही रोज़ गहरी रही   देखा है रोज़ जिसको वफ़ा की नज़र गैर आँखें मुझसे रोज़ करती रही   साथ देती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *