चुनाव क्यों न टले

जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

जय-जय मतदाता

(  Jay Jay Matdata )

 

जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना,
देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम ताकत,
मुख्य धारा बहना। ।। जय-जय मतदाता ।।
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

एक-एक वोटों से देखो, बनती है सरकार,
मत चूको वोटिंग से कोई,मत चूको वोटिंग से कोई,
तुम भी बनों पतवार, ।। जय-जय मतदाता ।।
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

लोकतंत्र की रीढ़ तुम्हीं हो,तुम्हीं हो देश की शान,
महाशक्ति ये देश बनें, महाशक्ति ये देश बनें,
तुम्हीं हो इसकी जान। ।। जय-जय मतदाता ।।
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

जाति-पाँति से ऊपर उठकर अपना करो मतदान,
तेरा नुमाइंदा हो ऐसा,तेरा नुमाइंदा हो ऐसा,
पूरा करे अरमान। ।। जय-जय मतदाता ।।
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

कितने गुंडे वजीर बनें, वे लूट देश का माल,
लोकतंत्र के पर्व में, लोकतंत्र के पर्व में,
फिर से बिछाए जाल। ।। जय-जय मतदाता ।।
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

मत समझो सत्ता को तू, नेताओं जागीर,
मतदाता तो समझ चुका,मतदाता तो समझ चुका,
क्या दिल्ली -कश्मीर।।। जय-जय मतदाता ।।
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

चरण-वंदना तक करते वो ऐसा है ये खेल,
बहुरुपिया नेताओं पे,बहुरुपिया नेताओं पे,
कसो तू मिलके नकेल। ।। जय-जय मतदाता ।।
जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता,
नेता होते सयाने, नेता होते सयाने,
तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता..

Ramakesh

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

Similar Posts

  • बढ़ई का इतिहास

    बढ़ई का इतिहास प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है बढ़ई का इतिहास,कुशल कारीगरी शिल्प-कला है कारपेंटर के पास।करतें है इनके हृदय भगवान विश्वकर्मा जी निवास,फर्नीचर के कामों में यह लोग कर रहें है विकास।। छिल-छिलकर यह काठ को अद्भुत चीजें बना देते,ना देखा ना सोचा किसी ने मनमोहक रूप दे देते।दिल में उम्मीद लिए यह…

  • आम | Aam

    आम ( Aam ) आम सब फलों का राजा मीठा रसीला फलों का राजा जून में लग जाता जोरदार खट्टा मीठा फलों का राजा नाम दाम रंग रूप अनेक स्वाद सुंदर फलों का राजा दशहरी हापूज़ तोता पुरी ताज़ा लंगड़ा केस़र फलों का राजा मिश्री से मीठा मधुर ज़ायक़ा कच्चा पक्का फलों का राजा कच्चे…

  • होना संवाद जरूरी | kavita

    होना संवाद जरूरी ( Hona samvad jaroori )   घटा प्रेम की सबके दिल मे लबों पर मुस्काने छाई हो अटूट प्रेम के रिश्तो में भाव मधुरता आई हो अपनापन परिवार में जो राष्ट्र प्रेम की धूरी है दिल में जगह बनाने को होना संवाद जरूरी है   जो रूठे हो उन्हें मनाए भटके को…

  • हम होंगे कामयाब | Kavita hum honge kamyab

    हम होंगे कामयाब ( Hum honge kamyab )   कभी ना कभी हम भी होगें कामयाब, ये उम्मीद का दीया जो है हमारे पास। ॲंधेरा मिटाकर हम भी करेंगें प्रकाश, एक ऐसी उर्जा होती है सभी के पास।। देखी सारी दुनियां तब समझें है आज, क्या-क्या छुपाकर लोग रखते है राज। छोड़ना पड़ता है घर…

  • शारदीय नवरात्र | Shardiya Navratra

    शारदीय नवरात्र ( Shardiya Navratra )   प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार श्री गणेश दर्शन मां शैलपुत्री, सुख समृद्धि अथाह वरदान । द्वितीय आभा ब्रह्मचारिणी, ज्योतिर्मय जीवन पथ विधान । चंद्र घंटा अनूप रूप तृतीय , सद्यःफलदायक विमल बहार । प्रथम से परम तक, आध्यात्म आनंद अपार ।। चतुर्थ दिवस कूष्मांडा मात, सृजन…

  • होली में बरसे रंग प्यार के | Kavita Holi me

    होली में बरसे रंग प्यार के ( Kavita Holi me Barse Rang Pyar ke )   होली मे बरसे रंग प्यार के, आओ रंग दे तुम्हें गुलाल से। ढोलक और चंग आज बजाएं, रंग दे तुम को हर एक रंग से।। जागी है मन में आज उमंग, बुराई का करेंगे हम तो दमन। हिन्दू मुस्लिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *