Kavita Jara Yaad karo Bharatwasi

जरा याद करो भारतवासी | Kavita Jara Yaad karo Bharatwasi

जरा याद करो भारतवासी

( Jara yaad karo bharatwasi ) 

 

जो शहीद हुए है उनको जरा याद करो भारतवासी,
आखिर में वह भी थें अपनें हिन्दुस्तान के निवासी।
चाहतें थें वो सबकी ज़िन्दगी हो आज़ादी की जैसी,
जिसके लिए उन सभी को बनना पड़ा यह प्रवासी।।

चाहतें थें वे सब ही अपनें जैसा मिलें जीवन-साथी,
प्रकृति की अनमोल धरती को मात समान मानती।
तमन्नाएं थी उन सबकी ख़ुशी से रहें हिन्द के वासी,
आस्था संस्कार रीति-रिवाज सब कुछ वह मानती।।

दूर-रहकर भी हमसे वो मर्यादाओं से जीवन जीती,
मां-बाप की सेवा कर अपनें बच्चों को वह पढ़ाती।
होली दिवाली ईद क्रिसमस यें पर्व कुछ ना मनाती,
जब हम छुट्टी पर आतें वह सारे उत्सव मना लेती।।

सांसों में सांसें आ जाती वह देखकर हमें मुस्काती,
आनें वाली १४ फरवरी को वे वैलेंटाइन डे मनाती।
दूर-भले ही रहें वो हमसे पर दिलों में हमारे बसती,
नाच उठता उसका मन मयूरा गाने वह गुनगुनाती।।

पर किस्मत ऐसी नही मित्रों चाहतें दफ़न हो जाती,
नही समय पर छुट्टी मिलती नही बातें उनसे होती।
कागज़ के पन्नें में केवल यादें बनकर ही रह जाती,
हमको पिता बनाकर वह जीवन सार्थक कर देती।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • जलयान

    जलयान समुद्र के किनारे उस छोर परखड़ा हुआ है एक जलयान…किसी प्रवासी के इंतजार मेंअनुमान है वह प्रवासी वहाँ पहुंचकर वापस लौटकर चला गया है..या अभी वह उस गंतव्य तक पहूँचा ही नहीं है …समंदर के किनारे उस छोर पर खड़ा हुआ है एक जलयान चौहान शुभांगी मगनसिंहलातूर महाराष्ट्र यह भी पढ़ें:-

  • पिता – एक कल्पवृक्ष | Pita ek kalpavriksha

    पिता – एक कल्पवृक्ष ( Pita ek kalpavriksha )    अपनी कलम से छोटा सा साहस मैंने भी किया है, पिता पर कुछ लिखने का प्रयास मैंने भी किया है। घने वृक्ष के समान पिता होते हैं, जिनके साये में परिवार पलते है , सूरज का होते है वो ऐसा प्रकाश गम के काले बादलों…

  • हमने तो | Hamne to

    हमने तो हमने कुछ और ढूँढा था तुझमेंहमने समझा थाप्यार का समन्दर हो तुमख़बर नहीं थीउजड़े सहरा का मंज़र हो तुमहम तो समझे थेकि दिल के ख़ला को भर जाओगे तुमयह ख़बर नहीं थीकि और भी तन्हा कर जाओगे तुमहमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें हम तो समझे थेकि इश्क़ की हक़ीक़त हो तुमयह…

  • मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

    मेजर ध्यानचंद ( Major Dhyanchand )    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) ( 2 ) हॉकी भी कायल हुई, जादू भरी अदाओं पर अलौकिक विलक्षण प्रतिभा , जीवन वृत्त हॉकी परिभाषा । हर गोल विजयी भव पर्याय, अंतर कीर्तिमानी अभिलाषा । तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक , जग नतमस्तक हिंद फिजाओं पर । हॉकी…

  • निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम

    निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम निर्मल गंगा की धारा जैसे साथ रहे तुम,2024, खत लिखना चाहती हूं मैं तुम्हें।जीवन की उपलब्धियों में संगी बनाना चाहती हूं,कभी हौसलों को परखते रहे,कभी चलने का साहस बढ़ाते रहे। तुम ने एकांत के एहसासों को कोमलता से जगाया,अनुभवों की यात्रा में नयन सजल हुए जब,तुमने ही…

  • शिक्षक | Shikshak Par Kavita

    शिक्षक ( Shikshak )   ये सच है जन्म पोषण परिवार दे देते हैं। शिक्षक उसे सफलता का द्वार दे देते हैं।। जीवन‌ के मनोरथ सकल सिद्ध तुम्हारे हों, यश  कीर्ति  बढ़े  ऐसा संस्कार दे देते हैं।। आने का प्रयोजन भी कुछ शेष न रह पाये, अन्त: तिमिर में सूर्य सा उजियार दे देते हैं।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *