Shahadat par Kavita

हे वीर तुम्हारी शहादत | Shahadat par Kavita

हे वीर तुम्हारी शहादत

( Hey veer tumhari shahadat ) 

 

हे वीर तुम्हारी शहादत को ना कोई भूल पायेगा,
जब तक सूरज-चांद रहेगा तू हमें याद आयेगा।
भारी कष्ट उठाया तू किन्तु कभी ना लड़खड़ाया,
स्वर्ण अक्षर में वो इतिहास अब लिखा जायेगा।।

तीन‌ रंग का ओढ़ तिरंगा तू अपनें घर को आया,
देश का हर एक नागरिक तुझको शीश नवाया।
इसके लिए ही जीना एवं इसी के लिए ही मरना,
प्राणों की परवाह नही करके आज़ादी दिलाया।।

भेदभाव से परे रहकर तिरंगे की शान बना है तू,
आत्मविश्वास की खान और देश का मान है तू।
शान्ति का दूत है तू और मानवता का रूप है तू,
संविधान का मान और हिन्दुस्तां की जान है तू।।

तुम सत्य के साथ सर्वदा रहते न किसी से डरते,
रुखा सूखा जो मिल जाए उसको प्रेम से खाते।
ना मनातें ईद-दिवाली केवल राष्ट्रीय-पर्व मनाते,
प्रण अपना निभाने खातिर जागते हो कई रातें।।

है गर्व आज हमें तुझ पर और तुम्हारी माता पर,
जिनकी बदोलत सुरक्षित है आज हम धरा पर।
इस लोकतन्त्र व गणतन्त्र का तू सच्चा रक्षक है,
सर्वदा याद आता रहेगा इन राष्ट्रीय उत्सवों पर।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

 

Similar Posts

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -बजट -2021

    बजट -2021 ( Budget -2021 )   देश की परंम्परा निभाने का दिन आया  है अपने  देश  ने  वार्षिक  बजट दिखाया है   महिला मजदूर उद्योगपतियों कृषको  सभी के लिए चुनौति बन कर आया है     सीतारमण ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है नौकरीपेशा  को  थोड़ी राहत दिलवाई है   सरकारी गैरसरकारी सब के लिए…

  • बटवारा

    बटवारा   बूढ़े बरगद के चबूतरे पर घनेरी छांव में। देखो फिर एक आज बंटवारा हुआ है गांव में।। कुछ नये सरपंच तो कुछ पुराने आये, कुछ बुझाने तो कुछ आग लगाने आये। बहुत चालाक था बूढ़ा कभी न हाथ लगा, पुराने दुश्मनों के जैसे आज भाग्य जगा। पानी कब तक उलचें रिसती नाव में।।…

  • युद्ध के बोझ से | Yuddh Par Kavita

    युद्ध के बोझ से ( Yuddh ke bojh se )   क्यों न आसमां को सुस्ताने दिया जाए, कुछ बरस तक युद्ध को जाने दिया जाए। इंशा की लालच का कोई इंतिहाँ नहीं, पहचाने जो चेहरा आईना दिया जाए। युद्ध के बोझ से वो कब का है थका, बैठ गई आवाज, गर्म पानी दिया जाए।…

  • व्याकुलता | Vyakulta

    व्याकुलता ( Vyakulta )   खोज लेती है धारा प्रवाह अपना आपसे सलाह लेती नहीं निगाहों में जिनके बसता हो सागर वो नदी नालों में कभी रुकते नहीं आदि से अनंत तक की यात्रा रहती है गतिमान सदैव ही ठहर सकते हैं भले मन या तन से आप आपकी कहानी कभी रुकती नहीं अन गिनत…

  • बेटी की अभिलाषा | Beti ki abhilasha par kavita

    बेटी की अभिलाषा ( Beti ki abhilasha )  मां! मुझे गुरूकुल से न हटा, साफ-साफ बता? बात है क्या? यूं आंखें न चुरा! मैं अभी पढ़ना चाहती हूं, आगे बढ़ना चाहती हूं। किसी से नहीं हूं कम, रोको न मेरे कदम; तू देखी हो मेरा दम। आरंभ से अभी तक सर्वप्रथम ही आई हूं, न…

  • 24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

    यह विद्वानों और उत्कृष्ट कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति कविताओं (desh bhakti kavita in hindi) का संग्रह है। हर साल 26 जनवरी को भारत अपने गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन, सेना परेड शुरू करती है, एयर शो प्रदर्शित करती है, और सैनिकों और योग्य उम्मीदवारों को बहादुरी पुरस्कार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *